• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Sunday, May 24, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Uncategorized

पंचायती राज चुनावः मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने का अंतिम मौका

Himachal Now by Himachal Now
April 17, 2026
in Uncategorized
0
0
SHARES
13
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पंचायतों की दूसरी कैटेगरी के लिए 10 अप्रैल और तीसरी के लिए 13 अप्रैल तक आपत्तियां व नाम जोड़ने का अवसर, पहली कैटेगरी को बाद में भी मिलेगा मौका
शिमला : हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों को लेकर मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने का समय सीमित होता जा रहा है। खासकर दूसरी और तीसरी कैटेगरी की पंचायतों में आने वाले मतदाताओं के पास अब अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करवाने के लिए अंतिम अवसर बचा है। राज्य में पंचायतों को तीन कैटेगरी में बांटा गया है। पहली कैटेगरी में वे पंचायतें शामिल हैं जो पुरानी हैं और पुनर्सीमांकन से प्रभावित नहीं हुई हैं। इन पंचायतों की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 20 अप्रैल को होगा। इस श्रेणी के मतदाता अंतिम सूची के प्रकाशन के बाद से लेकर चुनाव घोषित होने तक भी अपना नाम सूची में दर्ज करवा सकते हैं, जिससे उन्हें अतिरिक्त समय मिल जाएगा। वहीं दूसरी कैटेगरी में वे पंचायतें आती हैं जो पुनर्सीमांकन के बाद नई गठित हुई हैं। यानी एक पंचायत के विभाजन से दो या तीन पंचायतें बनाई गई हैं और सभी प्रभावित हुई हैं। इस श्रेणी की पंचायतों की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 24 अप्रैल को होगा, लेकिन इससे पहले आपत्तियां और सुझाव दर्ज कराने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में इन पंचायतों के मतदाताओं को 10 अप्रैल यानि शुक्रवार तक ही संबंधित बी.डी.ओ. कार्यालय में अपना नाम दर्ज करवाने का मौका मिलेगा। इस कैटेगरी में करीब 400 पंचायतें शामिल हैं। तीसरी कैटेगरी में वे 16 पंचायतें शामिल हैं, जिनके गठन पर न्यायालय द्वारा रोक लगा दी गई थी। हालांकि अब इनके लिए भी प्रक्रिया जारी है और इनकी अंतिम मतदाता सूची 27 अप्रैल को प्रकाशित की जाएगी। इन पंचायतों के लिए आपत्तियां और सुझाव दर्ज करने की अंतिम तिथि 13 अप्रैल तय की गई है। यानी इस श्रेणी के मतदाता 13 अप्रैल तक अपना नाम सूची में शामिल करवा सकते हैं। दूसरी व तीसरे कैटेगरी की पंचायतों के लोग अभी बिना शुल्क दिए संबंधित बी.डी.ओ. के पास अपना नाम दर्ज करवा सकते है। हालांकि, दूसरी और तीसरी कैटेगरी की पंचायतों के मतदाताओं को अंतिम सूची प्रकाशित होने के बाद नाम जोड़ने का अवसर मिलना मुश्किल माना जा रहा है। क्योंकि यदि 24 अप्रैल का चुनावों की घोषणा हो गई, जैसा की क्यास लगाए जा रहे हैं, तो इन पंचायतों के लोगों के पास मतदाता सूची में नाम दर्ज करने का मौका नहीं मिलेगा। ऐसे में इन क्षेत्रों के लोगों को तय समयसीमा के भीतर ही अपनी प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
सचिव राज्य चुनाव आयोग सुरजीत राठौर ने बताया कि नियमों के अनुसार, मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद से लेकर चुनाव की घोषणा तक पंचायत क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति 2 रुपए शुल्क के साथ फार्म-2 भरकर उपायुक्त (डीसी) कार्यालय में जमा करवाकर अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं। वहीं शहरी निकायों में यह प्रक्रिया संबंधित एसडीएम के माध्यम से 50 रुपए शुल्क के साथ पूरी की जाती है।

Previous Post

पंचायत चुनाव में आरक्षण रोस्टर….

Next Post

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में लिए कई अहम निर्णय, देखिए

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में लिए कई अहम निर्णय, देखिए

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में लिए कई अहम निर्णय, देखिए

Latest News

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने लिए कई अहम निर्णय, देखिए….
Breaking

आचार संहिता के बीच हिमाचल प्रदेश कैबिनेट बैठक, जानिए क्या लिए निर्णय…

by Himachal Now
May 22, 2026
0

शिमला : आचार संहिता के बीच शुक्रवार को हुई हिमाचल प्रदेश कैबिनेट बैठक नेप्रदेश की राजनीति, रोजगार और अर्थव्यवस्था तीनों...

Read more
नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में एसजेवीएन के 39वें स्थापना दिवस पर मैराथन आयोजित

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में एसजेवीएन के 39वें स्थापना दिवस पर मैराथन आयोजित

May 22, 2026
रामपुर एचपीएस द्वारा मिनी मैराथन का आयोजन

रामपुर एचपीएस द्वारा मिनी मैराथन का आयोजन

May 20, 2026
तेलंगाना के समग्र शिक्षा निदेशक डॉ. ई. नवीन निकोलस ने की समग्र शिक्षा निदेशक राजेश शर्मा से मुलाकात

तेलंगाना के समग्र शिक्षा निदेशक डॉ. ई. नवीन निकोलस ने की समग्र शिक्षा निदेशक राजेश शर्मा से मुलाकात

May 20, 2026
एसजेवीएन ने एनजेएचपीएस में बांध सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

एसजेवीएन ने एनजेएचपीएस में बांध सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

May 19, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने लिए कई अहम निर्णय, देखिए….

आचार संहिता के बीच हिमाचल प्रदेश कैबिनेट बैठक, जानिए क्या लिए निर्णय…

May 22, 2026
नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में एसजेवीएन के 39वें स्थापना दिवस पर मैराथन आयोजित

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में एसजेवीएन के 39वें स्थापना दिवस पर मैराथन आयोजित

May 22, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In