• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Thursday, January 15, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत, कुलदीप सिंह पठानिया बोले ग्रीन एनर्जी की दिशा में बढ़ना भविष्य की मांग

Himachal Now by Himachal Now
November 20, 2025
in Himachal
0
राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत, कुलदीप सिंह पठानिया बोले ग्रीन एनर्जी की दिशा में बढ़ना भविष्य की मांग
0
SHARES
14
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

विधानसभा अध्यक्ष ने राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता के पारितोषिक वितरण समारोह में की शिरकत

शिमला : विद्युत मंत्रालय की ओर से ऊर्जा संरक्षण राष्ट्रीय अभियान-2025 के तहत राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता के पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन बुधवार को किया गया। इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि ने कहा कि एसजेवीएन की उत्पत्ति हिमाचल प्रदेश में ही हुई है। उस समय प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इस निगम में इक्विटी के तौर पर हिस्सा डाला था और आज यह निगम नवरत्न कम्पनी के रूप में शामिल है। विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में एसजेवीएन का योगदान अतुलनीय है। ऊर्जा उत्पादन और ऊर्जा संरक्षण बेहद जरूरी है। भारत की आबादी 140 करोड़ से अधिक है और हमारी जरूरतें दिन प्रतिदिन बढ़ रही हैं। हमें ग्रीन एनर्जी की तरफ आगे बढ़ना है। इस दिशा में पीएसयू कार्य कर रही है। हिमाचल प्रदेश में हाइड्रो एनर्जी की व्यापक संभावनाएं है। प्रदेश आज देश भर के लिए हाइड्रो एनर्जी जनरेशन में मार्गशक की भूमिका में है। प्रदेश में करीब साढ़े 12 हजार मेगावाट से अधिक सालाना बिजली उत्पादन हो रहा है जबकि हमारी क्षमता करीब 30 हजार मेगावाट की है।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण बेहद आवश्यक है। अगर हम प्रकृति का दोहन संतुलित नहीं करेंगे तो इसका नुकसान वर्तमान और भविष्य की पीढ़ी को उठाना पड़ेगा। प्रदेश के हर नागरिक और हर परिवार को क्लाइमेट चेंज को रोकने के लिए अपनी भूमिका निभानी होगी। आज विश्व भर में इस मुद्दे पर चर्चा हो रही है। विकसित देशों ने क्लाइमेट चेंज में जो भूमिका निभाई है वो चिंतनीय है। विकासशील देशों में अभी विकास काफी पीछे है। प्रदेश में आपदाएं आए दिन बढ़ रही है। यह सब क्लाइमेट चेंज की वजह से है। नॉन कन्वेंशनल एनर्जी सोर्स की तरफ देश को बढ़ना होगा। यानि ग्रीन एनर्जी की दिशा में बढ़ना ही भविष्य की मांग है। इसमें आप और हम मिलकर प्रयास करेंगे। सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा आदि के विकल्पों का विस्तार करना होगा। हमारे देश में वेस्ट इंडस्ट्री पर काम नहीं हो रहा है जोकि हमारे देश के लिए चिंताजनक है। सरकारों को भी इस दिशा में भी कार्य करना होगा। इसके साथ ही आम नागरिकों को भी इसमें अपनी सहभागिता निभानी चाहिए।

राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 2 लाख 23 हजार 917 बच्चों ने लिया हिस्सा
निदेशक पर्सनल एसजेवीएनएल अजय शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में प्रदेश भर के 12 जिलों से 2 लाख 23 हजार 917 बच्चों ने हिस्सा लिया। इसमें करीब 4825 स्कूलों की सहभागिता रही। प्रतियोगिता की दोनों श्रेणियों में 55-55 प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। उन्होंने कहा कि पिछले 20 सालों से इस प्रतियोगिता का आयोजन हर वर्ष हो रहा है। ऊर्जा संरक्षण को लेकर दो दशकों में 20 लाख से अधिक बच्चों को इस प्रतियोगिता के माध्यम से जोड़ते हुए जागरूक किया गया है।

यह भी रहे उपस्थित
इस अवसर पर निदेशक स्कूल शिक्षा विभाग आशीष कोहली, एसी टू डीसी देवी चंद ठाकुर सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।

राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता दो थीम पर आधारित
राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता दो थीम पर आयोजित की गई। इसमें ग्रुप-ए के लिए एक ग्रह, एक अवसर – ऊर्जा बचाएं और ग्रुप-बी के लिए ऊर्जा संरक्षण: मेरी जिम्मेदारी, हमारा भविष्य थीम तय की गई थी। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर 50 हजार रुपए, द्वितीय स्थान पर 30 हजार और तृतीय स्थान 20 हजार रुपए की पुरस्कार राशि रखी गई। चित्रकला प्रतियोगिता दो श्रेणियों में रखी गई। ग्रुप-ए में कक्षा 5 से 7 तक और ग्रुप-बी में कक्षा 8 से 10 तक के छात्रों को रखा गया। इसके अलावा हर ग्रुप में 10 सांत्वना पुरस्कार दिए गए जोकि प्रति प्रतिभागी 7500 रुपये रहे। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले हर प्रतिभागी को 2000 रुपए दिए गए। इसके साथ ही एलईडी बल्ब भी बच्चों को वितरित किए गए।

राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा
राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता के दोनों ग्रुप में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। 11 दिसंबर 2025 को दिल्ली में राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जाएगा। जबकि इस प्रतियोगिता का पुरस्कार सम्मान समारोह 14 दिसंबर को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर दिल्ली में ही आयोजित होगा।

यह रहे विजेता
राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता के ग्रुप-ए में चेल्सी स्कूल शिमला की छात्रा कनिष्ठा गोयल ने प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान सेंट एडवर्ड शिमला के अर्जुन और तृतीय स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बीझड़ी की मन्नत ने हासिल किया। इसके अलावा आर्यही, कृतिका, अनन्या, गुंजन, आरव बैनर्जी, रिवाह शर्मा, कृतिका, हिमांशु, कनका और जतिन को सांत्वना पुरुस्कार दिए गए।
इसी प्रकार, ग्रुप-बी में सेंट एडवर्ड स्कूल शिमला के वेदांश नेगी ने प्रथम स्थान हासिल किया। दूसरा स्थान प्रियांशी पंवार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नारग जिला सिरमौर और तीसरा स्थान पाइनग्रोव धर्मपुर के युवराज सिंह ने हासिल किया। इसके अलावा, अल्पना बंसल, हितेन वर्मा, ओज़िल आयर्स, सुमित सिंह, खुशबू, सन्ना तांटा, ओजस्वी, अंजलि कुमारी अनुषा शर्मा और दीपाली को सांत्वना पुरस्कार दिए गए।

Previous Post

शिक्षा मंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर पुष्पांजलि की अर्पित

Next Post

एसजेवीएन ने हिमाचल प्रदेश के विद्यार्थियों के मध्य ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
एसजेवीएन ने हिमाचल प्रदेश के विद्यार्थियों के मध्य ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया

एसजेवीएन ने हिमाचल प्रदेश के विद्यार्थियों के मध्य ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया

Latest News

असम के मुख्यमंत्री ने एसजेवीएन के 70 मेगावाट धुबरी सौर ऊर्जा परियोजना का उद्घाटन किया
Himachal

असम के मुख्यमंत्री ने एसजेवीएन के 70 मेगावाट धुबरी सौर ऊर्जा परियोजना का उद्घाटन किया

by Himachal Now
January 15, 2026
0

शिमला: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आज एसजेवीएन ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एसजीईएल) की 70 मेगावाट धुबरी सौर ऊर्जा...

Read more
हिमाचल में C और D श्रेणी के कर्मचारियों के तबादलों पर से बेन हटा, जानिए किसके होंगे और किस श्रेणी के नहीं होंगे तबादले…

हिमाचल में C और D श्रेणी के कर्मचारियों के तबादलों पर से बेन हटा, जानिए किसके होंगे और किस श्रेणी के नहीं होंगे तबादले…

January 13, 2026
जाखू मंदिर का होगा 5 करोड़ 67 लाख में जीर्णोद्धार

जाखू मंदिर का होगा 5 करोड़ 67 लाख में जीर्णोद्धार

January 9, 2026
एसजेवीएन ने हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष को ₹10 लाख की वित्तीय सहायता प्रदान की

एसजेवीएन ने हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष को ₹10 लाख की वित्तीय सहायता प्रदान की

January 7, 2026
करुणामूलक आधार पर नौकरी के लिए पॉलिसी और विभागों को शक्तियां प्रदान की, देखें वित्त विभाग के आदेश….

करुणामूलक आधार पर नौकरी के लिए पॉलिसी और विभागों को शक्तियां प्रदान की, देखें वित्त विभाग के आदेश….

January 7, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

असम के मुख्यमंत्री ने एसजेवीएन के 70 मेगावाट धुबरी सौर ऊर्जा परियोजना का उद्घाटन किया

असम के मुख्यमंत्री ने एसजेवीएन के 70 मेगावाट धुबरी सौर ऊर्जा परियोजना का उद्घाटन किया

January 15, 2026
हिमाचल में C और D श्रेणी के कर्मचारियों के तबादलों पर से बेन हटा, जानिए किसके होंगे और किस श्रेणी के नहीं होंगे तबादले…

हिमाचल में C और D श्रेणी के कर्मचारियों के तबादलों पर से बेन हटा, जानिए किसके होंगे और किस श्रेणी के नहीं होंगे तबादले…

January 13, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In