• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Monday, September 8, 2025
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

हिमाचल में 30 लाख में से 15 लाख युवा बेरोजगार, पांच सालों से 63,000 सरकारी पद खाली पड़े हैं। क्योंकि भाजपा सरकार की नीयत सही नहीं है : प्रियंका

Himachal Now by Himachal Now
November 10, 2022
in Himachal
0
हिमाचल में 30 लाख में से 15 लाख युवा बेरोजगार, पांच सालों से 63,000 सरकारी पद खाली पड़े हैं। क्योंकि भाजपा सरकार की नीयत सही नहीं है : प्रियंका
0
SHARES
33
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के सतौन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। प्रियंका ने कहा कि आजकल की राजनीति बहुत बदल चुकी है। मेरी दादी इंदिरा जी के जमाने में अलग राजनीति होती थी। हमारे देश की राजनीति का आधार स्वतंत्रता संग्राम में जब महात्मा गांधी ने सत्य की बात की तो देश की राजनीति को एक आध्यात्मिक आधार दिया और हमें गर्व होना चाहिए कि किसी भी देश की राजनीति में इस तरह का आधार नहीं था। उस समय कोई ऐसा आंदोलन नहीं था जो सत्य व अंहिसा के आधार पर लड़ा गया। वहीं हमारी राजनीति की नींव है। लेकिन आज पैसों व झूठ का बोलबाला है। आज नेता कुछ भी बोल देते हैं, लेकिन फिर पांच साल बाद पता चलता है कि कुछ नहीं हुआ। आप अपने अनुभव व परिस्थितियों के आधार पर वोट दें। 

उन्होंने कहा कि आजादी से अब तक सबसे स्थिर सरकारें कांग्रेस ने दी हैं। भाजपा ने अस्थिरता फैलाई है। इस प्रदेश को जब बनाया गया तो सभी ने इंदिरा जी से यह कहा कि यह प्रदेश चल नहीं पाएगा। इंदिरा ने आपके भरोसे इस प्रदेश को बनाया, यहां के बुजुर्गों, कर्मचारियों, नौजवानों ने यह प्रदेश बनाया। लेकिन आज पूरा भारत देखता है तो सबसे शिक्षित व जागरूक जनता हिमाचल की है। प्रियंका ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हिमाचल 70 हजार करोड़ रुपये के कर्ज में है। आपने बड़ी मेहनत से अपने बच्चों को पढ़ाया ताकि उनका भविष्य बने। लेकिन प्रदेश में 30 लाख में से 15 लाख युवा बेरोजगार पड़े हैं। पांच सालों से 63,000 सरकारी पद खाली पड़े हैं। क्योंकि भाजपा सरकार की नीयत सही नहीं है। छत्तीसगढ़, राजस्थान में ओपीएस लागू की गई है, हिमाचल में भी लागू की जाएगी। कहा कि भाजपा के नेता कहते हैं कि इसके लिए पैसे ही नहीं हैं। प्रियंका ने पूछा कि भाजपा के उद्योगपति मित्रों के कर्ज माफ करने के लिए लाखों करोड़ रुपये कहां से आते हैं। इस सरकार ने रोजगार, पेंशन छिनी है, महंगाई बढ़ाई है। सेब के कार्टन पर जीएसटी लगाया है। प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति का एक आधार था। प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार के कहने पर इंदिरा जी ने इस प्रदेश को बनाया और वीरभद्र सिंह ने दिन-रात एक कर इस प्रदेश को आगे बढ़ाया, वे इस बात को समझते थे। 


प्रियंका गांधी कहा, मेरी दादी ने हिमाचल की जनता से प्रेम, सेवा व समर्पण का रिश्ता था और मैं उसे निभा रही हूं। मैं भी इस प्रदेश की निवासी हूं, पेंशन मिले या नहीं मिले, रिटायर यहीं होना है। कहा कि कांग्रेस की सरकार सत्ता में आने पर हर महिला को हर माह 1500 रुपये देगी। पहली कैबिनेट में ही एक लाख रोजगार और ओपीएस देने का निर्णय लिया जाएगा। हिमाचल को अगर किसी ने बनाया है तो वह कर्मचारियों ने बनाया है। कर्मचारियों का सम्मान होना चाहिए। हर विधानसभा क्षेत्र में अंग्रेजी माध्यम की पाठशालाएं खोली जाएंगी। पीएचसी में सुविधाएं दी जाएंगी। पांच सालों में पांच लाख रोजगार देंगे। पहले पीएसयू से रोजगार आते थे, आज भाजपा सरकार ने अपने बड़े-बड़े उद्योगपति मित्रों को पीएसयू बेच दिए। छोटे-छोटे व्यापारियों पर जीएसटी थोप दिया और कोरोनाकाल में उन्हें मजबूत नहीं किया गया। इससे भी रोजगार कम हुआ।

इस मौके पर हिमाचल के सिरमौर जिले के सतौन में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस का परचम लहराएगा और पार्टी की सरकार बनेगी। जयराम सरकार ने महंगाई, बेरोजगारी दी है, अब उसे लौटाने का समय आ गया है। कांग्रेस की सरकार सत्ता में आते ही ओपीएस व रोजगार पर फैसला लिया जाएगा।

इससे पहले प्रियंका ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि पुरानी पेंशन को खत्म कर भाजपा ने देश के बुजुर्गों से उनकी आर्थिक सुरक्षा छीन ली। जो देशवासी जीवन भर देश की सेवा करते हैं, आखिर बुढ़ापे में वे कहां जाएं? अपना गुजर-बसर कैसे करें? जब कोई व्यक्ति सरकारी नौकरी में जाता है तो सोचता है कि जब वह रिटायर होगा तो उसे आर्थिक असुरक्षा का सामना नहीं करना पड़ेगा। पेंशन से उसका भरण-पोषण चलता रहेगा। लेकिन भाजपा सिर्फ छीनना जानती है।

हमारे जो सैनिक अपनी जान हथेली पर लेकर सरहदों पर देश की रक्षा करते हैं, उनकी भी आर्थिक सुरक्षा एक-एक करके छीनी जा रही है। कांग्रेस मानती है कि देश के निर्माण में अपना योगदान देने वाले कर्मचारियों को पेंशन मिलनी चाहिए, ताकि वे बुढ़ापे में आत्मनिर्भर रह सकें। यह हर कर्मचारी का हक है। इसी को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ और राजस्थान की कांग्रेस सरकारों ने पुरानी पेंशन स्कीम लागू कर दी।  तथा हिमाचल प्रदेश और गुजरात में भी सरकार बनते ही पुरानी पेंशन स्कीम लागू की जाएगी।

Previous Post

छोटे बच्चे को गोद में उठा पूछे सवाल

Next Post

मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
प्रदेश में कुल 7881 मतदान केन्द्र, 7235 ग्रामीण क्षेत्रों में, जानिए किस मतदान केंद्र पर  पहुंचना पड़ता है 14 किलोमीटर पैदल चलकर व अन्य रोचक जानकारी……

मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित

Latest News

कुसुम्पटी मंडल ने चम्बा क्षेत्र के लिए राहत सामग्री की रवाना
Himachal

कुसुम्पटी मंडल ने चम्बा क्षेत्र के लिए राहत सामग्री की रवाना

by Himachal Now
September 7, 2025
0

शिमला : आज शहरी कसुमटी मंडल की ओर से चम्बा क्षेत्र के लिए राहत सामग्री रवाना की गई। इस सामग्री...

Read more
सेब को मंडियों तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता- उपायुक्त

सेब को मंडियों तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता- उपायुक्त

September 6, 2025
समय रहते उठाए गए सुरक्षात्मक उपायों से लारजी विद्युत परियोजना को नहीं पहुंचा नुकसान

समय रहते उठाए गए सुरक्षात्मक उपायों से लारजी विद्युत परियोजना को नहीं पहुंचा नुकसान

September 6, 2025
चौबीस घंटे में भरमौर से 1166 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले गए

चौबीस घंटे में भरमौर से 1166 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले गए

September 5, 2025
भूपेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने एनएचपीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का पदभार संभाला

भूपेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने एनएचपीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का पदभार संभाला

September 4, 2025

Popular News

  • भुट्टी केंची में एक वाहन से 3 लोग चिट्टे के साथ गिरफ्तार

    भुट्टी केंची में एक वाहन से 3 लोग चिट्टे के साथ गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बजट से आउट सोर्स, करुणामूल्क व एनपीएस कर्मचारियों को निराशा, 50 रुपए दिहाड़ी में बढ़ोतरी, अब दिहाड़ी हुई 350 रुपए, एक साल में 30 हजार नई नोकरी देगी सरकार…..

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तेज रफ्तार का कहर ; शिमला-कुफरी मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, 1 की मौत, दो घायल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल पुलिस के जवानों ने अपने साथी की मदद कर पेश की मिसाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • फर्जी बिल पर दवाईयां बेचने के आरोप में कंपनी का मालिक व मनैजर गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • Horticulture/Agriculture
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Travel
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • Horticulture/Agriculture
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Travel
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

कुसुम्पटी मंडल ने चम्बा क्षेत्र के लिए राहत सामग्री की रवाना

कुसुम्पटी मंडल ने चम्बा क्षेत्र के लिए राहत सामग्री की रवाना

September 7, 2025
सेब को मंडियों तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता- उपायुक्त

सेब को मंडियों तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता- उपायुक्त

September 6, 2025
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In