शिमला : हिमाचल प्रदेश में जिला शिमला के कुमारसैन का एक व्यक्ति बेहना के पास सतलुज नदी में डूब गया। इसे निकलने के प्रयास किये जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार जिला कुल्लू के आनी तहसील में बेहना का समीप एक व्यक्ति सोमवार को दोपहर बाद साढ़े तीन बजे सतलुज नदी में डूब गया। डूबने वाले व्यक्ति की पहचान उमेश्वर सिंह निवासी शलौटा, तहसील कुमारसैन जिला शिमला के रूप में हुई है, जो अभी तक नहीं मिला है। तलाशी व बचाव अभियान एनडीआरएफ तथा स्थानीय पुलिस द्वारा चलाया जा रहा है।
सरकार ने कैबिनेट रैंक लिया वापिस, अधिसूचना जारी, देखिए किस किस का कैबिनेट रैंक लिया वापिस…
शिमला : प्रदेश सरकार ने निगमों और बोर्डों के अध्यक्षों, सलाहकारों आदि से कैबिनेट रैंक वापिस ले लिया है। इसको...
Read more









