• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Wednesday, July 29, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Breaking

सुखविंद्र सिंह सुक्खू होंगे हिमाचल के अगले मुख्यमंत्री, शपथ ग्रहण समारोह कल 1:30 बजे रिज शिमला में होगा

Himachal Now by Himachal Now
December 10, 2022
in Breaking, Himachal
0
सुखविंद्र सिंह सुक्खू होंगे हिमाचल के अगले मुख्यमंत्री, शपथ ग्रहण समारोह कल 1:30 बजे रिज शिमला में होगा
0
SHARES
125
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


शिमला : हिमाचल प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू होंगे। काफी घमासान के बाद कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सुक्खू के नाम पर मुहर लगी है। सीएम के नाम की मोहर लगने के तुरंत बाद सुक्खू ने राजभवन पहुंच करसरकार बनाने का दावा पेश किया।शपथ ग्रहण समारोह 11 दिसम्बर, 2022 को 1:30 बजे रिज, शिमला में होगा।
उधर कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सुक्खू को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया। कांग्रेस आलाकमान ने सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नाम पर मुहर लगाई जिसके बाद आज हिमाचल विधानसभा में हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सुक्खू के नाम का औपचारिक ऐलान हो गया।
HPU से ग्रेजुशन और एलएलबी करने वाले सुखविंद्र सुक्खू हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी की छात्र राजनीति की शुरुआत की। कॉलेज की राजनीति में CR यानी Class Representative से शुरुआत करने वाले सुखविंद्र सिंह सुक्खू अब हिमाचल के मुख्यमंत्री बनने वाले हैं। कॉलेज की क्लास से लेकर कांग्रेस के विधायक दल का नेता चुने जाने तक उनका लंबा सियासी करियर है।
कांग्रेस विधायक दल का नेता चुने गए सुखविंद्र सुक्खू हमीरपुर जिले की नादौन सीट से विधायक हैं। इस बार चौथा चुनाव जीते हैं। साल 2003 में पहली बार विधायक बने सुखविंदर सिंह सुक्खू 2007 और 2017 में भी नादौन सीट से विधायक बन चुके हैं। 2012 विधानसभा चुनाव में उन्हें हार मिली थी। इन चुनावों में सुखविंद्र सिंह सुक्खू को कांग्रेस आलाकमान की ओर से चुनाव प्रचार समिति की कमान सौंपी गई थी।
सुखविंद्र सिंह सुक्खू 2013 से 2019 तक हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रह चुके हैं। इससे पहले वो प्रदेश कांग्रेस महासचिव के पद पर रहे। सुखविंद्र सिंह ने उस दौर में संगठन संभाला था जब हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह थे। इस दौरान सुक्खू और वीरभद्र सिंह के बीच तनातनी ने कई बार सुर्खियां बटोरीं। छात्र राजनीति से की शुरुआत हिमाचल प्रदेश विश्विद्यालय से ग्रेजुशन और एलएलबी करने वाले सुखविंद्र सुक्खू हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी की छात्र राजनीति की शुरुआत की। जिसके बाद वो साल 1988 से 1995 तक एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं।
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की जीत के बाद अब सीएम की कुर्सी को लेकर खींचतान जारी है। सीएम के रूप में सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नाम की चर्चा तेज होते ही उनके घर नादौन में जश्न का माहौल है। उनकी मां टीवी के सामने बैठ पल-पल के अपडेट लेती दिखीं तो वहीं पत्नी कमलेश ठाकुर की आंखों से आंसू छलक उठे।
सुखविंद्र सिंह सुक्खू के मुख्यमंत्री के तौर पर घोषणा होने के बाद नादौन में उनके निवास स्थान पर लोगों का तांता लग गया। जगह-जगह पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ कर और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। उनके पैतृक गांव भवड़ा में भी लोगों का हुजूम उमड़ा और घर पर महिलाओं ने नाच गाकर खुशी का इजहार किया।

Previous Post

सीएम के नाम का फैसला करेगा अब कांग्रेस हाईकमान, कांग्रेस के जीते विधायकों में नहीं बनी सहमति

Next Post

आज का पंचांग (11 दिसंबर 2022, रविवार (India).)

Himachal Now

Himachal Now

Next Post

आज का पंचांग (11 दिसंबर 2022, रविवार (India).)

Latest News

बुनियादी शिक्षा मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम, पूरे हिमाचल में लागू होगा ALfA Programme
Himachal

बुनियादी शिक्षा मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम, पूरे हिमाचल में लागू होगा ALfA Programme

by Himachal Now
July 26, 2026
0

हिमाचल और DEVI Sansthan के बीच एमओयू, शिक्षा मंत्री बोले— बच्चों की सीखने की क्षमता में आएगा बड़ा बदलाव शिमला...

Read more
9 HAS अधिकारियों को अतिरिक्त दायित्व, देखें अधिसूचना…..

9 HAS अधिकारियों को अतिरिक्त दायित्व, देखें अधिसूचना…..

July 26, 2026
हिमाचल प्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले: आशा वर्करों का मानदेय बढ़ा, 400 पंचायत मल्टी टास्क वर्कर और 200 जेओए भर्ती को मंजूरी, देखिए क्या महत्वपूर्ण निर्णय लिए…….

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले: आशा वर्करों का मानदेय बढ़ा, 400 पंचायत मल्टी टास्क वर्कर और 200 जेओए भर्ती को मंजूरी, देखिए क्या महत्वपूर्ण निर्णय लिए…….

July 20, 2026
आयुर्वेदिक अस्पताल रामपुर बुशहर में रोगियों की जाँच सुविधा को सुदृढ़ करने हेतु Fully Auto Bio Chemistry Analyzer मशीन का  शुभारम्भ, एसजेवीएन फाउंडेशन ने सीएसआर के तहत डोनेट की है मशीन…

आयुर्वेदिक अस्पताल रामपुर बुशहर में रोगियों की जाँच सुविधा को सुदृढ़ करने हेतु Fully Auto Bio Chemistry Analyzer मशीन का शुभारम्भ, एसजेवीएन फाउंडेशन ने सीएसआर के तहत डोनेट की है मशीन…

July 18, 2026
सरकार ने अल्कोहल की अधिक मात्रा वाले औषधि फॉर्मूलेशन के विनियमन को कड़ा करने के लिए औषधि नियम, 1945 में संशोधन किया, अब ये दवाइयां बिना डॉक्टर की अनुमति से नहीं मिलेगी….

सरकार ने अल्कोहल की अधिक मात्रा वाले औषधि फॉर्मूलेशन के विनियमन को कड़ा करने के लिए औषधि नियम, 1945 में संशोधन किया, अब ये दवाइयां बिना डॉक्टर की अनुमति से नहीं मिलेगी….

July 10, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

बुनियादी शिक्षा मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम, पूरे हिमाचल में लागू होगा ALfA Programme

बुनियादी शिक्षा मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम, पूरे हिमाचल में लागू होगा ALfA Programme

July 26, 2026
9 HAS अधिकारियों को अतिरिक्त दायित्व, देखें अधिसूचना…..

9 HAS अधिकारियों को अतिरिक्त दायित्व, देखें अधिसूचना…..

July 26, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In