शिमला : लोरेटो कॉन्वेंट तारा हॉल स्कूल, शिमला की दो नन्हीं छात्राओं सातवीं कक्षा की अहाना वर्मा और दूसरी कक्षा की जिया वर्मा ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आपदा राहत कोष में अंशदान के लिए अपनी गुल्लक भेंट कर क्रमशः 10229 रुपये और 9806 रुपये का योगदान दिया।
मुख्यमंत्री ने इन दोनों के इस अमूल्य योगदान की सराहना करते हुए कहा कि छोटे-छोटे बच्चे भी आपदा प्रभावित लोगों की तकलीफों को कम करने में अपना योगदान देकर इस नेक काम में बखूबी अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन नन्हीं बेटियों का यह प्रयास हिमाचल के लोगों की जीवटता एवं संवेदनशीलता को दर्शाता है और समस्त समाज के लिए अनुकरणीय एवं प्रेरणादायी है।
** निष्काम सृजन फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरित कर उनकी पढ़ाई जारी रखने का प्रयास*
शिमला, 2 नवंबर : निष्काम सृजन फाउंडेशन ने आज रझाना स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरित...
Read more








