• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Friday, March 20, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

रामपुर जल विद्युत परियोजना बायल में मनाया 77वाँ गणतंत्र दिवस, परियोजना प्रमुख विकास मारवाह दने किया ध्वजारोहण

Himachal Now by Himachal Now
January 27, 2026
in Himachal
0
रामपुर जल विद्युत परियोजना बायल में मनाया 77वाँ गणतंत्र दिवस, परियोजना प्रमुख विकास मारवाह दने किया ध्वजारोहण
0
SHARES
13
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


रामपुर : रामपुर जल विद्युत परियोजना, बायल में 77वाँ गणतंत्र दिवस गरिमापूर्ण एवं उल्लासमय वातावरण में मनाया गया। समारोह के दौरान सर्वप्रथम परियोजना प्रमुख विकास मारवाह द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात सीआईएसएफ तथा हिमपैस्को के जवानों द्वारा अनुशासित एवं प्रभावशाली परेड प्रस्तुत की गई तथा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई।
इस अवसर पर परियोजना प्रमुख ने अपने संबोधन में भारतीय संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारत ने एक संप्रभु, लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में अपनी ऐतिहासिक यात्रा प्रारंभ की, जो आज भी हमें कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करती है।
उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि इस वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर हम ‘वंदे मातरम्’की 150वीं वर्षगांठ मना रहे हैं, जो देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है।
अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि रामपुर एचपीएस ने वित्तीय वर्ष 2025–26 के दौरान एक महत्वपूर्ण उपलब्धि अर्जित करते हुए 08 दिसंबर 2025 को 1878.08 मिलियन यूनिट की सबसे तीव्र डिज़ाइन एनर्जी हासिल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि रामपुर एचपीएस को सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सुरक्षा प्रदर्शन के लिए वर्ष 2025 के एनएससी सेफ्टी अवार्ड के अंतर्गत ‘सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट’से सम्मानित किया गया है।
परियोजना प्रमुख ने सीएसआर गतिविधियों के अंतर्गत स्वास्थ्य, शिक्षा, जल संरक्षण एवं सामुदायिक विकास के क्षेत्र में किए गए कार्यों की भी जानकारी दी। अपने संबोधन के अंत में उन्होंने सभी कर्मचारियों, संविदाकर्मियों तथा स्थानीय समुदायों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर रामपुर जल विद्युत परियोजना में आंतर-विभागीय समूहगान प्रतियोगिता “तिरंगा” का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में रामपुर एचपीएस के कर्मचारियों, महिला क्लब सदस्यों एवं सीआईएसएफ कार्मिकों द्वारा देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिसमें कुल 08 टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर परियोजना प्रमुख द्वारा विजेता टीमों सहित सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Previous Post

परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में फहराया तिरंगा

Next Post

हिमाचल में HAS अधिकारियों के तबादले, एक को सचिवालय में रिपोर्ट करने के आदेश, देखिए सूची…..

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
हिमाचल में HAS अधिकारियों के तबादले, एक को सचिवालय में रिपोर्ट करने के आदेश, देखिए सूची…..

हिमाचल में HAS अधिकारियों के तबादले, एक को सचिवालय में रिपोर्ट करने के आदेश, देखिए सूची.....

Latest News

पार्थजीत डे ने एसजेवीएन के निदेशक (वित्त) का कार्यभार संभाला
Himachal

पार्थजीत डे ने एसजेवीएन के निदेशक (वित्त) का कार्यभार संभाला

by Himachal Now
March 19, 2026
0

शिमला : भूपेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन, ने पार्थजीत डे को नवरत्न सीपीएसई एसजेवीएन के निदेशक (वित्त) के...

Read more
हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों को ड्रेस कोड लागू, सोशल मीडिया के उपयोग को लेकर सख्त निर्देश जारी, देखिए…

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों को ड्रेस कोड लागू, सोशल मीडिया के उपयोग को लेकर सख्त निर्देश जारी, देखिए…

March 18, 2026
सरकार ने कैबिनेट रैंक लिया वापिस, अधिसूचना जारी, देखिए किस किस का कैबिनेट रैंक लिया वापिस…

सरकार ने कैबिनेट रैंक लिया वापिस, अधिसूचना जारी, देखिए किस किस का कैबिनेट रैंक लिया वापिस…

March 17, 2026
एसजेवीएन के नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन ने 150 बिलियन यूनिट उत्पादन की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की

एसजेवीएन के नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन ने 150 बिलियन यूनिट उत्पादन की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की

March 9, 2026
एसजेवीएन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 मनाया

एसजेवीएन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 मनाया

March 8, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

पार्थजीत डे ने एसजेवीएन के निदेशक (वित्त) का कार्यभार संभाला

पार्थजीत डे ने एसजेवीएन के निदेशक (वित्त) का कार्यभार संभाला

March 19, 2026
हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों को ड्रेस कोड लागू, सोशल मीडिया के उपयोग को लेकर सख्त निर्देश जारी, देखिए…

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों को ड्रेस कोड लागू, सोशल मीडिया के उपयोग को लेकर सख्त निर्देश जारी, देखिए…

March 18, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In