• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Monday, April 6, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

वीरभद्र सरकार के दौरान बैठे रहे मौन, अब सुक्खू को 10 साल बाद याद आया लोन: सत्ती

Himachal Now by Himachal Now
October 11, 2022
in Himachal
0
वीरभद्र सरकार के दौरान बैठे रहे मौन, अब सुक्खू को 10 साल बाद याद आया लोन: सत्ती
0
SHARES
28
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

राजनीति नहीं कर रहे, पंसारी की दुकान खोलकर बैठे हैं कांग्रेसी: सतपात सत्ती

वीरभद्र सरकार ने कहां खर्चे कर्ज के 30 हज़ार करोड़ रुपये

शिमला : वित्त आयोग अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा है कि नेतृत्व और मुद्दाविहीन हो चुकी कांग्रेस पार्टी इतनी हताश हो चुकी है कि उसके नेता अपने छह बार के मुख्यमंत्री को ही कटघरे में खड़ा करने वाले बयान दे रहे हैं। सतपाल सिंह सत्ती ने कर्ज को लेकर सुखविदर सिंह सुक्खू के बयान पर पूछा कि क्या उन्होंने कभी वीरभद्र सिंह से पूछा था कि उनकी सरकार ने 30 हजार करोड़ रुपये का लोन क्यों लिया था? सत्ती ने कहा कि आधिकारिक आंकड़ों की बात करें तो वीरभद्र सिंह की सरकार ने वर्ष 2012 से 2017 तक 29 हज़ार 522 करोड़ रुपये का कर्ज लिया। जब वीरभद्र सरकार की विदाई हुई तो वो हिमाचल पर 47 हज़ार 906 करोड़ रुपये का कर्ज छोड़ गए थे।

सतपाल सिंह सत्ती ने सुखविंदर सिंह सुक्खू से सवाल पूछा कि वो वीरभद्र सरकार के दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष थे। उन्होंने तब वीरभद्र सरकार को कर्ज लेने से क्यों नहीं रोका? वित्त आयोग अध्यक्ष ने कहा कि वीरभद्र सरकार में न तो कोविड महामारी थी, न ही उन्होंने जनकल्याण के लिए कोई योजनाएं चलाईं, न ही उन्हें कर्मचारियों को नया वेतनमान उन्हें देना पड़ा, न तो कोई फोरलेन बनाए न ही मेडिकल क़ॉलेज। इसके बावजूद उन्होंने पांच वर्ष के दौरान जो 30 हजार करोड़ रुपये का कर्ज लिया वो कहां खर्च किया। कहीं ऐसा तो नहीं कि ये रकम पेशियों के लिए वकीलों को देने के लिए खर्च कर दी गई थी।

सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल में पहली बार हिमकेयर, गृहिणी सुविधा, सहारा, स्वावलंबन, शगुन योजनाएं चलाई गईं । इन योजनाओं पर ही 802 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं और लाखों लोगों को इसका लाभ मिला है। इसके अलावा सामाजिक सुरक्षा पेंशन पर वीरभद्र सरकार वार्षिक 436 करोड़ रुपये खर्च करती थी। आज जयराम सरकार वार्षिक 1300 करोड़ रुपये खर्च कर रही है।

वित्त आयोग अध्यक्ष ने सुक्खविंदर सिंह सुक्खू से पूछा कि वो बताएं उनकी सरकार में कौन सी योजनाएं चलाई गईं। आज बीजेपी सरकार में ही फोरलेन का काम तेजी से हो रहा है। बिलासपुर में एम्स का निर्माण हुआ, हमीरपुर, चंबा और नाहन मेडिकल कॉलेज का निर्माण हो रहा है। हर वर्ग के लिए कार्य हो रहा है, लेकिन सुक्खविंदर सिंह सुक्खू बताएं कि उन्होंने और वीरभद्र सरकार ने आखिर 2012 से 2017 क्या किया। उन्होंने कहा कि यदि सुखविंदर सिंह सुक्खू को कर्ज की चिंता है तो पहले ये बताएं कि जो 1500 रुपये और 300 यूनिट बिजली की गारंटी दे रखी है उसके लिए पैसा कहां से आएगा? उन्होंने कांग्रेस की ओर से की जा रही घोषणाओं पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस बिना प्लैनिंग के ही घोषणाएं कर रही है। ऐसा लगता है मानो कांग्रेसी राजनीति न कर रहे हैं, पंसारी की दुकान खोलकर बैठे हैं।

सत्ती ने कहा कि नेतृत्व की होड़ में मुकेश अग्निहोत्री और प्रतिभा सिंह से पिछड़ रहे सुखविंदर सिंह सुक्खू अब सुर्खियों में बने रहने के लिए कुछ भी बयान दे रहे हैं। पहले फोन पर टिकट बांट रहे थे और हो सकता है कि कल को व्हाट्सऐप पर अपनी सरकार भी बनवाकर दिल को तसल्ली देने लगें। क्योंकि हिमाचल की जनता ने तय कर लिया है कि रिवाज बदलकर फिर से बीजेपी की सरकार बनानी है।

Previous Post

देखें हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फ़बारी का मनमोहक नजारा…..

Next Post

मुख्यमंत्री ने किए एक हजार करोड़ रुपये के 183 विकास कार्यों के उदघाटन-शिलान्यास

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
मुख्यमंत्री ने किए एक हजार करोड़ रुपये के 183 विकास कार्यों के उदघाटन-शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने किए एक हजार करोड़ रुपये के 183 विकास कार्यों के उदघाटन-शिलान्यास

Latest News

एसजेवीएन के रामपुर एचपीएस ने बनाया नया कीर्तिमान, 2108.033 मिलियन यूनिट सर्वाधिक वार्षिक उत्पादन
Himachal

एसजेवीएन के रामपुर एचपीएस ने बनाया नया कीर्तिमान, 2108.033 मिलियन यूनिट सर्वाधिक वार्षिक उत्पादन

by Himachal Now
April 2, 2026
0

शिमला : रामपुर जलविद्युत स्टेशन (412 मेगावाट) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान अब तक का सबसे अधिक 2108.034 मिलियन...

Read more
नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में हासिल किया 7506.617 मिलियन यूनिट का दूसरा सर्वाधिक वार्षिक विद्युत उत्पादन का अभूतपूर्व कीर्तिमान

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में हासिल किया 7506.617 मिलियन यूनिट का दूसरा सर्वाधिक वार्षिक विद्युत उत्पादन का अभूतपूर्व कीर्तिमान

April 1, 2026
कॉन्ट्रैक्ट और दिहाड़ीदार कर्मचारियों को नियमित करने के आदेश जारी, देखें अधिसूचना…

कॉन्ट्रैक्ट और दिहाड़ीदार कर्मचारियों को नियमित करने के आदेश जारी, देखें अधिसूचना…

April 1, 2026
कानूनगो से नायब तहसीलदार बने 15 नायब तहसीलदारों को  दी तैनाती, देखिए किसे कहां लगाया

कानूनगो से नायब तहसीलदार बने 15 नायब तहसीलदारों को दी तैनाती, देखिए किसे कहां लगाया

March 30, 2026
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में पदोन्नति और तबादले, देखिए अधिसूचना…

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में पदोन्नति और तबादले, देखिए अधिसूचना…

March 28, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

एसजेवीएन के रामपुर एचपीएस ने बनाया नया कीर्तिमान, 2108.033 मिलियन यूनिट सर्वाधिक वार्षिक उत्पादन

एसजेवीएन के रामपुर एचपीएस ने बनाया नया कीर्तिमान, 2108.033 मिलियन यूनिट सर्वाधिक वार्षिक उत्पादन

April 2, 2026
नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में हासिल किया 7506.617 मिलियन यूनिट का दूसरा सर्वाधिक वार्षिक विद्युत उत्पादन का अभूतपूर्व कीर्तिमान

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में हासिल किया 7506.617 मिलियन यूनिट का दूसरा सर्वाधिक वार्षिक विद्युत उत्पादन का अभूतपूर्व कीर्तिमान

April 1, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In