• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Tuesday, February 17, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

सुक्खू सरकार को आम जन के जीवन से नहीं कोई सरोकार : बिक्रम

Himachal Now by Himachal Now
April 18, 2025
in Himachal
0
सुक्खू सरकार को आम जन के जीवन से नहीं कोई सरोकार : बिक्रम
0
SHARES
19
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पूर्व मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह ठाकुर का आरोप –

*हिमकेयर योजना को बर्बाद कर जनता को मौत के मुंह में धकेल रही सरकार : बिक्रम ठाकुर

पीजीआई चंडीगढ़ को अदा नहीं किया 14 करोड़ रुपए, मरीज हो रहे परेशान

शिमला : पूर्व मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह ठाकुर ने हिमाचल की सुक्खु सरकार को संवेदनहीन सरकार करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि प्रदेश की सुक्खू सरकार आम जनता के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रही है। उनका कहना है कि प्रदेश के गरीब और जरूरतमंद मरीज, जिनका इलाज हिमकेयर योजना के तहत पी.जी.आई. चंडीगढ़ जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में होना था, वे सरकार की संवेदनहीनता के कारण इलाज से वंचित हो रहे हैं क्योंकि सरकार ने 14 करोड़ रुपये का बकाया भुगतान अब तक नहीं किया है।
बिक्रम ठाकुर ने कहा कि यह वही कांग्रेस सरकार है जिसने सत्ता में आते वक्त वादा किया था कि वह जनकल्याण की योजनाओं को प्राथमिकता देगी, लेकिन अब हालत यह है कि प्रदेशभर में मरीज इलाज के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। उन्होंने इस मुद्दे पर सुक्खू सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस की यह निकम्मी सरकार अब गरीबों की जान के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि हिमकेयर योजना भाजपा सरकार की एक ऐतिहासिक पहल थी, जिससे प्रदेश के लाखों गरीबों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिली। लेकिन सत्ता बदलते ही कांग्रेस ने इस योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। आज स्थिति यह है कि प्रदेश के अस्पतालों में हिमकेयर कार्ड धारी मरीजों को इलाज तक नहीं मिल रहा। उन्होंने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं और पी.जी.आई. जैसे संस्थान को करोड़ों रुपए का भुगतान न करना इस बात का सबूत है कि सरकार ने गरीबों की कोई चिंता नहीं की।
बिक्रम ठाकुर ने कहा कि 25 फरवरी, 2024 को पी.जी.आई. चंडीगढ़ के साथ हिमाचल सरकार ने एक एम.ओ.यू. साइन किया था ताकि हिमकेयर योजना के लाभार्थियों को समय पर इलाज मिल सके, लेकिन अब 14 करोड़ रुपये का भुगतान टालने से न केवल 1478 मरीजों का इलाज बंद हुआ है, बल्कि पूरे प्रदेश में हज़ारों मरीजों का‌ जीवन संकट में आ गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार का यह रवैया अमानवीय, असंवेदनशील और जनविरोधी है।
पूर्व मंत्री ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस सरकार ने जनहित की योजनाओं को पंगु बनाने का काम किया है। पहले वृद्धावस्था पेंशन में देरी, फिर बेरोजगारी भत्ता रोकना, किसानों को मिलने वाली सब्सिडी में कटौती और अब गरीबों का इलाज रोकना, यह सब कांग्रेस की असली नीयत को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि यह सरकार केवल भाषणों और झूठी गारंटियों तक सीमित है, जबकि ज़मीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट है।
बिक्रम ठाकुर ने कहा कि आज हिमाचल के हर जिले, हर गांव, हर कस्बे में हिमकेयर कार्ड केवल एक कागज़ का टुकड़ा बनकर रह गया है। मरीजों को अस्पतालों से लौटा दिया जा रहा है क्योंकि सरकार ने बिलों का भुगतान नहीं किया। यह कांग्रेस सरकार की निकम्मी, गैर-जवाबदेह और भ्रष्ट व्यवस्था का जीता-जागता प्रमाण है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से पूछा कि जब सरकार हजारों करोड़ रुपए की घोषणाएं करने में सक्षम है, तो गरीब मरीजों के इलाज के लिए 14 करोड़ क्यों नहीं दिए जा सकते? क्या यह सरकार केवल रेवड़ियां बांटने और राजनीति चमकाने के लिए है या फिर जनता की सेवा के लिए?
बिक्रम ठाकुर ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही पी.जी.आई. चंडीगढ़ का भुगतान नहीं किया गया और हिमकेयर योजना को दोबारा प्रभावी ढंग से शुरू नहीं किया गया, तो भाजपा प्रदेश भर में उग्र आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा किसी दल या सरकार का नहीं, बल्कि हिमाचल की आम जनता के स्वास्थ्य, जीवन और सम्मान से जुड़ा है और भाजपा इस लड़ाई को अंतिम अंजाम तक ले जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले चुनावों में जनता इस निकम्मी और विश्वासघाती सरकार को करारा जवाब देगी। हिमाचल की जनता अब सब समझ चुकी है कि कांग्रेस केवल सत्ता के लिए आई थी, सेवा की भावना से नहीं।

Previous Post

एसएमसी अध्यापक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट की

Next Post

हिमाचल में एक कदम सफर के लिए 5 नहीं 10 रुपए रखें जेब में, अधिसूचना देखें….

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
हिमाचल में एक कदम सफर के लिए 5 नहीं 10 रुपए रखें जेब में, अधिसूचना देखें….

हिमाचल में एक कदम सफर के लिए 5 नहीं 10 रुपए रखें जेब में, अधिसूचना देखें....

Latest News

राजनीति के नाम पर व्यवस्था-मर्यादा सब तार-तार : जयराम ठाकुर
Himachal

राजनीति के नाम पर व्यवस्था-मर्यादा सब तार-तार : जयराम ठाकुर

by Himachal Now
February 16, 2026
0

यूपीए सरकार के समय हुआ हिमाचल से भेदभाव, मोदी सरकार ने दी विकास को रफ़्तार वित्त आयोग के समक्ष तर्कपूर्ण...

Read more
केंन्द्रीय बजट 2026-27 हिमाचल के लिए निराशाजनक और अन्यायपूर्ण : सुक्खू

मेडिकल कॉलेजों और सुपर स्पेशियलिटी संस्थानों के आधुनिकीकरण के लिए 1617 करोड़ रुपये किए स्वीकृत

February 15, 2026
विधानसभा सत्र के दौरान रहेगी मजबूत कानून व्यवस्था, पांच सेक्टर में बांटा क्षेत्र

विधानसभा सत्र के दौरान रहेगी मजबूत कानून व्यवस्था, पांच सेक्टर में बांटा क्षेत्र

February 14, 2026
दुविधा में भाजपा, राजस्व घाटा अनुदान पर रुख स्पष्ट नहीं कर पाएः मुख्यमंत्री

रोज बैठकें बुला रहे मुख्यमंत्री, लेकिन उन्हें खुद नहीं पता कि करना क्या है : जयराम ठाकुर का सरकार पर जुबानी हमला

February 13, 2026
दुविधा में भाजपा, राजस्व घाटा अनुदान पर रुख स्पष्ट नहीं कर पाएः मुख्यमंत्री

दुविधा में भाजपा, राजस्व घाटा अनुदान पर रुख स्पष्ट नहीं कर पाएः मुख्यमंत्री

February 13, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

राजनीति के नाम पर व्यवस्था-मर्यादा सब तार-तार : जयराम ठाकुर

राजनीति के नाम पर व्यवस्था-मर्यादा सब तार-तार : जयराम ठाकुर

February 16, 2026
केंन्द्रीय बजट 2026-27 हिमाचल के लिए निराशाजनक और अन्यायपूर्ण : सुक्खू

मेडिकल कॉलेजों और सुपर स्पेशियलिटी संस्थानों के आधुनिकीकरण के लिए 1617 करोड़ रुपये किए स्वीकृत

February 15, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In