• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Wednesday, April 8, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

एसजेवीएन ने आरयूवीआईटीएल के साथ 500 मेगावाट सौर ऊर्जा के लिए पीयूए और 100 मेगावाट सौर ऊर्जा के लिए पीपीए पर हस्ताक्षर किए

Himachal Now by Himachal Now
March 10, 2024
in Himachal
0
एसजेवीएन ने आरयूवीआईटीएल के साथ 500 मेगावाट सौर ऊर्जा के लिए पीयूए और 100 मेगावाट सौर ऊर्जा के लिए पीपीए पर हस्ताक्षर किए
0
SHARES
23
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

शिमला : एसजेवीएन ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एसजीईएल), एसजेवीएन की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री, भजन लाल शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में आज जयपुर में राजस्थान ऊर्जा विकास एवं आईटी सर्विसेज लिमिटेड (आरयूवीआईटीएल) के साथ 500 मेगावाट सौर ऊर्जा के लिए एक विद्युत उपयोग करार (पीयूए) और 100 मेगावाट सौर ऊर्जा के लिए एक विद्युत खरीद करार (पीपीए) पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर, दीया कुमारी, उपमुख्यमंत्री, राजस्थान, हीरालाल नागर, विद्युत मंत्री, राजस्थान, अमृत लाल मीणा, सचिव (कोयला), भारत सरकार , सुभाष पंत, मुख्य सचिव, राजस्थान, आलोक, एसीएस पावर, राजस्थान और एसजेवीएन के निदेशक (परियोजनाएं), सुशील कुमार शर्मा भी उपस्थित रहे।

गीता कपूर, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने बताया कि एसजेवीएन ने अपने नवीकरणीय निकाय, एसजीईएल के माध्यम से राजस्थान ऊर्जा विकास एवं आईटी सर्विसेज लिमिटेड (आरयूवीआईटीएल) के साथ संचयी 600 मेगावाट सौर ऊर्जा की आपूर्ति के लिए 25 वर्षों के लिए दीर्घकालिक विद्युत उपयोग करार और विद्युत खरीद करार (पीयूए/पीपीए) किया है। एसजेवीएन ने बीकानेर सौर ऊर्जा परियोजना से 500 मेगावाट सौर ऊर्जा के लिए आरयूवीआईटीएल के साथ एक विद्युत उपयोग करार पर हस्ताक्षर किए हैं और राजस्थान सौर ऊर्जा परियोजना से 100 मेगावाट सौर ऊर्जा के लिए आरयूवीआईटीएल के साथ एक विद्युत खरीद करार (पीपीए) पर भी हस्ताक्षर किए हैं।

गीता कपूर ने बताया कि सीपीएसयू योजना के फेस-II (ट्रेंच-3) के अंतर्गत एसजीईएल द्वारा विकसित की जा रही 1000 मेगावाट बीकानेर सौर ऊर्जा परियोजना से 2.57 रुपए प्रति यूनिट के टैरिफ पर 500 मेगावाट विद्युत की आपूर्ति के लिए विद्युत उपयोग करार पर हस्ताक्षर किए गए थे। यह परियोजना देश की सबसे बड़ी एकल स्थान परियोजना है, जिसे ग्राम बंदरवाला, बीकानेर, राजस्थान में विकसित किया जा रहा है। 1000 मेगावाट सौर परियोजना से प्रथम वर्ष में 2454.84 मिलियन यूनिट विद्युत उत्‍पादन होने की संभावना है और 25 वर्षों की अवधि में संचयी ऊर्जा उत्पादन लगभग 56,474 मिलियन यूनिट होगा। यह परियोजना 5,491 करोड़ रुपए की लागत से विकसित की जा रही है और 30 सितंबर,2024 तक कमीशन होने की संभावना है। इस परियोजना की कमीशनिंग से 27,67,219 टन कार्बन उत्सर्जन कम होने की संभावना है। इस पीयूए पर हस्ताक्षर के साथ, एसजीईएल ने इस परियोजना के लिए पूरे 1000 मेगावाट का टाई-अप हासिल कर लिया है। इस परियोजना के अन्य दो लाभार्थी यूपीपीसीएल (200 मेगावाट) और जेकेपीसीएल (300 मेगावाट) हैं।

प्रतिस्पर्धी बोली के माध्यम से एसजीईएल द्वारा हासिल परियोजना से 2.62 रुपए प्रति यूनिट के टैरिफ पर 100 मेगावाट सौर ऊर्जा की आपूर्ति के लिए विद्युत खरीद करार पर हस्ताक्षर किए गए थे, जिसके लिए 06 अक्‍तूबर, 2023 को आरयूवीआईटीएल द्वारा एलओए जारी किया गया था। यह परियोजना राजस्थान के नावा में सांभर साल्ट्स लिमिटेड की 387.56 एकड़ भूमि पर विकसित की जाएगी, जो एसजीईएल के पक्ष में 28 वर्षों के लिए पट्टे पर दी गई है। यह परियोजना लगभग 550 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत पर बिल्ड ओन एंड ऑपरेट (बीओओ) के आधार पर विकसित की जाएगी। इस परियोजना से प्रथम वर्ष में 252 मिलियन यूनिट ऊर्जा उत्‍पादन होने की संभावना है और 25 वर्षों की अवधि में संचयी ऊर्जा उत्पादन लगभग 5866 मिलियन यूनिट होगा। इस परियोजना की कमीशनिंग से 287434 टन कार्बन उत्सर्जन में कमी होने की संभावना है।

विद्युत मंत्रालय के अधीन अग्रणी सीपीएसयू एसजेवीएन वर्ष 2030 तक 25,000 मेगावाट और वर्ष 2040 तक 50,000 मेगावाट के अपने साझा लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए तीव्रता से प्रगति पर है। यह साझा विजन वर्ष 2030 तक गैर-जीवाश्म ईंधन-आधारित ऊर्जा संसाधनों से 50% ऊर्जा उत्‍पादन करने की भारत सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप तैयार किया गया है।

Previous Post

असम के मुख्यमंत्री ने असम में एसजेवीएन की 50 मेगावाट की सौर परियोजना का भूमि पूजन किया

Next Post

बगावत के बाद एक्शन मोड में कांग्रेस, सरकार और संगठन में समन्वय के लिए बनाई coordination कमेटी, देखिए किसे मिली जगह….

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
बगावत के बाद एक्शन मोड में कांग्रेस, सरकार और संगठन में समन्वय के लिए बनाई coordination कमेटी, देखिए किसे मिली जगह….

बगावत के बाद एक्शन मोड में कांग्रेस, सरकार और संगठन में समन्वय के लिए बनाई coordination कमेटी, देखिए किसे मिली जगह....

Latest News

हिमाचल में अब नहीं मिलेगी सेवा विस्तार या पुनर्नियुक्ति, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश
Breaking

हिमाचल में अब नहीं मिलेगी सेवा विस्तार या पुनर्नियुक्ति, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

by Himachal Now
April 7, 2026
0

कार्मिक विभाग का आदेश—अब किसी भी अधिकारी-कर्मचारी के लिए एक्सटेंशन, री-एम्प्लॉयमेंट और री-एंगेजमेंट के प्रस्ताव नहीं होंगे स्वीकारशिमला : हिमाचल...

Read more
एसजेवीएन ने कारपोरेट मुख्यालय, शिमला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया, 200 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

एसजेवीएन ने कारपोरेट मुख्यालय, शिमला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया, 200 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

April 6, 2026
जिला शिमला में पंचायत समिति अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण रोस्टर जारी, देखें

जिला शिमला में पंचायत समिति अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण रोस्टर जारी, देखें

April 6, 2026
एसजेवीएन के रामपुर एचपीएस ने बनाया नया कीर्तिमान, 2108.033 मिलियन यूनिट सर्वाधिक वार्षिक उत्पादन

एसजेवीएन के रामपुर एचपीएस ने बनाया नया कीर्तिमान, 2108.033 मिलियन यूनिट सर्वाधिक वार्षिक उत्पादन

April 2, 2026
नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में हासिल किया 7506.617 मिलियन यूनिट का दूसरा सर्वाधिक वार्षिक विद्युत उत्पादन का अभूतपूर्व कीर्तिमान

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में हासिल किया 7506.617 मिलियन यूनिट का दूसरा सर्वाधिक वार्षिक विद्युत उत्पादन का अभूतपूर्व कीर्तिमान

April 1, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

हिमाचल में अब नहीं मिलेगी सेवा विस्तार या पुनर्नियुक्ति, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

हिमाचल में अब नहीं मिलेगी सेवा विस्तार या पुनर्नियुक्ति, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

April 7, 2026
एसजेवीएन ने कारपोरेट मुख्यालय, शिमला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया, 200 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

एसजेवीएन ने कारपोरेट मुख्यालय, शिमला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया, 200 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

April 6, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In