शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को कांगड़ा जिला के गुजरेहड़ा में आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर से भेंट की और उन्हें हिमाचली टोपी और शॉल भेंट कर सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए उनसे प्रदेश के विभिन्न पुनर्वास केंद्रो में परामर्श सुविधा आरंभ करने का आग्रह किया ताकि युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा प्रदान की जा सके। इस अवसर पर उन्होंने राज्य में धार्मिक पर्यटन, हरित ऊर्जा और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के विषय पर भी विचार-विमर्श किया।
हिमाचल में अब नहीं मिलेगी सेवा विस्तार या पुनर्नियुक्ति, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश
कार्मिक विभाग का आदेश—अब किसी भी अधिकारी-कर्मचारी के लिए एक्सटेंशन, री-एम्प्लॉयमेंट और री-एंगेजमेंट के प्रस्ताव नहीं होंगे स्वीकारशिमला : हिमाचल...
Read more









