• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Saturday, February 14, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Uncategorized

Himachal Now by Himachal Now
March 6, 2025
in Uncategorized
0
0
SHARES
12
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

01 से 05 जून तक आयोजित किया जाएगा अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव – अनुपम कश्यप

पांच दिवसीय ग्रीष्मोत्सव के दौरान ड्राइव अगेंस्ट ड्रग्स थीम पर आयोजित होंगी गतिविधियां

अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव 2025 इस वर्ष 01 से 05 जून तक ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित किया जाएगा।
यह जानकारी शिमला ग्रीष्मोत्सव समिति के अध्यक्ष एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आज यहां बचत भवन में शिमला ग्रीष्मोत्सव के आयोजन के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
अनुपम कश्यप ने बताया कि इस वर्ष शिमला ग्रीष्मोत्सव के दौरान सभी गतिविधियां ड्राइव अगेंस्ट ड्रग्स थीम पर आयोजित होंगी ताकि शिमला सहित प्रदेश में बढ़ रहे नशे के विरूद्ध युवाओं को जागरूक किया जा सके।

अन्य देशों के सांस्कृतिक दल भी देंगे प्रस्तुतियां
उन्होंने बताया कि पांच दिवसीय शिमला ग्रीष्मोत्सव के दौरान हर दिन स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के अतिरिक्त शाम को सुप्रसिद्ध कलाकारों की आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी। इसके अतिरिक्त, इस वर्ष हास्य कवि सम्मेलन, कव्वाली, लोक संस्कृति से संबंधित गतिविधियां भी आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय दशहरा मेला कुल्लू और अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मण्डी की तर्ज पर अन्य देशों के सांस्कृतिक दलों को भी आमंत्रित करने के प्रयास किए जाएंगे। इसी प्रकार एनजेडसीसी पटियाला के माध्यम से विभिन्न राज्यों के सांस्कृतिक दल भी प्रत्येक दिन अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

शिमला के बाज़ारों को पूर्व रूप में लाने के किए जाएंगे प्रयास
अनुपम कश्यप ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला के दौरान शिमला शहर के बाज़ारों को भी पूर्व रूप में लाने के प्रयास किए जाएंगे ताकि पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय युवाओं को भी इनकी विशेषताओं से अवगत करवाया जा सके। उन्होंने कहा कि पूर्व में शिमला के बाजार विभिन्न वस्तुओं के लिए विशेष रूप से जाने जाते थे परन्तु समय के साथ इनकी पहचान फिक्की पड़ गई है, जिसे फिर से उसी स्वरूप में लाने की आवश्यकता है।

रिज पर दूसरी जगह लगाया जाएगा मंच
उपायुक्त ने बताया कि इस वर्ष ग्रीष्मोत्सव के दौरान स्टेज ऐतिहासिक रिज मैदान पर दूसरी जगह बनाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को रिज मैदान पर चल रहे निर्माण कार्य को अप्रैल माह के अंत तक पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि आयोजन को लेकर तैयारियां समय रहते आरम्भ की जा सके।
उन्होंने कहा कि ग्रीष्मोत्सव के दौरान चित्रकला व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, सड़क सुरक्षा जागरूकता, प्राकृतिक फ्लावर शो इत्यादि का भी आयोजन किया जायेगा। इस दौरान हेल्दी बेबी कम्पटीशन का भी आयोजन होगा। इसके अतिरिक्त हिमाचली फूड फेस्टिवल का आयोजन भी किया जायेगा।
उपायुक्त ने कहा कि शिमला ग्रीष्मोत्सव एक बेहद प्रतिष्ठित कार्यक्रम है, जिसका इंतजार शिमला सहित अन्य राज्यों के लोग हर वर्ष बेसब्री से करते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष कम समय के बावजूद भी शिमला ग्रीष्मोत्सव का आयोजन अच्छे तरीके से किया गया तथा उन्हें पूर्ण विश्वास है कि इस वर्ष भी सभी विभाग परस्पर तालमेल से इस उत्सव को और बेहतर ढंग से आयोजित करने में जिला प्रशासन का सहयोग करेंगे। इसके अतिरिक्त, उन्होंने ग्रीष्मोत्सव में अधिक से अधिक गतिविधियों का आयोजन करने के लिए सभी अधिकारियों को अभी से अपनी तैयारी आरम्भ करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने जिला युवा सेवाएं व खेल अधिकारी को इस दौरान विभिन्न खेल गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने रोलर स्केटिंग व टेबल टेनिस को विशेष रूप से खेल गतिविधियों में शामिल करने को कहा।

स्मारिका व कॉफी टेबल बुक का होगा विमोचन
उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव 2025 को लेकर एक स्मारिका तथा कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया जाएगा, जिसमें शिमला से संबंधित पुरानी तस्वीरों को शामिल किया जाएगा।
सहायक आयुक्त गोपाल चंद शर्मा ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया और क्रमवार मदों को प्रस्तुत किया।
बैठक में आयुक्त नगर निगम शिमला भूपेन्द्र अत्री, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी ज्योति राणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
.0.

Previous Post

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 54वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का भव्य शुभारंभ

Next Post

1 से 5 जून तक आयोजित किया जाएगा अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव, जानिए क्या रहेगा खास

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
1 से 5 जून तक आयोजित किया जाएगा अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव, जानिए क्या रहेगा खास

1 से 5 जून तक आयोजित किया जाएगा अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव, जानिए क्या रहेगा खास

Latest News

दुविधा में भाजपा, राजस्व घाटा अनुदान पर रुख स्पष्ट नहीं कर पाएः मुख्यमंत्री
Himachal

रोज बैठकें बुला रहे मुख्यमंत्री, लेकिन उन्हें खुद नहीं पता कि करना क्या है : जयराम ठाकुर का सरकार पर जुबानी हमला

by Himachal Now
February 13, 2026
0

सरकार ओछी राजनीति के बजाय वित्त आयोग और केंद्र के सामने तर्कपूर्ण बातें रखती तो हालात बेहतर होते अपनी नाकामी...

Read more
दुविधा में भाजपा, राजस्व घाटा अनुदान पर रुख स्पष्ट नहीं कर पाएः मुख्यमंत्री

दुविधा में भाजपा, राजस्व घाटा अनुदान पर रुख स्पष्ट नहीं कर पाएः मुख्यमंत्री

February 13, 2026
हिमाचल में टोल टैक्स बैरियर और एक्साइज पॉलिसी को  मंजूरी, प्रदेश मंत्रिमंडल ने लिए कई अहम फैसले, जानिए भर्ती और OPS को लेकर क्या लिया निर्णय…

हिमाचल में टोल टैक्स बैरियर और एक्साइज पॉलिसी को मंजूरी, प्रदेश मंत्रिमंडल ने लिए कई अहम फैसले, जानिए भर्ती और OPS को लेकर क्या लिया निर्णय…

February 12, 2026
राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा 12 फरवरी को शिमला में महिला सुरक्षा पर स्टेट लेवल कंसल्टेशन का आयोजन

राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा 12 फरवरी को शिमला में महिला सुरक्षा पर स्टेट लेवल कंसल्टेशन का आयोजन

February 11, 2026
जिला शिमला में गैस सिलेंडर की सुचारू आपूर्ति हेतु रूट चार्ट निर्धारित

जिला शिमला में गैस सिलेंडर की सुचारू आपूर्ति हेतु रूट चार्ट निर्धारित

February 10, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

दुविधा में भाजपा, राजस्व घाटा अनुदान पर रुख स्पष्ट नहीं कर पाएः मुख्यमंत्री

रोज बैठकें बुला रहे मुख्यमंत्री, लेकिन उन्हें खुद नहीं पता कि करना क्या है : जयराम ठाकुर का सरकार पर जुबानी हमला

February 13, 2026
दुविधा में भाजपा, राजस्व घाटा अनुदान पर रुख स्पष्ट नहीं कर पाएः मुख्यमंत्री

दुविधा में भाजपा, राजस्व घाटा अनुदान पर रुख स्पष्ट नहीं कर पाएः मुख्यमंत्री

February 13, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In