• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Friday, February 6, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

किन्नौर जिला का समग्र विकास किया जा रहा सुनिश्चित : जगत सिंह नेगी

Himachal Now by Himachal Now
June 27, 2023
in Himachal
0
किन्नौर जिला का समग्र विकास किया जा रहा सुनिश्चित : जगत सिंह नेगी
0
SHARES
34
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


किन्नौर जिला के पूह उपमण्डल की मूरंग पंचायत का किया दौरा
मूरंग में 34.38 लाख रुपए की लागत से निर्मित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह का उद्घाटन किया।
मूरंग में पानी की समस्या का निवारण व किमचे की सिंचाई योजना को आरंभ करने का आश्वासन दिया।

लोगों से ड्रिप सिंचाई प्रणाली को अपनाने का किया आग्रह

रिकांगपिओ : जिला किन्नौर के पूह मंडल की ग्राम पंचायत मूरंग में आज राजस्व, बागवानी एवम जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने 34.38 लाख रुपए की लागत से निर्मित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह का उद्घाटन किया।
ग्राम पंचायत मूरंग में राजस्व मंत्री ने जनसमस्याएं भी सुनीं और जनसभा को संबोधित करते हुए कहा की मूरंग में पानी की समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा, किमचे की सिंचाई योजना को आरंभ किया जाएगा व मूरंग में उचित मात्रा में जल उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने स्थानीय लोगों से ड्रिप सिंचाई प्रणाली को अपनाने को कहा।
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश सहित जनजातीय जिला किन्नौर के सर्वांगिण विकास के लिए हिमाचल सरकार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि किन्नौर जिला के दूर-दराज क्षेत्रों में हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत प्रदेश सरकार द्वारा चरणबद्ध तरीके से प्रदेश सहित जनजातीय जिलों का विकास सुनिश्चित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जिला में बागवानी, शिक्षा, सड़क, बिजली व पानी इत्यादि जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों के विकास के लिए अनेक अहम कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि बागवानी क्षेत्र के तहत जिला के लोगों को प्रदेश सरकार द्वारा 50 करोड़ रुपये खर्च कर 20 लाख पौधे आवंटित किए जाएंगे। शिक्षा में सुधारीकरण के दृष्टिगत विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए जिला के सभी अध्यापकों को शिक्षा में सुधार व गुणवत्ता लाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि जिला का हर एक विद्यार्थी उत्कृष्ट शिक्षा प्राप्त कर सके।
इसी प्रकार जिला के अधिकतर कण्डों को मुख्य सम्पर्क सड़कों से जोड़ने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। जिला के सभी गांवों में बिजली की सुविधा है तथा अब कण्डों तक बिजली की व्यवस्था पहुंचाने का कार्य भी किया जा रहा है। इसके अलावा जिला के जिन स्थानों में पानी की समस्या है उनका निवारण प्राथमिकता के आधार पर करने के लिए जल शक्ति विभाग को निर्देश दिए गए हैं।
इस अवसर पर प्रधान ग्राम पंचायत मूरंग अनूप कुमार ने मुख्यातिथि तथा अन्य अतिथिगणों का स्वागत किया और मंत्री महोदय के समक्ष पंचायत की विभिन्न विकासात्मक मांगे रखीं।
ग्राम कांग्रेस समिति के अध्यक्ष संडूप नेगी ने भी राजस्व मंत्री व अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। अध्यक्ष, खंड कांग्रेस समिति प्रेम कुमार ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर अतिरिक्त मंडलाधिकारी विनय मोदी, अध्यक्ष चंदर गोपाल, जनजातीय सलाहकार समिति के सदस्य सूर्य बोरिस, जिला कांग्रेस समिति के महासचिव निर्मल नेगी, बंसी लाल नेगी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

Previous Post

बूथ जीता चुनाव जीता : जम्वाल

Next Post

हिमाचल में IAS व HAS अधिकारियों के तबादले, नगर निगम शिमला के आयुक्त बदले, देखें सूची..

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
हिमाचल में IAS  व HAS  अधिकारियों के तबादले, नगर निगम शिमला के आयुक्त बदले, देखें सूची..

हिमाचल में IAS व HAS अधिकारियों के तबादले, नगर निगम शिमला के आयुक्त बदले, देखें सूची..

Latest News

भाजपा विधायक दल ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, विधायक क्षेत्र विकास निधि और ऐच्छिक निधि रोकने पर जताया कड़ा विरोध
Himachal

भाजपा विधायक दल ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, विधायक क्षेत्र विकास निधि और ऐच्छिक निधि रोकने पर जताया कड़ा विरोध

by Himachal Now
February 6, 2026
0

विपक्षी विधायकों की प्राथमिकताओं की DPR तक नहीं बन रही, जनता के विकास कार्य जानबूझकर रोके जा रहे : जयराम...

Read more
हिमाचल में 12 IPS अधिकारियों के तबादले, जानिए कौन होगा शिमला का नया SP….

हिमाचल में 12 IPS अधिकारियों के तबादले, जानिए कौन होगा शिमला का नया SP….

February 5, 2026
एसजेवीएन ने असम में 70 मेगावाट धुबरी सौर ऊर्जा परियोजना का सीओडी हासिल किया

एसजेवीएन ने असम में 70 मेगावाट धुबरी सौर ऊर्जा परियोजना का सीओडी हासिल किया

February 5, 2026
हिमाचल में स्कूलों में बच्चों के मोबाइल इस्तेमाल करने पर एक मार्च से लगेगा प्रतिबंध

हिमाचल में स्कूलों में बच्चों के मोबाइल इस्तेमाल करने पर एक मार्च से लगेगा प्रतिबंध

February 5, 2026
कांग्रेस देश को गुमराह करना बंद करे, ‘विकसित भारत रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन’ से आएगा क्रांतिकारी बदलाव : जयराम ठाकुर

पंचायत चुनाव को लेकर प्रदेश को बार-बार क्यों गुमराह कर रहे हैं मुख्यमंत्री : जय राम ठाकुर

February 4, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

भाजपा विधायक दल ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, विधायक क्षेत्र विकास निधि और ऐच्छिक निधि रोकने पर जताया कड़ा विरोध

भाजपा विधायक दल ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, विधायक क्षेत्र विकास निधि और ऐच्छिक निधि रोकने पर जताया कड़ा विरोध

February 6, 2026
हिमाचल में 12 IPS अधिकारियों के तबादले, जानिए कौन होगा शिमला का नया SP….

हिमाचल में 12 IPS अधिकारियों के तबादले, जानिए कौन होगा शिमला का नया SP….

February 5, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In