• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Sunday, April 19, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

चुनावों में हार देखकर बुरी तरह डरी हुई है भाजपा, प्रत्याशियों के चयन के लिए करा रही अंतिम समय में वोटिंग : सुरजीत ठाकुर

Himachal Now by Himachal Now
October 17, 2022
in Himachal
0
चुनावों में हार देखकर बुरी तरह डरी हुई है भाजपा, प्रत्याशियों के चयन के लिए करा रही अंतिम समय में वोटिंग : सुरजीत ठाकुर
0
SHARES
26
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देश में खत्म हो रही कांग्रेस, कांग्रेस के सिटिंग विधायक भी पार्टी की टिकट से चुनाव लड़ने को तैयार नहीं, पार्टी छोड़कर भाग रहे

आम आदमी पार्टी की गारंटियां 7 लाख से अधिक घरों तक पहुंची, जनता का मिल रहा पूरा समर्थन, बनेगी आप की सरकार

शिमला : आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने आज एक बयान जारी करते हुए कहा कि हिमाचल में होने वाले विधानसभा चुनावों में अपनी हार देखकर भाजपा बुरी तरह डरी हुई है। सर्वे रिपोर्ट में भाजपा के सभी मंत्रियों और विधायकों की हार तय मानी जा रही है जिससे भाजपा प्रत्याशियों के नाम तय नहीं कर पा रही है। अब अंतिम समय में प्रत्याशियों के चयन के लिए कार्यकर्ताओं की राय जानने के लिए वोटिंग कराई जा रही है। भाजपा सरकार के सभी मंत्री और विधायकों के खिलाफ जनता में भारी रोष है। पांच साल जयराम सरकार ने प्रदेश में कोई काम नहीं किया है जिससे जनता का गुस्सा सामने आ रहा है। भाजपा के कार्यकर्ता भी बता रहे हैं कि मंत्री और विधायकों को उम्मीदवार बनाने में हार तय है। जिससे अब भाजपा नए चेहरों को उम्मीदवार बनाने की बात कर रही है। भाजपा और कांग्रेस में टिकट वितरण को लेकर विवाद हो रहा है। कांग्रेस के टिकट पर तो उनके सिटिंग विधायक भी चुनाव नहीं लड़ना चाह रहे और कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। चुनावों में दोनों पार्टियों के उम्मीदवारों की हार तय है। प्रदेश में आम आदमी पार्टी को जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। प्रदेश की जनता बदलाव के लिए पूरी तरह तैयार है और आम आदमी पार्टी मजबूत विकल्प के रुप में जनता के सामने हैं।

सुरजीत ठाकुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है। आप का हर कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ चुनावों मैदान में है। कर्मठ कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल की 11 गारंटियों को प्रदेश के 7 लाख से अधिक घरों तक पहुंचा दिया है। प्रदेश की जनता को आम आदमी पार्टी की गारंटियों पर भरोसा है। जनता ने देखा है कि केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब में जनता को जो गारंटी दी हैं, उन्हें सरकार बनने पर सबसे पहले पूरा किया है। देश में सिर्फ केजरीवाल ही एक ऐसे नेता है जो कहते हैं वह करते हैं। जिससे अब चुनाव आचार संहिता लगने के बाद हिमाचल की जनता आम आदमी पार्टी को खुलकर समर्थन दे रही है। आम आदमी पार्टी के डोर टू डोर अभियान को जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। जिससे तय है कि प्रदेश की जनता निकम्मी भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए तैयार है। 12 नवंबर को वोटिंग के दिन जनता आम आदमी पार्टी के चुनाव निशान झाडू की बटन ही दवाएगी और प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएगी ।

Previous Post

शिमला में नशे की खेप के साथ दो अलग अलग स्थानों से 3 लोग गिरफ्तार

Next Post

टिकेंद्र सिंह पंवर होंगे शिमला से माकपा प्रत्याशी, पार्टी ने की घोषणा

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
टिकेंद्र सिंह पंवर होंगे शिमला से माकपा प्रत्याशी, पार्टी ने की घोषणा

टिकेंद्र सिंह पंवर होंगे शिमला से माकपा प्रत्याशी, पार्टी ने की घोषणा

Latest News

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में लिए कई अहम निर्णय, देखिए
Breaking

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में लिए कई अहम निर्णय, देखिए

by Himachal Now
April 17, 2026
0

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की...

Read more

पंचायती राज चुनावः मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने का अंतिम मौका

April 17, 2026
पंचायत चुनाव में आरक्षण रोस्टर….

पंचायत चुनाव में आरक्षण रोस्टर….

April 9, 2026
हिमाचल में अब नहीं मिलेगी सेवा विस्तार या पुनर्नियुक्ति, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

हिमाचल में अब नहीं मिलेगी सेवा विस्तार या पुनर्नियुक्ति, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

April 7, 2026
एसजेवीएन ने कारपोरेट मुख्यालय, शिमला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया, 200 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

एसजेवीएन ने कारपोरेट मुख्यालय, शिमला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया, 200 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

April 6, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में लिए कई अहम निर्णय, देखिए

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में लिए कई अहम निर्णय, देखिए

April 17, 2026

पंचायती राज चुनावः मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने का अंतिम मौका

April 17, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In