• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Thursday, February 19, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

प्रदर्शन गाँव, बड़ा गाँव के किसानों हेतु कृषि-वानिकी पर जागरूकता शिविर का आयोजन

Himachal Now by Himachal Now
December 7, 2022
in Himachal
0
प्रदर्शन गाँव, बड़ा गाँव के किसानों हेतु कृषि-वानिकी पर जागरूकता शिविर का आयोजन
0
SHARES
48
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

शिमला : हिमालयन वन अनुसंधान संस्थान, शिमला ने 07 दिसम्बर, 2022 को बड़ा गाँव, रझाना पंचायत, शिमला में कृषि-वानिकी पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया । डॉ॰ संदीप शर्मा, निदेशक ने कृषि-वानिकी तथा 5-जी वानिकी में की महत्वता के बारे में बताया । जिसका उदेशय वनो के बाहर वन क्षेत्र को बढ़ाना है । ताकि राष्ट्रीय वन नीति के लक्ष्यों को पूरा किया जा सके ।
डॉ. जगदीश सिंह, वैज्ञानिक-एफ, प्रभागाध्यक्ष, विस्तार प्रभाग ने अपने व्याख्यान में बताया कि कृषि वानिकी काफी पहले से प्रचलित है परंतु वैज्ञानिक तरीके से कृषि वानिकी करना अति आवशयक है । किसान कृषि वानिकी अपनाकर एक से अधिक फसलों को एक भूखंड पर उगा कर अधिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं । विकसित देशों के अपेक्षा हमारे देश में प्रति व्यक्ति बहुत कम वन है, इस कमी को कृषि वानिकी से पूरा किया जा सकता है । इसके अलावा उन्होने बताया कि वृक्ष प्रजातियों के मध्य औषधियों पौधों जैसे कि वन-ककड़ी, निहानी, चोरा, इत्यादि को उगाकर अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते हैं । पौधरोपण से भूक्षरण की रोकथाम होगी और ग्रामीणों के लिए चारा भी उपलब्ध होगा । उन्होंने बताया कि वानिकी गतिविधियां गैर-वन सरकारी और निजी भूमि, किसानों के खेतों के किनारे, घरों के आसपास, सामुदायिक भूमि, बंजर भूमि और नालों के आसपास की जा सकती हैं । डॉ. सिंह ने बताया कि प्रदर्शन गाँव के किसानो के लिए संस्थान ने व्यूल,कचनार, सिरिस तथा उच्च गुणवत्ता वाली घास हेतु पौधे नर्सरी में तैयार किए है, जिसे किसानों को वितरित किया जाएगा । डॉ॰ प्रवीण रावत, ने बांस की खेती द्वारा आजीविका विषय पर व्यख्यान दिया । उन्होनें बताया कि वांस उगाने से स्थानीय लोग अपनी जरूरतें जैसे कि चारा, गैर अकाष्ठ उत्पाद, इत्यादि पूरी कर सकते हैं । नालों के किनारे वांस लगाने से मृदा अपरदन भी रोका जा सकता है ।
डॉ॰ जोगिंदर सिंह ने मोटे अनाज: समय की आवश्यकता विषय पर जानकारी दी उन्होंने कहा कि 50 साल पहले तक भारत में मिलेट्स जैसे बाजरा, ज्वार, ज्वार, रागी, कोदो, कुटकी आदि प्रमुख अनाज थे । लेकिन समय के साथ इनका महत्व खो गया और भारतीयों ने पश्चिमी देशों से प्रभावित होकर मिलेट्स को मोटे अनाजों और खासतौर पर ग्रामीण खाने के रूप में देखना शुरू कर दिया । जिस कारण इनकी खेती में भी कमी आई और साथ ही, किसानों की फसल के लिए बाजार भी घटे । मोटे अनाज़ को ‘सुपरफूड’ और ‘ स्मार्टफूड’ का दर्जा दिया गया है, क्योंकि यह पोषक तत्वों जैसे कि प्रोटीन, फाइबर, बी विटामिन, कैल्शियम, आयरन, मैंगनीज, मैग्नीशियम, फास्फोरस, जिंक, पोटेशियम, कॉपर और सेलेनियम से भरपूर होते हैं । मिलेट्स एंटीऑक्सिडेंट, फ्लेवोनोइड्स, एंथोसायनिन, सैपोनिन और लिग्नन्स का एक पावरहाउस भी हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद हैं। जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए मोटे अनाज प्रासंगिक हो चले हैं. क्योंकि मोटे अनाजों की खेती करने के लिए बहुत अधिक पानी की जरूरत नहीं होती है । कम पानी, उर्वरक और कीटनाशकों के साथ कम उपजाऊ मिट्टी में भी मिलेट्स को उगाया जा सकता है । उच्च तापमान में भी ये अच्छा उगते हैं इसी कारण इन्हें ‘ क्लाइमेट-स्मार्ट’ अनाज कहा जाता है । हरित क्रांति के बाद गेहूं और धान के उत्पादन में हुई अभूतपूर्व बढ़ोतरी के चलते मोटे अनाज लोगों की थाली से गायब हो चुके हैं । भारत सरकार लोगों को मिलेट्स के बारे में ज्यादा से ज्यादा जागरूक कर रही है । ताकि देश के हर इलाके के लोग इसे अपने डाइट में शामिल करें । मिलेट्स के लिए किसानों को अच्छा बाजार और अच्छी कीमत मिल सकें । इसी को ध्यान में रखते हुये देश के प्रंधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय मंचों में मोटे अनाजों के बारे में प्रचार प्रसार किया तथा भारत सरकार के प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र ने साल 2023 को International Year of Millets के रूप में घोषित किया है । उन्होंने लोगों को मोटे अनाज के महत्व इसकी अवश्यकता के बारे में बताने के साथ-साथ किसानों को मोटा अनाज उगाने तथा इसे नियमित अपने भोजन में शामिल करने के लिए प्रेरित भी किया । इस अवसर पर रीना ठाकुर, प्रधान, श्री मुकुन्द मोहन, उप प्रधान रझाना पंचायत सहित 40 ग्रामीणों ने जागरूकता शिविर में भाग लिया ।

Previous Post

आज का पंचांग (07 दिसंबर 2022, बुधवार (India).

Next Post

आज का पंचांग ( 08 दिसंबर 2022, गुरूवार (India).

Himachal Now

Himachal Now

Next Post

आज का पंचांग ( 08 दिसंबर 2022, गुरूवार (India).

Latest News

हिमाचल में पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज, विभाग ने पंचायत चुनाव के लिए डिलिमिटेशन शेड्यूल जारी, जानिए कब जारी होगा आरक्षण रोस्टर
Breaking

हिमाचल में पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज, विभाग ने पंचायत चुनाव के लिए डिलिमिटेशन शेड्यूल जारी, जानिए कब जारी होगा आरक्षण रोस्टर

by Himachal Now
February 18, 2026
0

31 मार्च तक जारी होगा आरक्षण रोस्टर पंचायत चुनाव के लिए डिलिमिटेशन शेड्यूल जारी, 31 मार्च तक जारी होगा आरक्षण...

Read more
हिमाचल में 11 DSP पदोन्नत, बने ASP, देखिए किसे मिला पदोन्नति का तोहफा

हिमाचल में 11 DSP पदोन्नत, बने ASP, देखिए किसे मिला पदोन्नति का तोहफा

February 18, 2026
राज्यसभा चुनावों की घोषणा, हिमाचल में भी हो रही है एक सीट खाली, जानिए कब होंगे चुनाव….

राज्यसभा चुनावों की घोषणा, हिमाचल में भी हो रही है एक सीट खाली, जानिए कब होंगे चुनाव….

February 18, 2026
अनुराग चंद्र होंगे कुल्लू के नए डीसी, पति और पत्नी बने जिलों के DC, IAS अधिकारियों के तबादले…..

अनुराग चंद्र होंगे कुल्लू के नए डीसी, पति और पत्नी बने जिलों के DC, IAS अधिकारियों के तबादले…..

February 17, 2026
राजनीति के नाम पर व्यवस्था-मर्यादा सब तार-तार : जयराम ठाकुर

राजनीति के नाम पर व्यवस्था-मर्यादा सब तार-तार : जयराम ठाकुर

February 16, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

हिमाचल में पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज, विभाग ने पंचायत चुनाव के लिए डिलिमिटेशन शेड्यूल जारी, जानिए कब जारी होगा आरक्षण रोस्टर

हिमाचल में पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज, विभाग ने पंचायत चुनाव के लिए डिलिमिटेशन शेड्यूल जारी, जानिए कब जारी होगा आरक्षण रोस्टर

February 18, 2026
हिमाचल में 11 DSP पदोन्नत, बने ASP, देखिए किसे मिला पदोन्नति का तोहफा

हिमाचल में 11 DSP पदोन्नत, बने ASP, देखिए किसे मिला पदोन्नति का तोहफा

February 18, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In