• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Wednesday, September 30, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result

मोटे अनाज को दैनिक आहार प्रणाली में करे शामिल : नेक राम शर्मा

Himachal Now by Himachal Now
October 1, 2024
in Uncategorized
0
मोटे अनाज को दैनिक आहार प्रणाली में करे शामिल : नेक राम शर्मा
0
SHARES
66
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मोटे अनाज से बने व्यंजन पौष्टिक होने के साथ ही अनेक औषधीय गुणों से होते है भरपूर

करसोग के पुराना बाजार स्थित राम मंदिर सभागार में आयोजित किया गया राष्ट्रीय पोषण माह अभियान का समापन समारोह

करसोग: 1 से 30 सितंबर, 2024 तक मनाए जाने वाले 7वें राष्ट्रीय पोषण माह अभियान समापन समारोह का आयोजन बाल विकास परियोजना करसोग द्वारा पुराना बाजार स्थित राम मंदिर में किया गया। कार्यक्रम में पदम श्री अवॉर्ड विजेता डॉक्टर नेक राम शर्मा बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। समापन समारोह के इस मौके पर गर्भवती महिलाओं व धात्री माताओं सहित 6 वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चों में पोषण की आपूर्ति और जीवन में पोषण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

मुख्यातिथि व पदम श्री विजेता डॉक्टर नेक राम शर्मा ने कहा कि हमें मोटे अनाज को अपने दैनिक आहार में अवश्य शामिल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मोटा अनाज मानव जाति के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि मोटा अनाज जैसे ज्वार, बाजरा,कोदरा, कांगनी इत्यादि में बहुत सारे पोषक तत्व मौजूद होने के साथ ही ये अनेक औषधीय गुणों से भी भरपूर होते है जो कुपोषण जैसी बीमारी को खत्म करने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि मोटे अनाज को अन्न का नाम दिया गया है। मोटे अनाजों में फ़ाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होने के साथ ही मोटे अनाज का सेवन पाचन तंत्र को मज़बूत बनाता है। उन्होंने कहा कि मोटे अनाज की खेती के लिए ज़्यादा पानी और सिंचाई की ज़रूरत नहीं होती। मोटे अनाज की खेती अल्प संसाधन वाले कृषि-जलवायु क्षेत्रों में भी की जा सकती है।

इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी विपाशा भाटिया ने गर्भवती महिलाओं व धात्री माताओं को पोषण से संबंधित जानकारी से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि मोटे अनाज, देसी सब्जियों, फलों और दालों को अपने आहार प्रणाली में अवश्य ही शामिल करना चाहिए।
उन्होंने एनीमिया की कमी को दूर करने, मासिक धर्म और मासिक धर्म के दौरान साफ सफाई, उचित खान-पान व युवा बच्चों में हार्मोनल परिवर्तन व पोषण के पांच सूत्रों पर भी जानकारी प्रदान की।

उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को संतुलित और पौष्टिक आहार लेना बहुत जरूरी है, क्योंकि महिलाओं में पोषण की कमी की वजह से उनके स्वास्थ्य के साथ-साथ उनके बच्चे को भी भविष्य में स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़़ता है। इसीलिए पौष्टिक भोजन हमारे शरीर के शारीरिक और मानसिक विकास लिए अत्यंत आवश्यक है। पौष्टिक आहार हमें रोगों से लड़़ने की क्षमता प्रदान करने के साथ ही शरीर को स्वस्थ व मजबूत भी बनाता है।

सीडीपीओ ने कार्यक्रम में उपस्थित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं को विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना, मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजन, बेटी है अनमोल योजना, मुख्यमंत्री शगुन योजना, मिशन वात्सल्य और मिशन शक्ति के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका आंगनवाड़ी केंद्रों में आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों को पोषण ट्रैकर ऐप में निर्धारित समय पर अपडेट करना सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर सीडीपीओ विपाशा भाटिया ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा पोषण माह के दौरान बेहतर कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर बाल विकास परियोजन अधिकारी कार्यालय से सुपरवाइजर महेंद्र कुमार व संजीव वर्मा सहित विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व आंगनवाड़ी सहायिका उपस्थित थी।

Previous Post

एसजेवीएन के मुख्य सतर्कता अधिकारी प्रेम प्रकाश ने राजभाषा पखवाड़े के तहत ‘हिंदी भाषा, राजभाषा: आत्मनिरीक्षण के विविध आयाम ‘ विषय पर दिया व्याख्यान

Next Post

13 पुलिस अधिकारियों के तबादले, देखें

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
13 पुलिस अधिकारियों के तबादले, देखें

13 पुलिस अधिकारियों के तबादले, देखें

Latest News

एचपीवी संक्रमण की शीघ्र पहचान और गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर से बचाव के लिए पैप-स्मीयर जांच शिविर

एचपीवी संक्रमण की शीघ्र पहचान और गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर से बचाव के लिए पैप-स्मीयर जांच शिविर

by Himachal Now
September 30, 2026
0

शिमला : महिलाओं में होने वाले गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर की समय रहते पहचान और रोकथाम के उद्देश्य से निष्काम...

Read more
लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता हासिल करने में विफल कांग्रेस अब देश में अराजकता का वातावरण खड़ा करने की कोशिश कर रही : जयराम ठाकुर

लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता हासिल करने में विफल कांग्रेस अब देश में अराजकता का वातावरण खड़ा करने की कोशिश कर रही : जयराम ठाकुर

September 29, 2026
निष्काम सृजन फाउंडेशन की ओर से आज का दिन संतोष और भावुकता से भरा रहा

निष्काम सृजन फाउंडेशन की ओर से आज का दिन संतोष और भावुकता से भरा रहा

September 25, 2026
राजनीति के नाम पर व्यवस्था-मर्यादा सब तार-तार : जयराम ठाकुर

चुनाव विभाग के कार्यालय पर हमला कायराना कृत्य, राहुल गांधी को फिर से लॉन्च करने की कोशिश कर रही कांग्रेस : जयराम ठाकुर

September 25, 2026
स्वास्थ्य विभाग का नर्वस सिस्टम हैं फार्मासिस्ट – अनिरुद्ध सिंह

स्वास्थ्य विभाग का नर्वस सिस्टम हैं फार्मासिस्ट – अनिरुद्ध सिंह

September 25, 2026

Popular News

    No Result
    View All Result

    Categories

    • No categories

    Browse by Category

    • No categories

    Recent News

    एचपीवी संक्रमण की शीघ्र पहचान और गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर से बचाव के लिए पैप-स्मीयर जांच शिविर

    एचपीवी संक्रमण की शीघ्र पहचान और गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर से बचाव के लिए पैप-स्मीयर जांच शिविर

    September 30, 2026
    लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता हासिल करने में विफल कांग्रेस अब देश में अराजकता का वातावरण खड़ा करने की कोशिश कर रही : जयराम ठाकुर

    लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता हासिल करने में विफल कांग्रेस अब देश में अराजकता का वातावरण खड़ा करने की कोशिश कर रही : जयराम ठाकुर

    September 29, 2026
    • About Us
    • Privacy & Policy
    • Contact Us

    © 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

    No Result
    View All Result
    • Home
    • Breaking
    • Himachal
    • National
    • Employment
    • Religious
    • Helpline
    • Himachal Properties
    • Travel
    • घरेलू नुस्खे

    © 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Create New Account!

    Fill the forms below to register

    All fields are required. Log In

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In