• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Friday, June 13, 2025
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

कन्हैया से ज्यादा हिमाचल कांग्रेस के नेताओं ने किया सेना का अपमान: जयराम ठाकुर

admin by admin
October 13, 2021
in Himachal, Politics
0
कन्हैया से ज्यादा हिमाचल कांग्रेस के नेताओं ने किया सेना का अपमान: जयराम ठाकुर
0
SHARES
36
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कन्हैया बाहर से हैं लेकिन प्रतिभा तो हिमाचल की संस्कृति से परिचित थीं
मनाली :
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार शाम मनाली विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रैली को संबोधित किया। इससे पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भरमौर और किलाड़ में भी जनसभाएं कीं। मनाली में एक बार फिर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस और प्रतिभा सिंह को निशाने पर लिया।
मुख्यमंत्री ने कहा, “मंडी में नॉमिनेशन के दौरान ही मैंने स्पष्ट कहा था कि हम अपनी ओर से शुरुआत नहीं करेंगे। हम देवभूमि की संस्कृति का सम्मान करते हैं। केंद्र सरकार ने और हमने क्या काम किए, हम सिर्फ उन्हीं बातों का जिक्र करेंगे। बीजेपी कैंडिडेट के नॉमिनेशन के अगले दिन मंडी में कांग्रेस प्रत्याशी का नॉमिनेशन था। कांग्रेस के लोग मंडी में आकर मुख्यमंत्री के खिलाफ बोल रहे थे। गाली देने की बात कर रहे थे। ये बात मंडी को अच्छी नहीं लगी।”


विपक्ष पर सवाल उठाते हुए जयराम ठाकुर ने कहा, ” उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों में हमारे हिमाचल के विधायक और सांसद हैं। लेकिन कांग्रेस पार्टी की स्थिति विचित्र है। उनके स्टार प्रचारकों में कन्हैया कुमार हैं। ये वो कन्हैया कुमार हैं जिन पर देश के टुकड़े करने जैसे नारे लगाने के आरोप लगे। ये वो कन्हैया कुमार हैं जिन पर अफजल हम शर्मिंदा हैं तेरे कातिल जिंदा हैं जैसे नारे लगाने के आरोप लगे।
इसके बाद एक फिर मुख्यमंत्री ने कांग्रेस प्रत्याशी पर कारगिल बयान को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि कन्हैया तो बिहार से आए थे, उन्हें हिमाचल की संस्कृति की समझ नहीं है, लेकिन दुख तब हुआ जब प्रतिभा सिंह ने कहा कारगिल छोटा युद्ध था। कन्हैया से ज्यादा हिमाचल कांग्रेस के नेताओं ने सेना का अपमान किया।
जयराम ठाकुर ने कहा कि हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि कारगिल युद्ध लड़ने वाले ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर को बीजेपी ने मंडी से प्रत्याशी बनाया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कारगिल युद्ध से जुड़ी तत्कालीन पीएम अटल बिहार वाजपेयी की यादें भी उन्होंने साझा की।
चार साल में हमने लोगों की सेवा की
उन्होंने महंगाई को लेकर कहा कि क्या कांग्रेस के कार्यकाल में महंगाई खत्म हो गई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार को दिसंबर में चार साल पूरे होने जा रहे हैं। इन चार सालों में हमने लोगों की सेवा करने की कोशिश की है। इसके साथ ही उन्होंने हिम केयर, सहारा, गरीब बेटियों की शादी पर शगुन योजना के तहत 31 हजार रुपये की राशि देने की बात दोहराई।
परीक्षाओं के दौर से गुजरे और पास भी हुए
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सरकार की चुनौतियों पर बात करते हुए कहा कि हमारे कार्यकाल में एक बढ़कर एक चुनौती आई। हमने जनता के सहयोग से सभी परीक्षाएं पास की। सरकार बनने के बाद लोकसभा चुनाव, इसके बाद कोरोना और अब फिर उपचुनाव। उन्होंने कहा कि हर चुनौती को पार करने में हमें जनता का सहयोग मिला।
मनाली में पूरी होगी सभी घोषणाएं
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि आदर्श चुनाव आचार संहिता खत्म होते ही मनाली में की गई सभी घोषणाएं पूरी की जाएंगी। आप ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार मजबूत करने के लिए दिल्ली भेजिए।

Previous Post

हिमाचल उपचुनाव : 18 उम्मीदवार चुनावी मैदान में, जाने किस-किस हलके से कौन-कौन चुनावी मैदान में

Next Post

आज का कोरोना बुलेटिन ; एक की मौत, 139 आए नए मामले.जाने कहां कितने मामले …

admin

admin

Next Post
आज का कोरोना बुलेटिन ;  एक की मौत, 139 आए नए मामले.जाने कहां कितने मामले …

आज का कोरोना बुलेटिन ; एक की मौत, 139 आए नए मामले.जाने कहां कितने मामले ...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

हिमाचल में IAS और HAS अधिकारियों के तबादले, देखिए….
Breaking

हिमाचल में IAS और HAS अधिकारियों के तबादले, देखिए….

by Himachal Now
June 12, 2025
0

Read more
कैलाश अग्रवाल बने वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन टुटू-मज्याठ के प्रधान

कैलाश अग्रवाल बने वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन टुटू-मज्याठ के प्रधान

June 11, 2025
पुष्प उत्सव और पुष्प प्रदर्शनी अंतरराष्ट्रीय शिमला महोत्सव का हिस्सा बनकर भव्य रूप से संपन्न

पुष्प उत्सव और पुष्प प्रदर्शनी अंतरराष्ट्रीय शिमला महोत्सव का हिस्सा बनकर भव्य रूप से संपन्न

June 7, 2025
नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में पर्यावरण विभाग द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में पर्यावरण विभाग द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

June 5, 2025
विश्व पर्यावरण दिवस पर लेडीज़ क्लब ने किया वृक्षारोपण, दिया हरित क्रांति का संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस पर लेडीज़ क्लब ने किया वृक्षारोपण, दिया हरित क्रांति का संदेश

June 5, 2025

Popular News

  • भुट्टी केंची में एक वाहन से 3 लोग चिट्टे के साथ गिरफ्तार

    भुट्टी केंची में एक वाहन से 3 लोग चिट्टे के साथ गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बजट से आउट सोर्स, करुणामूल्क व एनपीएस कर्मचारियों को निराशा, 50 रुपए दिहाड़ी में बढ़ोतरी, अब दिहाड़ी हुई 350 रुपए, एक साल में 30 हजार नई नोकरी देगी सरकार…..

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तेज रफ्तार का कहर ; शिमला-कुफरी मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, 1 की मौत, दो घायल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल पुलिस के जवानों ने अपने साथी की मदद कर पेश की मिसाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • फर्जी बिल पर दवाईयां बेचने के आरोप में कंपनी का मालिक व मनैजर गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • Horticulture/Agriculture
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Travel
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • Horticulture/Agriculture
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Travel
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

हिमाचल में IAS और HAS अधिकारियों के तबादले, देखिए….

हिमाचल में IAS और HAS अधिकारियों के तबादले, देखिए….

June 12, 2025
कैलाश अग्रवाल बने वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन टुटू-मज्याठ के प्रधान

कैलाश अग्रवाल बने वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन टुटू-मज्याठ के प्रधान

June 11, 2025
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In