• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Sunday, March 15, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

प्रतिभा सिंह का कारगिल युद्ध को लेकर दिया ब्यान उपचुनावों में कहीं कांग्रेस पर न पड़ जाए भारी

admin by admin
October 14, 2021
in Himachal, Politics
0
0
SHARES
116
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भाजपा सभी हलकों में इसी ब्यान को बना रहीं मुद्दा
बयान के कारण प्रमुख मुद्दे हुए गौण
शिमला :
मण्डी संसदीय क्षेत्र उपचुनावों में कांग्रेस उम्मीदवार एवं पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह का कारगिल युद्ध को लेकर दिया ब्यान हिमाचल के सभी हलकों में हो रहे उपचुनावों में भारी पड़ सकता है। सत्ताधारी भाजपा इस मुद्दे को उन सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रमुखता से उठा रही है, जहां पर उपचुनाव हो रहे हैं। इसके पीछे महंगाई, बेरोजगारी आदि सभी ज्वलंत मुद्दे गौण होते जा रहे हैं। इससे कांग्रेस को उपचुनावों के शुरुआती प्रचार में बैकफुट पर धकेल दिया है।


हिमाचल प्रदेश में एक लोकसभा तथा तीन विधानसभाओं के लिए उपचुनाव हो रहे हैं। मण्डी संसदीय क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस ने प्रतिभा सिंह तो भाजपा ने कारगिल युद्ध में भाग ले चुके ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर को अपना उम्मीदवार बनाया हुआ है। क्षेत्र में इन दोनों उम्मीदवारों में कड़ी टक्कर की पूरी संभावना है। लेकिन कुछ दिन पूर्व कांग्रेस उम्मीदवार प्रतिभा सिंह ने कारगिल युद्ध को लेकर एक अजीबो गरीब या गैरजिम्मेदाराना ब्यान दे दिया। उन्होंने कहा कि कारगिल एक बड़ा युद्ध नहीं था। कुछ पाकिस्तानियों ने कारगिल में घुसपैठ कर दी थी, उन्हें वहां से खदेड़ा गया है। उनका यह ही ब्यान अब कांग्रेस के गले की फांस बन गया है।
सत्ताधारी पार्टी भाजपा ने इस ब्यान को ही अब चुनावी मुद्दा बनाना शुरू कर दिया है। भाजपा के नेता इसे हर मंच व हर स्थान पर प्रमुखता से उठा रहे हैं। पार्टी ने इसे सेना की प्रतिष्ठा से जोड़ दिया है। साथ ही पार्टी ने इस ब्यान के लिए प्रतिभा सिंह से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को भी कहा है।
याद रहे कि कारगिल युद्ध में देश के 327 सैनिक वीरगति को प्राप्त हुए थे, जिसमें हिमाचल प्रदेश के 52 वीरों ने अपनी शहादत दी थी। इसमें कैप्टन सौरभ कालिया व विक्रम बत्रा का नाम प्रमुख है। सेना पर किसी भी तरह का ब्यान एक संवेदनशील मुद्दा है तथा प्रदेश ही नहीं देश का हर व्यक्ति देश की सेना व सैनिकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ा है। ऐसे में कारगिल युद्ध को लेकर इस तरह का ब्यान देकर प्रतिभा सिंह ने भाजपा को बैठे बैठाए मुद्दा दे दिया है।
इसके बाद अब सत्ताधारी भाजपा आक्रमक हो गई है तथा उसने लगातार विपक्षी दल कांग्रेस पर हमले शुरू कर दिया है। वहीं कांग्रेस इससे काफी हद तक डिफेंसिव हो गई है। ऐसे में यदि कांग्रेस ने समय रहते यह डेमेज कंट्रोल नहीं किया तो उसे मण्डी ही नहीं सभी चारों हलकों में नुकसान उठाना पड़ सकता है।
इसके अलावा भाजपा ने इस ब्यान से जोडक़र कांग्रेस के स्टार प्रचारकों पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू तथा कांग्रेस में हाल ही में शामिल हुए कन्हैया कुमार को भी देश की सुरक्षा से जोडक़र घेरना शुरू कर दिया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने साफ रूप से कहा कि भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, शांता कुमार, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर व प्रेम कुमार धूमल सहित कई नेता शामिल हैं। कांग्रेस ने जीएस बाली, सुधीर शर्मा, राम लाल ठाकुर जैसे नेताओं को स्टार प्रचारकों में जगह नहीं दी। इन नेताओं के बजाय आतंकी अफ जल गुरू से सहानुभूति रखने वाले कन्हैया कुमार को जगह दी गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा नवजोत सिंह सिद्धू व कन्हैया कुमार का समर्थन करना दुर्भाग्य पूर्ण है। इस ब्यान से कश्यप व भाजपा नेता एक तीर से कई निशाने लगाने का प्रयास कर रहे हैं। एक तो पार्टी के स्टार प्रचारकों के प्रति लोगों में नफरत पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है, तो वहीं प्रदेश के जिन तीन बड़े नेताओं के नाम स्टार प्रचारकों की सूची में नहीं है, उनकी नाराजगी को भी हवा देने का प्रयास किया जा रहा है, जिसका भी पार्टी को खमियाजा भुगतना पड़ेगा।
ऐसे में यदि कांग्रेस आक्रमक नहीं हुई तो इसका खमियाजा उसे उपचुनावों में उठाना पड़ सकता है।

Previous Post

कन्हैया से ज्यादा हिमाचल कांग्रेस के नेताओं ने किया सेना का अपमान: जयराम ठाकुर

Next Post

मुख्यमंत्री ने शिमला जिला के रोहडू विधानसभा क्षेत्र के लिए 29.65 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए

admin

admin

Next Post
मुख्यमंत्री ने शिमला जिला के रोहडू विधानसभा क्षेत्र के लिए 29.65 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए

मुख्यमंत्री ने शिमला जिला के रोहडू विधानसभा क्षेत्र के लिए 29.65 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

एसजेवीएन के नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन ने 150 बिलियन यूनिट उत्पादन की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की
Himachal

एसजेवीएन के नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन ने 150 बिलियन यूनिट उत्पादन की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की

by Himachal Now
March 9, 2026
0

झाकड़ी: भूपेन्द्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन की टीम को 150 बिलियन यूनिट...

Read more
एसजेवीएन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 मनाया

एसजेवीएन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 मनाया

March 8, 2026
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने लिए कई अहम निर्णय, देखिए….

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने लिए कई अहम निर्णय, देखिए….

March 7, 2026
पुलिस अधिकारियों (IPS and HPS) के तबादले, एक IAS को अतिरिक्त कार्यभार, देखें किसे कहां लगाया

पुलिस अधिकारियों (IPS and HPS) के तबादले, एक IAS को अतिरिक्त कार्यभार, देखें किसे कहां लगाया

February 28, 2026
नए मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट करने से पहले देंगे सभी आधुनिक मशीनेंः मुख्यमंत्री

नए मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट करने से पहले देंगे सभी आधुनिक मशीनेंः मुख्यमंत्री

February 27, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

एसजेवीएन के नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन ने 150 बिलियन यूनिट उत्पादन की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की

एसजेवीएन के नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन ने 150 बिलियन यूनिट उत्पादन की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की

March 9, 2026
एसजेवीएन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 मनाया

एसजेवीएन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 मनाया

March 8, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In