शिमला : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हिमाचल मामलों के प्रभारी सचिव संजय दत्त ने भाजपा पर एक बार फिर महंगाई और बेरोजगारी की समस्या के प्रति उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। आज शिमला में कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए संजय दत्त ने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र के सभी विधान सभा क्षेत्रों सहित अर्की, फतेहपुर व जुब्बल कोटखाई विधान सभा क्षेत्रों में लोगों के साथ संवाद करने के बाद यह तय है कि हिमाचल में इन उप चुनावों में भाजपा की पराजय तय है। उन्होने कहा कि उप चुनाव मैं परिणामो को लेकर मुख्यमंत्री खुद दिल से हार मान चुके है इसलिए इस तरह की व्यंबाजी कर रहे हैं1
संजय दत्त ने कहा कि केन्द्र सरकार के सात साल तथा प्रदेश सरकार के चार साल के रिपोर्ट कार्ड को देख कर अब यह चुनाव जनता बनाम भाजपा का हो गया है। कांग्रेस पार्टी जनता के समर्थन से चुनाव में उतरी है जबकि भाजपा सरकारी मशीनरी को दुरुपयोग व धनबल के सहारे मतदाताओं को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पुरे चुनाव प्रचार में भाजपा जनता के प्रमुुख मुददों से भटक गई है और अपनी सरकार की विफलताओं को दबाने के लिए मुददाविहीन प्रचार कर रही है। उन्होने कहा कि भाजपा के पास न तो कोई नीति है और न ही कोई विजन। यदि भाजपा सरकार ने इन चार सालों में प्रदेश का विकास किया होता और केन्द्र सरकार ने जनहित में योजनाएं बनाई होती तो आज इन उप चुनावों में मुख्यमंत्री को हर चुनाव क्षेत्र में गली-गली वोट मांगने नहीं जाना पड़ता।
अखिल भारतीय कांग्रेस सचिव ने कहा कि भाजपा नेताओं ने चुनाव प्रचार में शिष्टाचार की सारी मर्यादाओं को तोड़ते हुये नारी शक्ति का अपमान किया है। भाजपा नेताओं द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के ऊपर व्यक्तिगत आक्षेप लगाकर जनता के सामने भाजपा की संर्कीर्ण मानसिकता उजागर हो चुकी है कि भाजपा महिलाओं का कितना सम्मान करती है। एक महिला को मजबूर प्रत्याशी कहना प्रदेश की समस्त महिला शक्ति का अपमान है, जिसे इस वीरभूमि हिमाचल की नारीशक्ति कभी सहीन नहीं करेगी और 30 अक्तूबर को भाजपा को इसका ज्वाब देगी।
विकास गुल-प्रचार फुलः-दत्त
संजय दत्त ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में विकास गुल-प्रचार फुल का काम जोरों पर है। आज जनता मंहगाई की मार से बुरी तरह पीस रही है। रोजमर्रा की बस्तुओं के दाम आसमान छू रहे है। डीजल-पैट्रोल सौ रु0 के पार हो चुके है और रसोई गैस सिलेंडर एक हजार के पार पंहुच गया है। रसोई गैस पर गरीबों को मिलने वाली सब्सिडी समाप्त कर दी गई है। किसानों-बागवानों को उपकरणों एवं कीटनाशक दवाईयों पर मिलने वाले उपदान भी समाप्त कर दिये गये है। शिक्षा, स्वास्थय सेवाएं प्रदेश में बुरी तरह चरमरा चुकी है। सड़को की हालात ठीक नहीं है, कर्मचारी और पैनशनर परेशान हैं, परन्तु भारतीय जनता पार्टी मोदी के गुणगान करने में प्रचार-प्रसार पर जनता के धन का दुरुपयोग कर रही है।
संजय दत्त ने कहा कि अगर राज्य सरकार ने विकास किया होता तो आज मुख्यमंत्री जी को क्षेत्रवाद के नाम पर मण्डी में वोट नहीं मांगने पड़ते। अगर भाजपा सरकार ने विकास किया होता तो आज जुब्बल कोटखाई नावर, फतेहपुर तथा अर्की में भाजपा को अपने ही लोगों से चुनौतियों का सामना नहीं करन पड़ता। उन्होने कहा कि सच्चाई यह है कि राज्य सरकार की गलत नीतियों व कार्यप्रणाली से भाजपा के अन्दर ही कार्यकर्ताओं मंे व्यापक सत्र पर असंतोष व्याप्त है और भाजपा कार्यकर्ता अपनी ही सरकार में अपने आप को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। इन चुनावों में अपनी पराजय देख भाजपा के लोग लोकतंत्र को शर्मसार करने वाले कृत्यों को अंजाम देने पर उतारु हो गये है जिसका ताजा प्रकरण रामपुर में भाजपा की गाड़ी में अवैध शराब आपूर्ति करने से स्पष्ट होता है।
उन्हेंने कहा कि जनता मंहगाई, बेरागारी व सरकार की उपेक्षा से तंग है और आने वाले 30 अक्तूबर को जुब्बल कोटखाई नावर, फतेहपुर तथा अर्की सहित मण्डी संसदीय क्षेत्र की जनता भाजपा को मुंहतोड़ ज्वाब देगी। इस पर दत्त ने चुटकी लेते हुए कहा कि किसान पारेषण है महंगाइ आसमान मे सीमाओ पर घमासान है कियुंकी भाजपा सरकार नाकाम है !