• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Tuesday, February 24, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

जाखू मंदिर का होगा 5 करोड़ 67 लाख में जीर्णोद्धार

Himachal Now by Himachal Now
January 9, 2026
in Himachal, Religious
0
जाखू मंदिर का होगा 5 करोड़ 67 लाख में जीर्णोद्धार
0
SHARES
28
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सरकार ने दी जीर्णोद्धार प्रोजेक्ट को सैंद्धांतिक मंजूरी
– ट्रस्ट अपने स्रोतों से जीर्णोद्धार का खर्च करेगी वहन

शिमला : शिमला के ऐतिहासिक जाखू मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य जल्द ही शुरू होगा। मंदिर के जीर्णोद्धार से जुड़े प्रोजेक्ट को प्रदेश सरकार ने सैंद्धातिक मंजूरी दे दी। प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 5 करोड़ 67 लाख 14 हजार 944 रूपये है। अब इस प्रोजेक्ट को नगर निगम शिमला के माध्यम से प्रदेश सरकार को भेजा जाएगा ताकि मंत्रिमंडल की मंजूरी मिल सके। प्रदेश सरकार ने इस प्रोजेक्ट को सैंद्धातिक मंजूरी देते हुए कहा कि ये खर्च श्री हनुमान जी मंदिर न्यास जाखू अपने स्त्रोतों के माध्यम से करेगा। ऐसे में पिछले कई सालों से मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में यहां पर मौजूद वर्तमान व्यवस्था के कारण न्यास को कई बार दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार से मंदिर में जीणोद्धार के कार्य से जुड़े प्रोजेक्ट को मंजूरी प्राप्त हो चुकी है। इस प्रोजेक्ट के माध्यम से प्रमुख तौर पर मंदिर परिसर में जीर्णोद्धार प्रोजेक्ट के द्वारा यज्ञ शाला, शू हाउस, भंडारा भवन का जीर्णोद्धार, हनुमान जी की प्रतिमा के आगे विस्तारीकरण, पार्क का जीर्णोद्वार, मंदिर कार्यालय का जीर्णोद्वार, कीर्तन भवन में रेलिंग कार्य, सार्वजनिक शौचालयों का मरम्मत कार्य प्रमुख तौर से शामिल है। इसके अलवा छ: नई दुकानें भी मंदिर परिसर में बनाई जाएगी। मंदिर परिसर में बच्चों के लिए पार्क बनाया जाएगा ।
उपायुक्त ने कहा कि अब इस प्रोजेक्ट को लेकर आगामी प्रक्रिया आरंभ कर दी है। जल्द ही निर्माण कार्य को लेकर शेष औपचारिकताओं को पूरा किया जाएगा। ऐसे में भविष्य में श्रद्धालुओं को अत्याधुनिक सुविधाएं मंदिर परिसर में मिल सकेगी ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

यज्ञशाला का होगा निर्माण
प्रोजेक्ट के अनुसार मंदिर परिसर में एक यज्ञशाला का निर्माण करवाया जाना प्रस्तावित है। ये यज्ञशाला मंडप आधार पर बनेगी। इसमें वेदों के अनुसार 16 पिलर 32 रूफ सपोर्टिंग काॅल, एक गंडूक, वेदी, तोरन, ध्वज, पताका आदि होंगे। ये सब कार्य हिंदू संस्कृति की पारम्परिक शैलियों के अनुसार ही होगा।

शू हाउस होगा निर्मित
प्रोजेक्ट के तहत मंदिर में नए शू हाउस का निर्माण करवाया जाना प्रस्तावित है। इसमें 22,41 वर्ग मीटर में शू हाउस बनेगा। इसमें एक काउंटर और शू रैक लगेंगे। यहां पर श्रद्धालुओं को टोकन की सुविधा दी जाएगी।

पार्किंग का होगा निर्माण
मंदिर परिसर में पार्किंग का निर्माण करवाया जाएगा। करीब 40 लाख रुपये से पार्किंग बनाई जाना प्रस्तावित है। यहां पर श्रद्धालुओं को पार्किग की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में नई पार्किंग के निर्माण से श्रद्धालुओं के लिए काफी सुविधा प्राप्त होगी।

क्या है मंदिर का इतिहास
मंदिर के पुजारी बीपी शर्मा ने बताया कि भगवान राम और लंका नरेश रावण के मध्य युद्ध चल रहा था। कई दिनों तक युद्ध चलने के बाद भी जब रावण की सेना भगवान राम की वानर सेना के आगे निर्बल दिखाई दे रही थी। तब रावण के पुत्र मेघनाद ने लक्ष्मण पर शक्ति बाण चला दिया, जिसके प्रभाव से वह मूर्छित हो गए। वैद्य के कहने पर लक्ष्मण के इलाज के लिए हनुमान जी हिमालय से संजीवनी बूटी लाने के लिए निकल पड़े।
आकाश मार्ग से जा रहे हनुमान जी की नजर जाखू पहाड़ पर तपस्या कर रहे एक यक्ष ऋषि पर पड़ी। मार्ग में विश्राम कर और संजीवनी बूटी का पता पूछने के लिए हनुमान जी इसी स्थान पर उतरे। यक्ष ऋषि से संजीवनी की जानकारी लेने के बाद हनुमान जी ने उनसे दोबारा मिलने का वादा किया। यहीं से उन्हें बताया गया था कि संजीवनी बूटी किस पर्वत पर मिलेगी।

Previous Post

एसजेवीएन ने हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष को ₹10 लाख की वित्तीय सहायता प्रदान की

Next Post

हिमाचल में C और D श्रेणी के कर्मचारियों के तबादलों पर से बेन हटा, जानिए किसके होंगे और किस श्रेणी के नहीं होंगे तबादले…

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
हिमाचल में C और D श्रेणी के कर्मचारियों के तबादलों पर से बेन हटा, जानिए किसके होंगे और किस श्रेणी के नहीं होंगे तबादले…

हिमाचल में C और D श्रेणी के कर्मचारियों के तबादलों पर से बेन हटा, जानिए किसके होंगे और किस श्रेणी के नहीं होंगे तबादले...

Latest News

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में लिए कई अहम निर्णय, देखिए….
Himachal

इंदिरा गांधी मातृ-शिशु संकल्प योजना से सशक्त होगा प्रदेश का भविष्य

by Himachal Now
February 23, 2026
0

कुपोषण मुक्त समाज की ओर महत्त्वाकांक्षी पहलयोजना पर व्यय होंगे 207 करोड़ रुपये शिमला : मातृ एवं शिशु के बेहतर...

Read more
विक्रमादित्य सिंह ने धनुल गांव में आयोजित मंत्री आपके द्वार कार्यक्रम में की शिरकत

विक्रमादित्य सिंह ने धनुल गांव में आयोजित मंत्री आपके द्वार कार्यक्रम में की शिरकत

February 22, 2026
जिला शिमला में जिला परिषद के वार्ड के परिसीमन का कार्य पूरा, 27 फ़रवरी तक दर्ज की जा सकती है आपत्तियां और सुझाव, जानिए आप की पंचायत किस जिला परिषद क्षेत्र में

जिला शिमला में जिला परिषद के वार्ड के परिसीमन का कार्य पूरा, 27 फ़रवरी तक दर्ज की जा सकती है आपत्तियां और सुझाव, जानिए आप की पंचायत किस जिला परिषद क्षेत्र में

February 21, 2026
समग्र शिक्षा ने लर्निंग एनहांसमेंट प्रोग्राम (LEP) के तहत 1.20 लाख बच्चों का कराया एंडलाइन असेसमेंट

समग्र शिक्षा ने लर्निंग एनहांसमेंट प्रोग्राम (LEP) के तहत 1.20 लाख बच्चों का कराया एंडलाइन असेसमेंट

February 20, 2026
एसजेवीएन ने एमएसएमई के लिए विशेष वेंडर डेवल्पमेंट मीट 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया

एसजेवीएन ने एमएसएमई के लिए विशेष वेंडर डेवल्पमेंट मीट 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया

February 19, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में लिए कई अहम निर्णय, देखिए….

इंदिरा गांधी मातृ-शिशु संकल्प योजना से सशक्त होगा प्रदेश का भविष्य

February 23, 2026
विक्रमादित्य सिंह ने धनुल गांव में आयोजित मंत्री आपके द्वार कार्यक्रम में की शिरकत

विक्रमादित्य सिंह ने धनुल गांव में आयोजित मंत्री आपके द्वार कार्यक्रम में की शिरकत

February 22, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In