शिमला : देवभूमि हिमाचल प्रदेश के डलहौजी की रहने वाली प्रियंका ने दिल्ली ज्यूडिशियल सर्विसिज (DJS) की परीक्षा पास की और अब वे दिल्ली में सिविल जज के रूप में सेवाएं देंगी। प्रियंका हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा की डलहौजी तहसील से सम्बंध रखती हैं। उन्होंने अपनी शुरूआती पढ़ाई डलहौजी के सरकारी स्कूल से प्राप्त की । स्कूल की पढ़ाई के बाद इन्होंने बीकॉम, एलएलबी व एलएलएम की पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय से की। अब ये वर्तमान में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से लॉ में पीएचडी कर रही हैं। इन्होंने पढ़ाई के साथ ही ज्यूडिशियल परीक्षा पास की है। इन्होंने अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने माता – पिता, परिवारजनों व अपने अध्यापकों को दिया है। उन्होंने डलहौजी के साथ साथ पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। पूरे की प्रदेश की तरफ से उन्हे तथा उनके परिवार को बहुत शुभकामनाएं तथा हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।
निष्काम सृजन फाउंडेशन रझाना में आयोजित की अंतरविद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता, 120 बच्चों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग
शिमला : निष्काम सृजन फाउंडेशन द्वारा रझाना स्थित गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल में छह सरकारी प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों (खलीनी क्लस्टर)...
Read more









