• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Wednesday, April 8, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

असम के मुख्यमंत्री ने असम में एसजेवीएन की 50 मेगावाट की सौर परियोजना का भूमि पूजन किया

Himachal Now by Himachal Now
March 10, 2024
in Himachal, National
0
असम के मुख्यमंत्री ने असम में एसजेवीएन की 50 मेगावाट की सौर परियोजना का भूमि पूजन किया
0
SHARES
86
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

शिमला: असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने आज असम के सोनितपुर में एसजेवीएन ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एसजीईएल), एसजेवीएन की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी द्वारा विकसित की जा रही 50 मेगावाट की सौर परियोजना के लिए भूमि पूजन किया। इस अवसर पर असम के आवास और शहरी मामलों के मंत्री, अशोक सिंघल, तेजपुर के सांसद पल्लब लोचन दास, बरचल्ला के विधायक, गणेश कुमार लिम्बु, विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव, अजय तिवारी, एसजेवीएन के निदेशक (वित्‍त), अखिलेश्वर सिंह, एसजीईएल के सीईओ, अजय सिंह और एपीडीसीएल के प्रबंध निदेशक, राकेश कुमार भी उपस्थित रहे।

गीता कपूर, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने बताया कि एसजेवीएन असम में अपनी उपस्थिति दर्ज करते हुए राज्य में 320 मेगावाट की तीन सौर परियोजनाएं विकसित कर रहा है। असम के जिला सोनितपुर में ढेकियाजुली राजस्व क्षेत्र के अंतर्गत बरसोला ब्लॉक के ग्राम सीतलमढ़ी में 50 मेगावाट की सौर परियोजना विकसित की जा रही है। इस परियोजना को 291 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से निर्मित किया जाएगा। परियोजना से प्रथम वर्ष में 101 मिलियन यूनिट हरित ऊर्जा का उत्‍पादन होगा और 25 वर्षों की अवधि में संचयी ऊर्जा उत्पादन लगभग 2319 मिलियन यूनिट होगा। इस परियोजना से उत्पादित विद्युत की आपूर्ति असम पावर डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड को 3.92 रुपए प्रति यूनिट की दर पर की जाएगी। यह सौर परियोजना 1,13,653 टन कार्बन उत्सर्जन में कमी के साथ शुद्ध शून्य कार्बन उत्सर्जन प्राप्त करने के देश के लक्ष्य में योगदान देगी।

गीता कपूर ने आगे बताया कि एसजेवीएन का नवीकरणीय निकाय एसजेवीएन ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एसजीईएल) असम राज्य में 200 मेगावाट, 70 मेगावाट और 50 मेगावाट की कुल 320 मेगावाट की तीन सौर परियोजनाओं को विकसित कर रहा है। एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में, माननीय प्रधानमंत्री, श्री नरेंद्र मोदी ने दिनांक 4 मार्च 2024 को असम के धुबड़ी में 70 मेगावाट सौर परियोजना की आधारशिला रखी।

भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रणाधीन एक मिनी रत्न, शेड्यूल ‘ए’ सीपीएसई एसजेवीएन ने 2377 मेगावाट की स्थापित क्षमता की कुल तेरह परियोजनाएं और 123 कि.मी. ट्रांसमिशन लाइनों की कमीशनिंग की हैं। एसजेवीएन वर्ष 2030 तक 25,000 मेगावाट और वर्ष 2040 तक 50,000 मेगावाट के अपने साझा लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए तीव्रता से प्रगति पर है। यह साझा विजन वर्ष 2030 तक गैर-जीवाश्म ईंधन-आधारित ऊर्जा संसाधनों से 50% ऊर्जा उत्‍पादन करने की भारत सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप तैयार किया गया है।

Previous Post

एशियन रिवर राफ्टिंग चैंपियनशिप में मिश्रित वर्ग में भारत की टीम ने जीत पहला स्थान

Next Post

एसजेवीएन ने आरयूवीआईटीएल के साथ 500 मेगावाट सौर ऊर्जा के लिए पीयूए और 100 मेगावाट सौर ऊर्जा के लिए पीपीए पर हस्ताक्षर किए

Latest News

हिमाचल में अब नहीं मिलेगी सेवा विस्तार या पुनर्नियुक्ति, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश
Breaking

हिमाचल में अब नहीं मिलेगी सेवा विस्तार या पुनर्नियुक्ति, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

by Himachal Now
April 7, 2026
0

कार्मिक विभाग का आदेश—अब किसी भी अधिकारी-कर्मचारी के लिए एक्सटेंशन, री-एम्प्लॉयमेंट और री-एंगेजमेंट के प्रस्ताव नहीं होंगे स्वीकारशिमला : हिमाचल...

Read more
एसजेवीएन ने कारपोरेट मुख्यालय, शिमला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया, 200 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

एसजेवीएन ने कारपोरेट मुख्यालय, शिमला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया, 200 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

April 6, 2026
जिला शिमला में पंचायत समिति अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण रोस्टर जारी, देखें

जिला शिमला में पंचायत समिति अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण रोस्टर जारी, देखें

April 6, 2026
एसजेवीएन के रामपुर एचपीएस ने बनाया नया कीर्तिमान, 2108.033 मिलियन यूनिट सर्वाधिक वार्षिक उत्पादन

एसजेवीएन के रामपुर एचपीएस ने बनाया नया कीर्तिमान, 2108.033 मिलियन यूनिट सर्वाधिक वार्षिक उत्पादन

April 2, 2026
नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में हासिल किया 7506.617 मिलियन यूनिट का दूसरा सर्वाधिक वार्षिक विद्युत उत्पादन का अभूतपूर्व कीर्तिमान

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में हासिल किया 7506.617 मिलियन यूनिट का दूसरा सर्वाधिक वार्षिक विद्युत उत्पादन का अभूतपूर्व कीर्तिमान

April 1, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

हिमाचल में अब नहीं मिलेगी सेवा विस्तार या पुनर्नियुक्ति, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

हिमाचल में अब नहीं मिलेगी सेवा विस्तार या पुनर्नियुक्ति, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

April 7, 2026
एसजेवीएन ने कारपोरेट मुख्यालय, शिमला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया, 200 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

एसजेवीएन ने कारपोरेट मुख्यालय, शिमला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया, 200 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

April 6, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In