• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Saturday, March 28, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

सीटू राज्य कमेटी ने किया नगर निगम शिमला के अंतर्गत पानी के निजीकरण की मुहिम का कड़ा विरोध

Himachal Now by Himachal Now
October 9, 2022
in Himachal
0
0
SHARES
60
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

शिमला : सीटू राज्य कमेटी हिमाचल प्रदेश ने नगर निगम शिमला के अंतर्गत पानी के निजीकरण की मुहिम का कड़ा विरोध किया है। सतलुज वाटर प्रोजेक्ट का टेंडर स्वेज़ इंडिया कम्पनी को दिया जा रहा है। शिमला शहर के पानी की स्कीम का रखरखाव व वितरण का कार्य अगले काफी वर्षों के लिए बीओटी के तहत इसी कम्पनी के हवाले होगा। इस तरह एसजेपीएनएल के अधीन इलेक्ट्रॉनिक कॉर्पोरेशन के ज़रिए कार्यरत सैंकड़ों आउटसोर्स कर्मियों के रोज़गार पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा व उनके रोज़गार की सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी। सीटू ने आउटसोर्स प्रणाली पर रोक लगाकर इन कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग की है।

सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा व महासचिव प्रेम गौतम ने कहा है कि राजधानी शिमला में 24 घण्टे पानी की सप्लाई देने की आड़ में पानी की व्यवस्था के निजीकरण की पटकथा लिखी जा रही है। सतलुज वाटर प्रोजेक्ट का टेंडर स्वेज़ इंडिया कंपनी को दिया जा रहा है। इस प्रक्रिया में शिमला जल प्रबंधन निगम लिमिटेड के दायरे में कार्य करने वाले कर्मचारियों की नौकरी पर खतरा मंडरा रहा है। एसजेपीएनएल में तैनात आउटसोर्स कर्मचारियों को अब दूसरी कम्पनी में शिफ्ट किया जाएगा। आईपीई ग्लोबल नाम की कम्पनी अब इनकी तैनाती करेगी। पहले शिमला जल प्रबंधन निगम कम्पनी ने इन कर्मचारियों को इलेक्ट्रॉनिक कॉर्पोरेशन के ज़रिए रखा था। अब इन्हें तीन साल के भीतर ही दूसरी कम्पनी में शिफ्ट किया जा रहा है। इस से 130 से ज़्यादा आउटसोर्स कर्मियों के भविष्य पर संकट मंडरा रहा है। निजीकरण की इस मुहिम का अगला निशाना सैहब सोसाइटी हो सकती है व इस के तहत कार्यरत सैंकड़ों कर्मचारियों के रोज़गाए पर भी निकट भविष्य में खतरा मंडराना तय है।

एसजेपीएनएल कम्पनी कहती है कि इन कर्मियों की नियुक्ति की सिफारिश नई कम्पनी से की जाएगी व नई कम्पनी इन कर्मियों के काम को देखकर ही इनकी नियुक्ति करेगी। एसजेपीएनएल के इस तर्क से यह बात साफ हो गयी है कि नई कम्पनी सभी आउटसोर्स कर्मियों को नौकरी पर वापिस नहीं लेगी व परफॉर्मेंस का झूठा तर्क देकर कर्मचारियों को नौकरी से बाहर कर देगी। इस से कर्मचारियों की छंटनी होना तय है। जिन कर्मचारियों को नौकरी पर लिया जाएगा,उन्हें नए सिरे से नियुक्ति दी जाएगी व उनकी वरिष्ठता खत्म हो जाएगी। इस से उनकी ग्रेच्युटी व आउटसोर्स नीति के तहत नौकरी की सुरक्षा पर भी विपरीत प्रभाव पड़ेगा। इस से यह भी स्पष्ट हो रहा है कि अब आउटसोर्स कर्मियों के रोज़गार के नियमितीकरण के बजाए उन्हें एक अल्प अवधि के फिक्स टर्म रोज़गार की ओर धकेला जाएगा। इस तरह कर्मचारियों की सुरक्षा भारी खतरे में है। उन्होंने इन सभी कर्मचारियों का नियमितीकरण करने व आउटसोर्स प्रणाली पर रोक लगाने की मांग की है।

Previous Post

आम आदमी पार्टी को मिल रहे जन समर्थन से बौखलाए भाजपा नेता, हार देख कर चुनावों में देरी कर रही भाजपा सरकार : सुरजीत ठाकुर

Next Post

अपने पार्टी के आंतरिक मामलों में फंसी कांग्रेस, भाजपा अपना जनसंपर्क कार्यक्रम सफलतापूर्वक चला रही है : टंडन

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
अपने पार्टी के आंतरिक मामलों में फंसी कांग्रेस, भाजपा अपना जनसंपर्क कार्यक्रम सफलतापूर्वक चला रही है : टंडन

अपने पार्टी के आंतरिक मामलों में फंसी कांग्रेस, भाजपा अपना जनसंपर्क कार्यक्रम सफलतापूर्वक चला रही है : टंडन

Latest News

एसजेवीएन ने रामपुर एचपीएस में 25वें आंतर सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया
Himachal

एसजेवीएन ने रामपुर एचपीएस में 25वें आंतर सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया

by Himachal Now
March 24, 2026
0

शिमला : भूपेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने आज से रामपुर जलविद्युत स्टेशन में एसजेवीएन द्वारा आयोजित किए...

Read more
हिमाचल में 4 पुलिस अधिकारियों (IPS) के तबादले, देखें किसे कहां से कहां लगाया….

हिमाचल में 4 पुलिस अधिकारियों (IPS) के तबादले, देखें किसे कहां से कहां लगाया….

March 24, 2026
ब्रेकिंग: हिमाचल प्रदेश बजट के मुख्य बिंदु, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू विधानसभा में पेश कर रहे हैं बजट….

ब्रेकिंग: हिमाचल प्रदेश बजट के मुख्य बिंदु, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू विधानसभा में पेश कर रहे हैं बजट….

March 21, 2026
श्याम भगत नेगी को DGP का अतिरिक्त दायित्व

श्याम भगत नेगी को DGP का अतिरिक्त दायित्व

March 20, 2026
पार्थजीत डे ने एसजेवीएन के निदेशक (वित्त) का कार्यभार संभाला

पार्थजीत डे ने एसजेवीएन के निदेशक (वित्त) का कार्यभार संभाला

March 19, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

एसजेवीएन ने रामपुर एचपीएस में 25वें आंतर सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया

एसजेवीएन ने रामपुर एचपीएस में 25वें आंतर सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया

March 24, 2026
हिमाचल में 4 पुलिस अधिकारियों (IPS) के तबादले, देखें किसे कहां से कहां लगाया….

हिमाचल में 4 पुलिस अधिकारियों (IPS) के तबादले, देखें किसे कहां से कहां लगाया….

March 24, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In