शिमला : प्रदेश में भारी बारिश के चलते हुए नुकसान का स्थिति का आकलन करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक कमेटी का गठन किया है, जिसमें राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी को शामिल किया गया है। इस बारे में आज जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी के सभी विधायकों को अपने-अपने क्षेत्र में प्रभावितों की मदद उपलब्ध करवाने और भारी बारिश के चलते हुए नुक़सान का जायज़ा लेने के निर्देश दिए हैं।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि संबंधित जिला प्रशासन को प्रभावितों की हर संभव सहायता करने के प्रयास कर रहे हैं। राज्य सरकार लगातार प्रदेश के हालात पर नज़र बनाए हुए है और वह स्वयं भी फ़ोन के माध्यम से सभी रेस्क्यू ऑपरेशन की मॉनिंटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि फँसे हुए पर्यटकों और प्रभावित स्थानीय निवासियों की मदद की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में सहायता प्राप्त करने के लिए टोल फ्री नंबर 1100, 1070 और 1077 पर संपर्क किया जा सकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के हालात पर उनकी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से बात हो चुकी है और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी कल इस बारे में बात की जाएगी।
एसजेवीएन ने एमएसएमई के लिए विशेष वेंडर डेवल्पमेंट मीट 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया
एसजेवीएन ने एमएसएमई के लिए विशेष वेंडर डेवल्पमेंट मीट 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया शिमला: : एसजेवीएन ने आज नई दिल्ली में सूक्ष्म, लघु एवं ...
Read more








