• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Sunday, March 1, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

राहुल गाँधी ने संसद में जो कुछ कहा है, वह झूठ का पुलिंदा : जयराम

Himachal Now by Himachal Now
February 8, 2023
in Himachal
0
11000 करोड़ की लायबिलिटी को कर्ज के साथ जोड़ना कांग्रेस को गलत परंपरा : जयराम
0
SHARES
28
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

शिमला : भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा की राहुल गाँधी द्वारा सदन में अनर्गल और झूठे प्रलाप पर जम कर निशाना साधा और कांग्रेस के भ्रष्टाचार की परत-दर-परत खोलते हुए राहुल गाँधी के वक्तव्य को झूठ का पुलिंदा बताया।

उन्होंने कहा की जिस प्रकार राहुल गांधी ने झूठ को सच साबित करने का असफल प्रयास कल लोकसभा में किया वह दुर्भाग्यपूर्ण है उन्होंने केवल पूरे देश में सनसनी फैलाने का प्रयास किया है।
राहुल गांधी जी और उनका परिवार जमानत व चल रहा है और समस्त जनता जानती है कि क्यों चल रहा है।
उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में कोई भी किसी के साथ फोटो खिंचवा सकता है इसका मतलब यह नहीं कि उसके साथ किसी व्यक्ति के निजी संबंध हो, ऐसे तो राहुल गांधी, सोनिया गांधी ,उनके परिवार के सदस्यों, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जैसे अशोक गहलोत के साथ भी कई बड़े व्यापारियों के चित्र है इसका मतलब यह नहीं कि वह भी उनके साथ के साथ जुड़े है।
 
जयराम ने कहा कि राहुल गाँधी ने संसद में जो कुछ कहा है, वह झूठ का पुलिंदा है। झूठे आरोप लगाना और फिर भाग जाना राहुल गाँधी की आदत रही है। राहुल गाँधी हमेशा झूठ की राजनीति करते रहे हैं। कांग्रेस में अधिकतम नेता भ्रष्टाचार के आरोपों में संकलित हैं। राहुल गाँधी जी, आप और आपका परिवार स्वयं नेशनल हेराल्ड मामले में हजारों करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार में बेल पर चल रहे हैं। आपकी बहन ने जेल गए एक बैंकर को करोड़ों रुपये में एक पेंटिग बेची थी, यह भी देश की जनता जानती है। कांग्रेस की सरकार तो घोटालों की सरकार के ही रूप में प्रख्यात थी। कांग्रेस की यूपीए सरकार के 10 वर्षों में लाखों करोड़ रुपये के घपले-घोटाले हुए। राहुल गाँधी और कांग्रेस पार्टी को याद रखना चाहिए कि उनकी झूठ की राजनीति कभी भी सफल नहीं होने वाली क्योंकि देश की जनता उनके हथकंडों को भलीभांति जानती और समझती है।

राहुल गाँधी पर हमला जारी रखते हुए जयराम ने कहा कि राहुल गाँधी जी, आप जवाब दीजिये कि नेशनल हेराल्ड स्कैंडल क्या है? आप बताइये कि किस तरह आपने और आपके परिवार ने देश भर में फैली हजारों करोड़ रुपये की संपत्ति हड़प ली। आपके ऊपर इस मामले में अभी भी केस चल रहा है।
अगस्ता वेस्टलैंड में कमीशन किसने कमाया राहुल गाँधी जी, जवाब दीजिये। इसमें तो रिश्वत वाली बात इटली की अदालत में भी साबित हुई।
भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता और देश के विकास के लिए अहर्निश समर्पित आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी जैसे ईमानदार नेता पर राहुल गाँधी ने बेबुनियाद, तथ्यहीन, झूठे और शर्मनाक आरोप लगाए हैं, इसकी जितनी भी निंदा की जाय, कम है।

जयराम ने कहा कि कांग्रेस की यूपीए सरकार के दौरान 1.86 लाख करोड़ रुपये का कोयला घोटाला हुआ, लगभग 70,000 करोड़ रुपये का कॉमनवेल्थ घोटाला हुआ, सेना के लिए आरक्षित जमीन में आदर्श सोसायटी घोटाला हुआ, 1.96 लाख करोड़ रुपये का 2G घोटाला हुआ, अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला हुआ, सबमरीन घोटाला हुआ। कांग्रेस की वह सरकार ही घोटाले वाली सरकार थी। इससे पहले भी कांग्रेस का हाथ घोटालों से रंगा रहा है। बोफोर्स घोटाले को कौन भूल सकता है? उसमें तो राहुल गाँधी जी, आपके पिता जी राजीव गाँधी जी पर ही आरोप लगे थे। इसके आरोपी और आपके सम्बन्धी को देश से भगाने में मदद की गई, यह भी पूरा देश जानता है। कई वर्षों से कांग्रेस पार्टी और आपके परिवार का भ्रष्टाचार करने का इतिहास रहा है राहुल गाँधी जी।

वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार बोलती नहीं, बल्कि काम करती है। विगत 8 वर्षों में श्री नरेन्द्र मोदी सरकार ने लगभग 25 लाख करोड़ रुपये डायरेक्ट बिनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से विभिन्न योजनाओं की राशि बिना किसी बिचौलिए के सीधे लाभार्थियों के एकाउंट में हस्तांतरित किये गए हैं। इससे अब तक लगभग तीन लाख करोड़ रुपये बचाए गए जो पहले बिचौलिए खा जाया करते थे। आपके पिताजी ने ही कहा था राहुल गाँधी जी कि केंद्र से एक रुपये भेजते हैं तो केवल 15 पैसे ही जनता तक पहुँच पाते हैं। आज टैक्स चोरों से करोड़ों रुपये की रिकवरी हो रही है।

जयराम ने कहा कि राहुल गाँधी जी, आपकी कांग्रेस की सरकार में घपलेबाजों को, घोटालेबाजों को देश से बाहर भागने में मदद की जाती थी लेकिन श्री नरेन्द्र मोदी सरकार में भागे हुए भगोड़ों को वापस लाने की कार्रवाई हो रही है। कई का तो भारत प्रत्यर्पण भी कराया गया है। आगे भी इसी तरह भगोड़ों को लाया जाता रहेगा। श्री नरेन्द्र मोदी सरकार हर स्तर पर देश के आर्थिक अपराधियों को कानून के दायरे में लाने की कोशिश कर रही है और इसके लिए कई सख्त कानून भी बनाए गए हैं। हमने वित्तीय गड़बड़ी करने वालों को रोकने के लिए सखत कानून बनाया। हम फ्यूजिटिव इकोनॉमिक ऑफेंडर्स बिल लेकर आये, इंसोल्वेंसी और बैंकरप्सी कोड लेकर आये, बेनामी लेनदेन (निषेध) अधिनियम लागू किया, राष्ट्रीय वित्तीय सूचना प्राधिकरण को मंजूरी दी। साथ ही, कई और क़ानून बनाए।

Previous Post

भविष्य में परेशानियों से बचने के लिए बच्चे को कानूनी प्रक्रिया से लिया जाए गोद: डॉ. बलजीत कौर

Next Post

मुख्यमंत्री ने दिल्ली में हिमाचल निकेतन का शिलान्यास किया, राष्ट्रीय राजधानी में प्रदेशवासियों को हिमाचल निकेतन के रूप में ठहरने का तीसरा विकल्प मिलेगा

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
मुख्यमंत्री ने दिल्ली में हिमाचल निकेतन का शिलान्यास किया,  राष्ट्रीय राजधानी में प्रदेशवासियों को हिमाचल निकेतन के रूप में ठहरने का तीसरा विकल्प मिलेगा

मुख्यमंत्री ने दिल्ली में हिमाचल निकेतन का शिलान्यास किया, राष्ट्रीय राजधानी में प्रदेशवासियों को हिमाचल निकेतन के रूप में ठहरने का तीसरा विकल्प मिलेगा

Latest News

पुलिस अधिकारियों (IPS and HPS) के तबादले, एक IAS को अतिरिक्त कार्यभार, देखें किसे कहां लगाया
Breaking

पुलिस अधिकारियों (IPS and HPS) के तबादले, एक IAS को अतिरिक्त कार्यभार, देखें किसे कहां लगाया

by Himachal Now
February 28, 2026
0

Read more
नए मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट करने से पहले देंगे सभी आधुनिक मशीनेंः मुख्यमंत्री

नए मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट करने से पहले देंगे सभी आधुनिक मशीनेंः मुख्यमंत्री

February 27, 2026
राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल के विद्या समीक्षा केंद्र (VSK) की सराहना, सभी राज्यों के लिए बना मॉडल

राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल के विद्या समीक्षा केंद्र (VSK) की सराहना, सभी राज्यों के लिए बना मॉडल

February 26, 2026
“दिल्ली पुलिस की वैधानिक कार्रवाई में हस्तक्षेप संघीय ढांचे पर प्रहार, दोषियों को संरक्षण देना अक्षम्य” : जयराम ठाकुर

“दिल्ली पुलिस की वैधानिक कार्रवाई में हस्तक्षेप संघीय ढांचे पर प्रहार, दोषियों को संरक्षण देना अक्षम्य” : जयराम ठाकुर

February 26, 2026
उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय मासिक एनकॉर्ड बैठक आयोजित

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय मासिक एनकॉर्ड बैठक आयोजित

February 25, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

पुलिस अधिकारियों (IPS and HPS) के तबादले, एक IAS को अतिरिक्त कार्यभार, देखें किसे कहां लगाया

पुलिस अधिकारियों (IPS and HPS) के तबादले, एक IAS को अतिरिक्त कार्यभार, देखें किसे कहां लगाया

February 28, 2026
नए मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट करने से पहले देंगे सभी आधुनिक मशीनेंः मुख्यमंत्री

नए मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट करने से पहले देंगे सभी आधुनिक मशीनेंः मुख्यमंत्री

February 27, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In