• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Monday, November 17, 2025
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

हिमाचल विधानसभा चुनाव प्रियंका ने ऊना में भरी हुंकार भाजपा को बताया कर्मचारी और युवा विरोधी

Himachal Now by Himachal Now
November 7, 2022
in Himachal
0
हिमाचल विधानसभा चुनाव प्रियंका ने ऊना में भरी हुंकार भाजपा को बताया कर्मचारी और युवा विरोधी
0
SHARES
50
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

शिमला : हिमाचल प्रदेश में भाजपा के स्टार प्रचारकों के लगातार बढ़ते दौरों के बीच कांग्रेस ने आज अपनी मुख्य स्टार प्रचारक व कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को ऊना ज़िला में चुनाव प्रचार में उतारा। इस मौके पर कांग्रेस की परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए प्रियंका गांधी ने ऊना के हरोली विधानसभा क्षेत्र के कांगड़ में चुनावी जनसभा में हुंकार भरी और भाजपा को कर्मचारी तथा युवा विरोधी करार दिया। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के गृह विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कांग्रेस की जनसभा में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला और नेता प्रतिपक्ष मुकेश के साथ जिला ऊना के अन्य चारों विधानसभा सीटों से कांग्रेस के प्रत्याशी भी मौजूद रहे। जनसभा स्थल पर पहुंचते ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी का गर्मजोशी से स्वागत किया।
जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि चुनाव हर 5 साल के बाद आते हैं लेकिन वर्तमान चुनाव स्थानीय लोगों की दिशा और दशा निर्धारित करने वाला चुनाव है। उन्होंने पुरानी पेंशन स्कीम का जिक्र करते हुए कहा कि जब कांग्रेस शासित राज्य पुरानी पेंशन स्कीम दे रहे हैं तो फिर भाजपा शासित राज्यों में इसे लागू करने में कैसी हिचकिचाहट।
प्रियंका गांधी ने कहा कि मौजूदा सरकार के समय में प्रदेश भर में बेरोजगारों की फौज बढ़ी है और करीब 30 लाख की आबादी वाले हिमाचल प्रदेश में 15 लाख युवा बेरोजगार हैं। प्रियंका गांधी ने ऐलान किया कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही पहले ही कैबिनेट में एक लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर तीखे हमले करते हुए कहा कि हिमाचल का युवा रोजगार चाहता है, लेकिन उन्हें नशा और ड्रग्स दिया जा रहा है।
प्रियंका गांधी ने हिमाचल प्रदेश की स्थापना का जिक्र करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश को इस राज्य के लोगों ने बनाया है और ऐसा उनकी दादी इंदिरा गांधी कहती थी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के बड़े नेता वाईएस परमार और वीरभद्र सिंह हुए और जो इसी मिट्टी से पैदा होकर देशभर में हिमाचल को गौरवान्वित करने में सक्षम रहे।
उन्होंने नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री का जिक्र करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष होते हुए भी उन्होंने हिमाचल प्रदेश की जनता की आवाज को सदैव बुलंद किया। दिन रात मेहनत करते हुए हिमाचल प्रदेश की जनता के मुद्दों को उठाया। प्रियंका गांधी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में नौकरियों को बेचा गया है। कोविड-19 के दौर में यहां पर पीपीई किट घोटाला हुआ वहीं कुछ समय पूर्व ही हिमाचल प्रदेश में पुलिस भर्ती के नाम पर घोटाला हुआ। मौजूदा सरकार के घोटालों के कारण प्रदेश की जनता कई मुसीबतों से जूझ रही है। लेकिन अब समय आ गया है कि हिमाचल प्रदेश में सरकार को बदल कर हालात भी बदले जाएं।

Previous Post

चंद्र ग्रहण मेष राशि में भरणी नक्षत्र में लगेगा: पंडित डोगरा

Next Post

हिमाचल में‌ बदलाव की लहर, जनता बना चुकी है बदलाव का मन : सचिन पायलट

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
हिमाचल में‌ बदलाव की लहर, जनता बना चुकी है बदलाव का मन : सचिन पायलट

हिमाचल में‌ बदलाव की लहर, जनता बना चुकी है बदलाव का मन : सचिन पायलट

Latest News

प्रेस में पारदर्शिता को बढ़ावा देने से लोकतन्त्र जीवंत और जीवित रहेगाः राजेश धर्माणी
Himachal

प्रेस में पारदर्शिता को बढ़ावा देने से लोकतन्त्र जीवंत और जीवित रहेगाः राजेश धर्माणी

by Himachal Now
November 16, 2025
0

राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर शिमला में राज्यस्तरीय समारोह शिमला: तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस...

Read more
रिज मैदान पर चिट्टे के खिलाफ महा वॉकथॉन आयोजित

रिज मैदान पर चिट्टे के खिलाफ महा वॉकथॉन आयोजित

November 15, 2025
बिहार विजय के अवसर पर सीटीओ चौक पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष

बिहार विजय के अवसर पर सीटीओ चौक पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष

November 14, 2025
एसजेवीएन के बक्सर थर्मल पावर परियोजना की 660 मेगावाट, यूनिट -1 ने वाणिज्यिक प्रचालन सफलतापूर्वक हासिल किया

एसजेवीएन के बक्सर थर्मल पावर परियोजना की 660 मेगावाट, यूनिट -1 ने वाणिज्यिक प्रचालन सफलतापूर्वक हासिल किया

November 14, 2025
केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रहें छात्र, जीवन के व्यावहारिक अनुभवों से भी सीखें : विक्रमादित्य सिंह

केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रहें छात्र, जीवन के व्यावहारिक अनुभवों से भी सीखें : विक्रमादित्य सिंह

November 13, 2025

Popular News

  • भुट्टी केंची में एक वाहन से 3 लोग चिट्टे के साथ गिरफ्तार

    भुट्टी केंची में एक वाहन से 3 लोग चिट्टे के साथ गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बजट से आउट सोर्स, करुणामूल्क व एनपीएस कर्मचारियों को निराशा, 50 रुपए दिहाड़ी में बढ़ोतरी, अब दिहाड़ी हुई 350 रुपए, एक साल में 30 हजार नई नोकरी देगी सरकार…..

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तेज रफ्तार का कहर ; शिमला-कुफरी मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, 1 की मौत, दो घायल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल पुलिस के जवानों ने अपने साथी की मदद कर पेश की मिसाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • फर्जी बिल पर दवाईयां बेचने के आरोप में कंपनी का मालिक व मनैजर गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • Horticulture/Agriculture
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Travel
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • Horticulture/Agriculture
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Travel
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

प्रेस में पारदर्शिता को बढ़ावा देने से लोकतन्त्र जीवंत और जीवित रहेगाः राजेश धर्माणी

प्रेस में पारदर्शिता को बढ़ावा देने से लोकतन्त्र जीवंत और जीवित रहेगाः राजेश धर्माणी

November 16, 2025
रिज मैदान पर चिट्टे के खिलाफ महा वॉकथॉन आयोजित

रिज मैदान पर चिट्टे के खिलाफ महा वॉकथॉन आयोजित

November 15, 2025
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In