शिमला : हिमाचल प्रदेश में जिला शिमला के कुमारसैन में एक सेलेरियो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे इसमें स्वार 5 लोगों में से 3 की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि 2 अन्य घायल हैं, जिन्हे स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ये दुर्घटना कुमारसैन के समीप महोली के पास हुई। इसमें दाखो (Dakho) के अभय और दो अन्यों की दुखद मौत हुई है, जबकि घायलों में राहुल और अंशुल शामिल हैं। दो मृतकों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल में प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए आयोग गठित, देखिए जारी अधिसूचना…
राज्य में नए जिलों को बनाने की कवायद शुरू सेवानिवृत्त न्यायाधीश धर्म चंद चौधरी होंगे आयोग के अध्यक्ष, जिलों से...
Read more








