• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Friday, March 13, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का शुभारम्भ

Himachal Now by Himachal Now
November 11, 2023
in Himachal
0
अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का शुभारम्भ
0
SHARES
31
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रामपुर : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज शिमला जिले के रामपुर बुशहर में चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल भी उपस्थित थीं।
राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि लवी एक व्यावसायिक मेले के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश का सांस्कृतिक उत्सव बन गया है। उन्होंने कहा कि लवी मेले का अपना ऐतिहासिक महत्त्व है और यह व्यापारिक गतिविधियों के साथ-साथ अपनी समृद्ध परंपराओं के लिए भी प्रसिद्ध है।

उन्होंने कहा कि यह मेला अनेकों संस्कृतियों का मिलन है। विभिन्न राज्यों से आए सांस्कृतिक दल एक ही मंच पर देश की विविध संस्कृति दर्शाते हुए अनेकता में एकता के मंत्र का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत करते हैं।
राज्यपाल ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से ही वर्ष 1985 में रामपुर लवी मेले को अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का दर्जा दिया गया था। उन्होंने माँ भीमाकाली से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
राज्यपाल ने लवी मेले की समृद्ध परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए आयोजकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मेले में प्रदर्शित ऊनी वस्त्र, सूखे मेवे और अन्य पारंपरिक शिल्प और उत्पाद अद्वितीय हैं। मेले मंे पारंपरिक कारीगरों और किसानों को अपने उत्पादों की बिक्री के लिए बेहतरीन अवसर प्राप्त हुआ है।


राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर एक भारत, श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के अन्तर्गत देश के सभी राज्यों के स्थापना दिवस को राज भवन में आयोजित किया जा रहा है ताकि लोगों में आपसी प्रेम व सौहार्द की भावना को बढ़ाकर देश को एकता के सूत्र में पिरोया जा सके।
राज्यपाल ने इससे पूर्व विभिन्न विभागों द्वारा मेला मैदान में
लगाई गई प्रदर्शनियों का उद्घाटन किया तथा इनमें गहरी रूचि दिखाई।
इस अवसर पर राज्यपाल ने मेला समिति द्वारा अंतरराष्ट्रीय लवी मेला-2023 के लिए बनाए गए वीडियो टीजर का अनावरण भी किया।
इससे पहले उपायुक्त एवं अंतरराष्ट्रीय लवी मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष आदित्य नेगी ने राज्यपाल का स्वागत किया और मेले के दौरान आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने राज्यपाल को सम्मानित भी किया।
कार्यक्रम में शिमला, मंडी तथा सिरमौर जिला के लोकनृत्य दलों ने भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी।
इस अवसर पर रामुपर के विधायक नंदलाल, जिला परिषद अध्यक्ष चंद्रप्रभा नेगी, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रोटोकॉल ज्योति राणा, उपमंडलाधिकारी रामपुर निशांत तोमर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Previous Post

देवी-देवताओं के आशीर्वाद और जनता की दुआओं से स्वस्थ होकर लौटाः मुख्यमंत्री

Next Post

मुख्यमंत्री ने टूटीकंडी बालिका आश्रम में बच्चों के साथ मनाई दीवाली

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
मुख्यमंत्री ने टूटीकंडी बालिका आश्रम में बच्चों के साथ मनाई दीवाली

मुख्यमंत्री ने टूटीकंडी बालिका आश्रम में बच्चों के साथ मनाई दीवाली

Latest News

एसजेवीएन के नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन ने 150 बिलियन यूनिट उत्पादन की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की
Himachal

एसजेवीएन के नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन ने 150 बिलियन यूनिट उत्पादन की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की

by Himachal Now
March 9, 2026
0

झाकड़ी: भूपेन्द्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन की टीम को 150 बिलियन यूनिट...

Read more
एसजेवीएन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 मनाया

एसजेवीएन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 मनाया

March 8, 2026
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने लिए कई अहम निर्णय, देखिए….

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने लिए कई अहम निर्णय, देखिए….

March 7, 2026
पुलिस अधिकारियों (IPS and HPS) के तबादले, एक IAS को अतिरिक्त कार्यभार, देखें किसे कहां लगाया

पुलिस अधिकारियों (IPS and HPS) के तबादले, एक IAS को अतिरिक्त कार्यभार, देखें किसे कहां लगाया

February 28, 2026
नए मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट करने से पहले देंगे सभी आधुनिक मशीनेंः मुख्यमंत्री

नए मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट करने से पहले देंगे सभी आधुनिक मशीनेंः मुख्यमंत्री

February 27, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

एसजेवीएन के नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन ने 150 बिलियन यूनिट उत्पादन की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की

एसजेवीएन के नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन ने 150 बिलियन यूनिट उत्पादन की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की

March 9, 2026
एसजेवीएन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 मनाया

एसजेवीएन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 मनाया

March 8, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In