• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Tuesday, April 7, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

एसजेवीएन ने कर पश्चात लाभ (पीएटी) में 37.98 फीसदी की वृद्धि दर्ज की

Himachal Now by Himachal Now
February 7, 2023
in Himachal, National
0
0
SHARES
24
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जो वर्तमान वित्‍तीय वर्ष की पहली तीन तिमाहियों के लिए 1349.84 करोड़ रूपए है

शिमला : अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन नन्द लाल शर्मा ने आज बताया किया कि एसजेवीएन ने वर्तमान वित्‍तीय वर्ष की तीन तिमाहियों के लिए 1349.84 करोड़ रूपए का कर पश्‍चात् लाभ (पीएटी) दर्ज किया है जो गत वित्‍तीय वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 37.98 % अधिक है।

आज कंपनी की बोर्ड बैठक के बाद संबोधित करते हुए , शर्मा ने कहा कि तीसरी तिमाही के लिए कर पश्चात लाभ में 25.06 % की वृद्धि हुई है, जो कि गत वर्ष इसी अवधि के दौरान 232.67 करोड़ रूपए की तुलना में 290.98 करोड़ रूपए है।

नन्‍द लाल शर्मा ने कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों और कड़ी मेहनत की सराहना की। “यह  सकारात्मक विकास प्रतिशतता हमारी परिचालन इकाइयों के इष्टतम उपयोग, उत्कृष्टता के लिए अथक प्रयास , सर्वोत्तम वित्तीय प्रथाओं को अपनाने और कंपनी के पोर्टफोलियो में क्षमता वृद्धि पर रणनीतिक फोकस का परिणाम हैं।”

शर्मा ने बताया कि एसजेवीएन की नेट वर्थ जो गत वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही के अंत पर 13581.36 करोड़ रुपए की तुलना में वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही के अंत में बढ़कर 14261.09 करोड़ रुपए हो गई है। एसजेवीएन ने गत वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 38.15% की वृद्धि दर्ज करते हुए अपनी प्रति शेयर आय (ईपीएस) में भी वृद्धि की है। इसी प्रकार, कंपनी ने कर पूर्व लाभ (पीबीटी) में 11.37% की वृद्धि दर्ज की है। वर्तमान वित्‍तीय वर्ष की पहली तीन तिमाहियों के दौरान एक उत्कृष्ट वित्तीय निष्‍पादन प्रदर्शित करते हुए, कंपनी ने इन तीन तिमाहियों के दौरान परिचालन से 2715.48 करोड़ रुपए का कुल राजस्व अर्जित किया है।

इसके अलावा, शर्मा ने बताया कि इस वर्ष 3 जनवरी को भारत के माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एसजेवीएन की 1000 मेगावाट की बीकानेर सौर विद्युत परियोजना की आधारशिला रखी । उन्होंने आगे कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने एक प्रमुख प्रगति के रूप में हिमाचल प्रदेश में 382 मेगावाट सुन्नी बांध जल विद्युत परियोजना के लिए 2614 करोड़ रुपए के निवेश को मंजूरी प्रदान की है।

वर्ष 2030 तक गैर-जीवाश्म ईंधन स्रोतों से 500 गीगावाट की स्थापित क्षमता प्राप्त करने के लिए भारत सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप, एसजेवीएन ने अपने बिजनेस मॉडल को पुनर्गठित किया है और अपने नवीकरणीय ऊर्जा पोर्टफोलियो पर विशेष बल दिया है। एसजेवीएन की किट्टी में विभिन्न जलविद्युत और नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं को जोड़ने के परिणामस्वरूप वर्ष 2030 तक 25,000 मेगावाट और वर्ष  2040 तक 50,000 मेगावाट की स्थापित क्षमता हासिल करने के लिए साझा विजन में वृदि्ध की है।

Previous Post

विश्व बैंक ने प्रदेश के लिए 2500 करोड़ रुपये के ग्रीन रेजीलिएंट इंटेग्रेटिड प्रोग्राम में रूचि दिखाई

Next Post

विधायक क्षेत्र विकास निधि योजना का पैसा रोक कांग्रेस के प्रदेश के विकास पर एक बार फिर प्रहार किया है : राकेश

Latest News

एसजेवीएन ने कारपोरेट मुख्यालय, शिमला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया, 200 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र
Himachal

एसजेवीएन ने कारपोरेट मुख्यालय, शिमला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया, 200 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

by Himachal Now
April 6, 2026
0

शिमला: भूपेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने बताया कि एसजेवीएन ने शिमला स्थित कारपोरेट मुख्यालय में अपने सामाजिक...

Read more
जिला शिमला में पंचायत समिति अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण रोस्टर जारी, देखें

जिला शिमला में पंचायत समिति अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण रोस्टर जारी, देखें

April 6, 2026
एसजेवीएन के रामपुर एचपीएस ने बनाया नया कीर्तिमान, 2108.033 मिलियन यूनिट सर्वाधिक वार्षिक उत्पादन

एसजेवीएन के रामपुर एचपीएस ने बनाया नया कीर्तिमान, 2108.033 मिलियन यूनिट सर्वाधिक वार्षिक उत्पादन

April 2, 2026
नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में हासिल किया 7506.617 मिलियन यूनिट का दूसरा सर्वाधिक वार्षिक विद्युत उत्पादन का अभूतपूर्व कीर्तिमान

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में हासिल किया 7506.617 मिलियन यूनिट का दूसरा सर्वाधिक वार्षिक विद्युत उत्पादन का अभूतपूर्व कीर्तिमान

April 1, 2026
कॉन्ट्रैक्ट और दिहाड़ीदार कर्मचारियों को नियमित करने के आदेश जारी, देखें अधिसूचना…

कॉन्ट्रैक्ट और दिहाड़ीदार कर्मचारियों को नियमित करने के आदेश जारी, देखें अधिसूचना…

April 1, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

एसजेवीएन ने कारपोरेट मुख्यालय, शिमला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया, 200 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

एसजेवीएन ने कारपोरेट मुख्यालय, शिमला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया, 200 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

April 6, 2026
जिला शिमला में पंचायत समिति अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण रोस्टर जारी, देखें

जिला शिमला में पंचायत समिति अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण रोस्टर जारी, देखें

April 6, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In