शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आज यहां 9वीं कक्षा के एक छात्र ने मुख्यमंत्री सुख-आश्रय सहायता कोष के लिए 11 हजार रुपये का अंशदान दिया।
शिमला के सेंट एडवर्ड्स स्कूल के छात्र शशांक प्रज्ज्वल गौतम ने अपने जेब खर्च से बचत कर यह सहयोग राशि इस पुनीत कार्य के लिए भेंट की। शशांक मूल रूप से सोलन जिला के दाड़लाघाट क्षेत्र से संबंधित हैं और वर्तमान में परिवार के साथ शिमला में रहते हैं।
मुख्यमंत्री ने शशांक के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि इससे अन्य लोगों को भी इस परोपकारी कार्य के लिए उदारतापूर्वक अंशदान की प्रेरणा मिलेगी।
.0.
एसजेवीएन ने एमएसएमई के लिए विशेष वेंडर डेवल्पमेंट मीट 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया
एसजेवीएन ने एमएसएमई के लिए विशेष वेंडर डेवल्पमेंट मीट 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया शिमला: : एसजेवीएन ने आज नई दिल्ली में सूक्ष्म, लघु एवं ...
Read more









