• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Tuesday, April 7, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करना प्रदेश सरकार का प्रमुख ध्येय: मुख्यमंत्री

Himachal Now by Himachal Now
February 4, 2023
in Himachal
0
ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करना प्रदेश सरकार का प्रमुख ध्येय: मुख्यमंत्री
0
SHARES
24
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मीरपुर आगमन पर मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत

मुख्यमंत्री ने गसोता महादेव मंदिर को धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की घोषणा की
शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिला में आगमन पर हमीरपुर में उमड़े जन सैलाब ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर हमीरपुर जिला और अन्य क्षेत्रों से आए लोगों ने मुख्यमंत्री के समर्थन में हर्षध्वनि से नारेबाजी और पुष्प वर्षा की।


हमीरपुर के गांधी चौक में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपार जन समर्थन के लिए जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हमीरपुर जिले के सर्वांगीण विकास के लिए ठोस एवं सार्थक कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर में विश्व स्तरीय तकनीक युक्त चिकित्सा उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें। उन्होंने कहा कि इस महाविद्यालय के पूर्ण होने के उपरांत लोगों को उपचार के लिए एम्स, टांडा, आईजीएमसी तथा अन्य निजी अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने चिकित्सा महाविद्यालय में नर्सिंग महाविद्यालय खोलने की घोषणा भी की।
मुख्यमंत्री ने कहा हमीरपुर में नया बस स्टैंड निर्मित करने के लिए बजट में धन का समुचित प्रावधान किया जाएगा। उन्होंने हमीरपुर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त इनडोर स्टेडियम खोलने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि गसोता महादेव मंदिर को धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा और ताल में पशु चिकित्सा महाविद्यालय खोलने की संभावनाएं तलाश की जाएंगी।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल को देश का सबसे विकसित राज्य बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठा रही है तथा अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएं और कार्यक्रम कार्यान्वित किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने मंत्रिमंडल की पहली ही बैठक में प्रदेश के 1.36 लाख कर्मचारियों की मांग को पूरा करते हुए पुरानी पेंशन बहाल कर दी है। महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह प्रदान करने के लिए भी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने जो कहा, वह पूरा किया है। प्रदेश सरकार अपने सभी वायदों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करेगी।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजूबत करने के लिए एक हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया जाएगा। सरकार किसानों से गाय का दूध 80 रुपये प्रति लीटर तथा भैंस का दूध 100 रुपये प्रति लीटर की दर से खरीदेगी। उन्होंने कहा कि वह सत्ता सुख के लिए नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए आए हैं और इसमें सबका सहयोग अपेक्षित है। सामूहिक प्रयासों से ही हिमाचल प्रदेश की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ किया जा सकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में लोग उनका परिवार है और प्रदेश सरकार हिमाचल को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रही है। उन्होंने कहा कि वह 40 वर्षों से भी अधिक समय से जन सेवा से जुड़े हुए हैं और लोगों के सुख-दुःख से भली-भांति परिचित हैं। उन्होंने कहा कि सरकार गठन के पहले दिन से ही वंचित वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। अनाथ बच्चों की देखभाल के लिए आयु बढ़ाकर 27 वर्ष कर दी है और उन्हें घर बनाने के लिए चार बिस्वा जमीन भी दी जाएगी। साथ ही सरकार उनकी उच्च शिक्षा का खर्च भी उठाएगी।
इससे पहले, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।
हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का स्वागत किया और उन्हें स्मृति-चिन्ह भेंट किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के व्यवस्था परिवर्तन के संकल्प को पूरा करने के लिए प्रदेश की जनता सरकार के साथ है।
विधानसभा क्षेत्र भोरंज से विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश के विकास के लिए उम्मीद की नई किरण हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पारदर्शी, निष्पक्ष व जवाबदेह प्रशासन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।
बड़सर विधानसभा क्षेत्र से विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का जीवन संघर्ष और जन-सेवा की मिसाल है। मुख्यमंत्री आम जनता से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित करते हैं। उन्होंने इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहन देने के प्रदेश सरकार के निर्णय का स्वागत किया।
मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा और कांगड़ा सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भी इस अवसर पर संबोधित किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक अनीता वर्मा, मंजीत डोगरा, कांग्रेस नेता प्रेम कौशल, पुष्पिंदर वर्मा, राजेंद्र जार, उपायुक्त देवश्वेता बनिक, पुलिस अधीक्षक आकृति शर्मा, संगठन के पदाधिकारी और भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Previous Post

IAS व HAS अधिकारियों के तबादले, जानिए किसे कहां दी नियुक्ति…..

Next Post

गंभीर बीमारी से ग्रसित 18 वर्षीय युवती के उपचार का खर्च उठाएगी प्रदेश सरकार

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
गंभीर बीमारी से ग्रसित 18 वर्षीय युवती के उपचार का खर्च उठाएगी प्रदेश सरकार

गंभीर बीमारी से ग्रसित 18 वर्षीय युवती के उपचार का खर्च उठाएगी प्रदेश सरकार

Latest News

एसजेवीएन ने कारपोरेट मुख्यालय, शिमला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया, 200 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र
Himachal

एसजेवीएन ने कारपोरेट मुख्यालय, शिमला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया, 200 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

by Himachal Now
April 6, 2026
0

शिमला: भूपेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने बताया कि एसजेवीएन ने शिमला स्थित कारपोरेट मुख्यालय में अपने सामाजिक...

Read more
जिला शिमला में पंचायत समिति अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण रोस्टर जारी, देखें

जिला शिमला में पंचायत समिति अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण रोस्टर जारी, देखें

April 6, 2026
एसजेवीएन के रामपुर एचपीएस ने बनाया नया कीर्तिमान, 2108.033 मिलियन यूनिट सर्वाधिक वार्षिक उत्पादन

एसजेवीएन के रामपुर एचपीएस ने बनाया नया कीर्तिमान, 2108.033 मिलियन यूनिट सर्वाधिक वार्षिक उत्पादन

April 2, 2026
नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में हासिल किया 7506.617 मिलियन यूनिट का दूसरा सर्वाधिक वार्षिक विद्युत उत्पादन का अभूतपूर्व कीर्तिमान

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में हासिल किया 7506.617 मिलियन यूनिट का दूसरा सर्वाधिक वार्षिक विद्युत उत्पादन का अभूतपूर्व कीर्तिमान

April 1, 2026
कॉन्ट्रैक्ट और दिहाड़ीदार कर्मचारियों को नियमित करने के आदेश जारी, देखें अधिसूचना…

कॉन्ट्रैक्ट और दिहाड़ीदार कर्मचारियों को नियमित करने के आदेश जारी, देखें अधिसूचना…

April 1, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

एसजेवीएन ने कारपोरेट मुख्यालय, शिमला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया, 200 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

एसजेवीएन ने कारपोरेट मुख्यालय, शिमला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया, 200 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

April 6, 2026
जिला शिमला में पंचायत समिति अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण रोस्टर जारी, देखें

जिला शिमला में पंचायत समिति अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण रोस्टर जारी, देखें

April 6, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In