• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Monday, February 23, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

परिवहन क्षेत्र में सुधार की दिशा में कदम बढ़ा रहा हिमाचल प्रदेश : मुकेश अग्निहोत्री

Himachal Now by Himachal Now
December 19, 2022
in Himachal
0
परिवहन क्षेत्र में सुधार की दिशा में कदम बढ़ा रहा हिमाचल प्रदेश : मुकेश अग्निहोत्री
0
SHARES
16
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter



शिमला : उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में नवोन्वेषी विचारों के साथ नई इलैक्ट्रिक वाहन नीति लागू की जा रही है और राज्य सरकार परिवहन क्षेत्र में सुधार की दिशा में कदम बढ़ा रही है।
उप-मुख्यमंत्री आज यहां इलैक्ट्रिक वाहन की टैस्ट ड्राइव के अवसर पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सचिवालय से कुछ दूरी तक इलैक्ट्रिक वाहन में सवारी कर इसके तकनीकी पहलुओं की जानकारी भी प्राप्त की।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में परिवहन क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन की दिशा में सकारात्मक प्रयास किए जाएंगे। नई इलैक्ट्रिक वाहन नीति लागू करने के लिए विभिन्न स्तरों पर चर्चा की जा रही है। शुरुआती स्तर पर सचिवालय में इलैक्ट्रिक वाहनों के परिचालन को बढ़ावा दिया जाएगा और इसके उपरांत सार्वजनिक परिवहन सेवाओं में भी विद्युत चालित वाहनों का उपयोग बढ़ाया जाएगा।
उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवहन विभाग में अति शीघ्र इलैक्ट्रिक वाहनों का बेड़ा शामिल किया जाएगा और इसके लिए निदेशक परिवहन को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। इसके लिए विभिन्न कंपनियों से संपर्क कर इन विद्युत चालित वाहनों की टैस्ट ड्राइव सहित विभिन्न तकनीकी पहलुओं की जानकारी प्राप्त की जा रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के समय भी मुख्यमंत्री के लिए एक विद्युत चालित वाहन प्रदान किया गया था। हालांकि इसे बाद में सामान्य प्रशासन को सौंप दिया गया था।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इलैक्ट्रिक वाहन नीति के बारे में मुख्यमंत्री से चर्चा के उपरांत मंत्रिमंडल में इस मामले को रखा जाएगा। इसके अतिरिक्त केंद्र सरकार से भी बातचीत की जाएगी। उन्होंने कहा कि पहाड़ी प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण एवं इस पर्यटन राज्य में इलैक्ट्रिक वाहनांे के संचालन को बढ़ावा देना राज्य सरकार की प्राथमिकता है और इलैक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर चर्चा उपरांत शीघ्र निर्णय लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इलैक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग के लिए भी उपयुक्त कदम उठाते हुए उचित मापदंडों के अनुसार चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। शुरुआती चरण में सचिवालय सहित प्रदेश के विभिन्न सरकारी संस्थानों तथा प्रदेश से बाहर हिमाचल सदन एवं भवनों इत्यादि में भी यह सुविधा प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि वाहनों की लाईसेंस प्रणाली को सुदृढ़ करते हुए नए ड्राइविंग टैस्ट ट्रैक स्थापित करने की दिशा में भी उचित कदम उठाए जाएंगे ताकि सड़क सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके। इस बारे में अधिकारियों को अध्ययन करने को कहा गया है।
उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम में शून्य बुक वैल्यू के वाहनों को चरणबद्ध ढंग से विद्युत चालित वाहनों से बदला जाएगा। नई इलैक्ट्रिक वाहन नीति में इलैक्ट्रिक बसें भी निगम के बेड़े में शामिल की जाएंगी।
उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने गत दिवस परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक बुलाई थी जिसमंे हिमाचल पथ परिवहन निगम को भारी भरकम घाटे की बात सामने आई है। इस घाटे को कम करने में इलैक्ट्रिक वाहन नीति सार्थक सिद्ध होगी। इससे परिवहन निगम पर प्रतिदिन पड़ने वाले लगभग डेढ़ करोड़ रुपये के व्यय में भी कमी आएगी। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास रहेगा कि शुरुआती चरण में हिमाचल पथ परिवहन निगम के घाटे को कम करते हुए इसे कम से कम नो प्रोफिट नो लॉस की स्थिति तक लाया जाए।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि परिवहन निगम के वॉल्वों बसों के बेड़े को भी सुदृढ़ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निगम से बाहर लगभग 125 वॉल्वो वाहन प्रतिदिन चल रहे हैं। परिवहन विभाग को इन वाहनों के पंजीकरण से लेकर इनके संचालन की प्रक्रिया के बारे में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
इस अवसर पर प्रधान सचिव परिवहन आर.डी. नज़ीम, निदेशक परिवहन अनुपम कश्यप सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
.

Previous Post

सीएम कोरोना पॉजिटिव पाए गए

Next Post

एक्शन मोड में सरकार, बिजली बोर्ड के ये सब डिवीज़न किये डी नोटिफाई, देखें….

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
एक्शन मोड में सरकार, बिजली बोर्ड के ये सब डिवीज़न किये डी नोटिफाई, देखें….

एक्शन मोड में सरकार, बिजली बोर्ड के ये सब डिवीज़न किये डी नोटिफाई, देखें....

Latest News

विक्रमादित्य सिंह ने धनुल गांव में आयोजित मंत्री आपके द्वार कार्यक्रम में की शिरकत
Himachal

विक्रमादित्य सिंह ने धनुल गांव में आयोजित मंत्री आपके द्वार कार्यक्रम में की शिरकत

by Himachal Now
February 22, 2026
0

शिमला : रामपुरी क्योंथल पंचायत के धनुल गांव में मंत्री आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया।इस मौके...

Read more
जिला शिमला में जिला परिषद के वार्ड के परिसीमन का कार्य पूरा, 27 फ़रवरी तक दर्ज की जा सकती है आपत्तियां और सुझाव, जानिए आप की पंचायत किस जिला परिषद क्षेत्र में

जिला शिमला में जिला परिषद के वार्ड के परिसीमन का कार्य पूरा, 27 फ़रवरी तक दर्ज की जा सकती है आपत्तियां और सुझाव, जानिए आप की पंचायत किस जिला परिषद क्षेत्र में

February 21, 2026
समग्र शिक्षा ने लर्निंग एनहांसमेंट प्रोग्राम (LEP) के तहत 1.20 लाख बच्चों का कराया एंडलाइन असेसमेंट

समग्र शिक्षा ने लर्निंग एनहांसमेंट प्रोग्राम (LEP) के तहत 1.20 लाख बच्चों का कराया एंडलाइन असेसमेंट

February 20, 2026
एसजेवीएन ने एमएसएमई के लिए विशेष वेंडर डेवल्पमेंट मीट 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया

एसजेवीएन ने एमएसएमई के लिए विशेष वेंडर डेवल्पमेंट मीट 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया

February 19, 2026
“मोदी सरकार में हिमाचल को पाँच गुना ज्यादा सहायता, असली अन्याय यूपीए काल में हुआ” : जयराम ठाकुर

“मोदी सरकार में हिमाचल को पाँच गुना ज्यादा सहायता, असली अन्याय यूपीए काल में हुआ” : जयराम ठाकुर

February 19, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

विक्रमादित्य सिंह ने धनुल गांव में आयोजित मंत्री आपके द्वार कार्यक्रम में की शिरकत

विक्रमादित्य सिंह ने धनुल गांव में आयोजित मंत्री आपके द्वार कार्यक्रम में की शिरकत

February 22, 2026
जिला शिमला में जिला परिषद के वार्ड के परिसीमन का कार्य पूरा, 27 फ़रवरी तक दर्ज की जा सकती है आपत्तियां और सुझाव, जानिए आप की पंचायत किस जिला परिषद क्षेत्र में

जिला शिमला में जिला परिषद के वार्ड के परिसीमन का कार्य पूरा, 27 फ़रवरी तक दर्ज की जा सकती है आपत्तियां और सुझाव, जानिए आप की पंचायत किस जिला परिषद क्षेत्र में

February 21, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In