• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Thursday, February 19, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

प्रदेश में सारी राजनीतिक उथल-पुथल के लिए मुख्यमंत्री सुक्खू दोषी : जयराम ठाकुर

Himachal Now by Himachal Now
March 13, 2024
in Himachal
0
प्रदेश में सारी राजनीतिक उथल-पुथल के लिए मुख्यमंत्री सुक्खू दोषी : जयराम ठाकुर
0
SHARES
19
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बहुमत खोने के कारण विचलित और बौखलाहट में हैं मुख्यमंत्री
इलेक्शन एजेंट को दिखाकर बीजेपी को वोट डालने पर मुख्यमंत्री ख़ुद दें जवाब
अधिकारी क़ानून के दायरे में करें काम, लक्ष्मण रेखा का रखे ध्यान
अपने क्षेत्र के हितों की आवाज़ उठाने पर विधायकों को मिला दंड
मंत्री, विधायक, पदाधिकारी सब गुहार लगाते रहे लेकिन क्यों ख़ामोश रहे सीएम

शिमला: भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा की हिमाचल प्रदेश में सारी राजनीतिक उथल-पुथल के लिए सिर्फ़ और सिर्फ़ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ही दोषी हैं। इसलिए वहबीजेपी को दोष न दें। बहुमत खोने से वह विचलित हैं और बौखला गयें हैं। उनकी राजनीतिक नाकामी और अपने ही पार्टी के लोगों के साथ भेदभाव करने के कारण प्रदेश की यह स्थिति हुई है। आम आदमी से लेकर, कांग्रेस के नेता, पदाधिकारी, विधायक मंत्री सब सुक्खू सरकार की कारगुज़ारियों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठा रहे थे लेकिन मुख्यमंत्री अपने दरबारी राजनीतिक सिपाहियों से घिरे रहते थे और विधायकों को अपमानित करते विरोध की हर आवाज़ को अनसुना कर रहे थे। आज विधायक खुलेआम कह रहे है कि उनका छोटा से छोटा काम नहीं हो रहा था। उनकी फ़रियादें उनके सामने ही डस्टबिन में डाल दी जाती थी। मुख्यमंत्री पूरे प्रदेश का होता है। इसलिए उसे अपने राजनीतिक विद्वेष से ऊपर उठकर काम करना चाहिए था। जयराम ने प्रदेश के अधिकारियों से निवेदन किया कि वह भी लक्ष्मण रेखा न लांघे। क़ानून के दायरे में अपना काम करें। इस सरकार के भविष्य के साथ अपना भविष्य न जोड़ें।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि है पर वर्तमान कांग्रेस सरकार के राज में हिटलर भूमि बन गया है। पूरे प्रदेश में बदले की भावना के साथ कार्य हो रहा है। जब यह राजनीतिक परिस्थितियां मुख्यमंत्री की नाकामी और उनके तानाशाही रवैये के कारण हुई है तो राजनीतिक दबाव के चलते विधायकों और उनके परिवार के साथ ज़्यादती क्यों हो रही हैं? उन्हें प्रताड़ित क्यों किया जा रहा है? कांग्रेस के 6 विधायकों के घर के बाहर दीवार लगा दी जाती है। उनसे जुड़े नगर निगम के पार्षदों को निष्कासित कर दिया जाता है। विधायकों व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया जाता है। कांग्रेस के छोटे-छोटे कार्यकर्ताओं को खंड स्तर पर भी सुक्खू का प्रकोप झेलना पड़ रहा है। विधायकों के ख़िलाफ़ सरकार द्वारा सुनियोजित तरीक़े से प्रदर्शन प्रायोजित करवाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री स्पष्ट करें कि वह क्या साबित करना चाहते हैं।

हिमाचल प्रदेश की पुलिस आज राजनीतिक दबाव में कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री अपने झूठ को सत्य में बदलने के लिए काम कर रहे और अपनी नाकामियों का ठीकरा दूसरों के सिर फोड़ना चाहते हैं। प्रदेश में विकास ठप है, मुख्यमंत्री दोनों हाथों से अपनी कुर्सी बचाने में मस्त हैं। हिमाचल में कांग्रेस सरकार बहुमत खो चुकी है। जिसके कारण मुख्यमंत्री विचलित हैं और बौखलाहट में भाजपा को जिम्मेदार ठहरने में लगे हैं। जब से कांग्रेस सत्ता में आई है तब से मुख्यमंत्री रोना रोने में व्यस्त हैं। पहले वित्तीय कुप्रबंधन का रोना फिर क़र्ज़ ना मिलने का रोना, आपदा में पैसे ना मिलने का रोना और अब विधायकों के फिसल जाने पर भी बीजेपी कोस रहे हैं। मुख्यमंत्री को आदत है रो कर जनता की सुहानुभूति पाना।

जब से सरकार बनी है कांग्रेस के विधायक, मंत्री, कार्यकर्ता, प्रदेश के पदाधिकारी सब असंतुष्ट ही हैं। अनेकों बार इनकी प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने खुलेआम कहा है कि हमारे कार्यकर्ताओं की सुनवाई नहीं है। विक्रमादित्य ने रोते हुए त्यागपत्र दे दिया। मंत्री कैबिनेट की बैठक से रोते हुए बाहर निकल रहे हैं और उप मुख्यमंत्री उन्हें खींचकर अंदर ले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम जानना चाहते हैं कि अपने क्षेत्र की विकास की आवाज उठाना गलत है। इन छह विधायकों ने अपने क्षेत्र की विकास की आवाज उठाई तो इनको दंडित किया गया। जब घुटन के माहौल में यह लोग रहे तब राज्यसभा चुनाव में इनका रोष सामने आया, उनकी पीड़ा पर मोहर लगी। मुख्यमंत्री को इस बता का जवाब देना चाहिए कि उनके विधायकों ने कांग्रेस के इलेक्शन एजेंट को दिखाकर बीजेपी प्रत्याशी को वोट दिया। यह सहज रूप से स्पष्ट करता है कि मुख्यमंत्री और सरकार के प्रति उनके मन में कितना रोष है। उनके नेता लगातार सरकार और संगठन के बीच तालमेल पर सवाल उठाते रहे। एक बार नहीं अनेकों बार लेकिन मुख्यमंत्री के द्वार उनके लिए हमेशा बंद रहे। मुख्यमंत्री को यह भी बताना चाहिए कि उन्होंने अपने ही विधायकों की आवाज़ को क्यों अनसुना किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अंतरात्मा में विश्वास नहीं रखते हैं। विधायक कह रहे हैं की अंतरात्मा की आवाज पर उन्होंने हिमाचल के ‘हर्ष’ का साथ दिया तो भी मुख्यमंत्री उन पर अमर्यादित आरोप लगा कर उन्हें सत्ता के दुरुपयोग से परेशान कर रहे हैं।

Previous Post

लंदन बुक फेयर में एस आर हरनोट की पुस्तकें प्रदर्शित

Next Post

हिमाचल में भाजपा ने शिमला और हमीरपुर के टिकटों का ऐलान किया, देखें नाम

Himachal Now

Himachal Now

Next Post

हिमाचल में भाजपा ने शिमला और हमीरपुर के टिकटों का ऐलान किया, देखें नाम

Latest News

एसजेवीएन ने एमएसएमई के लिए विशेष वेंडर डेवल्पमेंट मीट 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया
Himachal

एसजेवीएन ने एमएसएमई के लिए विशेष वेंडर डेवल्पमेंट मीट 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया

by Himachal Now
February 19, 2026
0

एसजेवीएन ने एमएसएमई के लिए विशेष वेंडर डेवल्पमेंट मीट 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया शिमला: : एसजेवीएन ने आज नई  दिल्ली में सूक्ष्म,  लघु एवं ...

Read more
“मोदी सरकार में हिमाचल को पाँच गुना ज्यादा सहायता, असली अन्याय यूपीए काल में हुआ” : जयराम ठाकुर

“मोदी सरकार में हिमाचल को पाँच गुना ज्यादा सहायता, असली अन्याय यूपीए काल में हुआ” : जयराम ठाकुर

February 19, 2026
हिमाचल में पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज, विभाग ने पंचायत चुनाव के लिए डिलिमिटेशन शेड्यूल जारी, जानिए कब जारी होगा आरक्षण रोस्टर

हिमाचल में पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज, विभाग ने पंचायत चुनाव के लिए डिलिमिटेशन शेड्यूल जारी, जानिए कब जारी होगा आरक्षण रोस्टर

February 18, 2026
हिमाचल में 11 DSP पदोन्नत, बने ASP, देखिए किसे मिला पदोन्नति का तोहफा

हिमाचल में 11 DSP पदोन्नत, बने ASP, देखिए किसे मिला पदोन्नति का तोहफा

February 18, 2026
राज्यसभा चुनावों की घोषणा, हिमाचल में भी हो रही है एक सीट खाली, जानिए कब होंगे चुनाव….

राज्यसभा चुनावों की घोषणा, हिमाचल में भी हो रही है एक सीट खाली, जानिए कब होंगे चुनाव….

February 18, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

एसजेवीएन ने एमएसएमई के लिए विशेष वेंडर डेवल्पमेंट मीट 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया

एसजेवीएन ने एमएसएमई के लिए विशेष वेंडर डेवल्पमेंट मीट 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया

February 19, 2026
“मोदी सरकार में हिमाचल को पाँच गुना ज्यादा सहायता, असली अन्याय यूपीए काल में हुआ” : जयराम ठाकुर

“मोदी सरकार में हिमाचल को पाँच गुना ज्यादा सहायता, असली अन्याय यूपीए काल में हुआ” : जयराम ठाकुर

February 19, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In