रामपुर : कार्यकारी निदेशक एवम परियोजना प्रमुख मनोज कुमार ने आज एनजेएचपीएस द्वारा एसजेवीएन फाउंडेशन एनजेएचपीएस झाकड़ी के माध्यम से एसजेवीएन रजत जयंती महिला एवम बाल विकास योजना के तहत परियोजना प्रभावित परिवार और परियोजना प्रभावित क्षेत्र की (बी पी एल) परिवार से संबंध रखने वाली चार महिलाओं को प्रसव के उपरांत 5000/- रूपये की प्रोत्साहन राशि तथा 1000/- रूपये की राशि से पोषाहार और शिशु देखभाल से संबंधित सामग्री उपहार में दी गई। इस अवसर पर परियोजना के अन्य विभागों के विभागाध्यक्ष एवम अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
“”विजयदशमी पर सिंदूर उत्सव के साथ माँ दुर्गा का विसर्जन””सायंकाल रावण दहन के साथ बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया
झाकड़ी: बदुर्गा पूजा के पावन अवसर पर एसजेवीएन के 1500 मेगावाट नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में विजयदशमी के दिन...
Read more









