• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Friday, August 14, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

शिक्षा मंत्री ने कोटखाई में 2.32 करोड़ से निर्मित अधिशासी अभियंता कार्यालय भवन का किया उद्घाटन

Himachal Now by Himachal Now
November 21, 2025
in Himachal
0
शिक्षा मंत्री ने कोटखाई में 2.32 करोड़ से निर्मित अधिशासी अभियंता कार्यालय भवन का किया उद्घाटन
0
SHARES
11
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

शिमला : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर आज उप मण्डल कोटखाई के दौरे पर थे जहाँ पर उन्होंने 2 करोड़ 32 लाख रूपये की लागत से निर्मित लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पर उन्होंने बताया कि कोटखाई में बने इस भवन से विभाग के कार्यों में और अधिक दक्षता आएगी तथा विभाग के कर्मचारियों को सुविधा होगी। 
उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को बधाइ देते हुए बताया कि वर्तमान में जुब्बल नावर कोटखाई में सड़क और भवन निर्माण में सर्वाधिक कार्य चल रहे हैं। ऐसे में इस भवन के बनने से विभाग के कर्मचारियों के अतिरिक्त जन सामान्य को भी अधिक सुगमता और सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जुब्बल नावर कोटखाई विधानसभा क्षेत्र एक अभूतपूर्व विकास यात्रा का साक्षी बना है, जहाँ सड़को, पेयजल, शिक्षा, विद्युत और भवन निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों पर करोड़ों रुपए व्यय किये जा रहे हैं। पिछले तीन वर्षों की विकास यात्रा के दौरान प्रदेश में शिक्षा जैसी मुलभुत ज़रूरत का भी सशक्तिकरण हुआ है और हिमाचल शीर्ष तक पहुंचा है। 

जन सामान्य को न्याय दिलाना किसी भी सरकार का प्रमुख कार्य
उन्होंने कोटखाई उप मण्डल में सब जज कोर्ट स्वीकृत होने की भी चर्चा की और बताया कि कल्याणकारी राज्य होने के नाते जन सामान्य को न्याय दिलाना किसी भी सरकार का प्रमुख कार्य होता है। इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए कोटखाई में सब जज कोर्ट के खुलने से जन सामान्य को न्याय प्राप्ति में भी सुविधा होगी। विपक्ष पर हमालवर होते हुए उन्होंने वर्तमान समय में जुब्बल नावर कोटखाई में हो रहे सर्वांगीण विकास को विपक्ष के लोग स्वीकार नहीं कर पा रहे जबकि सत्य यही है। पिछली भाजपा सरकार के समय में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत एक भी सड़क की स्वीकृति जुब्बल कोटखाई नावर विधानसभा क्षेत्र को नहीं मिली थी जबकि इसके विपरीत पिछली तीन सालों के दौरान इसी योजना में 300 करोड़ रुपए की स्वीकृति इस क्षेत्र को प्राप्त हुई है और अभी तक 148 नई सड़कों की सफल पासिंग हो चुकी है जो कि अपने आप में एक कीर्तिमान है।

कोटखाई में शीघ्र होगा एक ट्रॉमा सेंटर का निर्माण
शिक्षा मंत्री ने बताया कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी वर्तमान में उनके विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हो रहे हैं। इसी के तहत मुख्यमंत्री आदर्श स्वास्थ्य संस्थान कोटखाई एक बड़ा और महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संस्थान बनकर उभर रहा है जहाँ पर मेडिसन, गायनी, आँखों, दंत चिकित्सा सहित अन्य 7 विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं दें रहे हैं जिससे कि स्थानीय लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि शीघ्र ही कोटखाई में एक ट्रॉमा सेंटर का निर्माण किया जाएगा जिसकी प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। 

शिक्षा मंत्री ने किया केंद्रीय विद्यालय के लिए चयनित भूमि का निरिक्षण
शिक्षा मंत्री ने आज उप मण्डल कोटखाई में केंद्रीय विद्यालय के लिए चयनित भूमि का निरिक्षण किया। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय विद्यालय के निर्माण के लिए कोटखाई की पुड़ग पंचायत में स्थित कुफ़्टू फ़ार्म में 30 बीघा ज़मीन का चयन किया गया है और जमीन हस्तांतरण संबंधित औपचारिकताएं अंतिम चरण में हैं।
हिमाचल प्रदेश की भौगोलिक परिस्थिति को देखते हुए केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के प्राक्कलन के अनुसार जो बजट केंद्रीय विद्यालय कोटखाई के निर्माण के लिए वांचित है वह बजट जारी होगा जिसके अनुसार केंद्रीय विद्यालय कोटखाई के निर्माण पर 40 करोड़ रुपए से अधिक की राशि व्यय हो सकती है।
रोहित ठाकुर ने केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति मिलने को एक बढ़ी उपलब्धि बताते हुए बताया कि इस संस्थान के बनने से जहाँ एक ओर शिक्षा के स्तर में वृद्धि होगी वहीं स्थानीय छात्र-छात्राओं को भी गुणवतायुक्त शिक्षा घरद्वार पर ही उपलब्ध हो सकेगी। साथ ही रोज़गार का सृजन भी होगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार शिक्षा के सुदृढ़ीकरण और उन्नयन हेतू प्रतिबद्ध है और निरंतर प्रभावी निर्णय ले रही है जिसके अंतर्गत हज़ारों की संख्या में शिक्षकों की भर्ती, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का विदेश भ्रमण, अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा और पौष्टिक आहार योजना इत्यादि शामिल हैं। उन्होंने यह आशा भी जताई कि केंद्रीय विद्यालय के बनने से न केवल जुब्बल नावर कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के लोगों को लाभ होगा।  

यह रहे उपस्थित
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा, नगर पंचायत कोटखाई की अध्यक्ष अंजली चौहान, पूर्व अध्यक्ष रविंद्र चौहान, तहसील कॉपरेटिव यूनियन कोटखाई के चेयरमैन गुमान सिंह, निदेशक एल. एम. बी. बैंकदेविंदर नेगी, ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष कमलेश ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अनुसूचित विभाग के अध्यक्ष मुन्नी लाल नरसेठ, एसडीएम कोटखाई गुरमीत नेगी, अधिशासी अभियंता, कोटखाई, तहसीलदार कोटखाई, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधिगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी व कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Previous Post

एसजेवीएन ने हिमाचल प्रदेश के विद्यार्थियों के मध्य ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया

Next Post

पंचायती राज चुनावों को लेकर बड़ी अपडेट, चुनाव सामग्री उठाने को तैयार हुए DC, आयोग की सख्ती के बाद माने, देखिए कार्यक्रम….

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
पंचायती राज चुनावों को लेकर  बड़ी अपडेट, चुनाव सामग्री उठाने को तैयार हुए DC, आयोग की सख्ती के बाद माने, देखिए कार्यक्रम….

पंचायती राज चुनावों को लेकर बड़ी अपडेट, चुनाव सामग्री उठाने को तैयार हुए DC, आयोग की सख्ती के बाद माने, देखिए कार्यक्रम....

Latest News

एसजेवीएन ने बिहार में 75 मेगावाट जमुई सौर विद्युत परियोजना की सीओडी हासिल की
Himachal

एसजेवीएन ने बिहार में 75 मेगावाट जमुई सौर विद्युत परियोजना की सीओडी हासिल की

by Himachal Now
August 12, 2026
0

शिमला: भूपेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने बताया कि एसजेवीएन ने बिहार के जमुई जिले में स्थित 75...

Read more
कुमारसैन में 5 किलो पोस्त के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

कुमारसैन में 5 किलो पोस्त के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

August 1, 2026
बुनियादी शिक्षा मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम, पूरे हिमाचल में लागू होगा ALfA Programme

बुनियादी शिक्षा मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम, पूरे हिमाचल में लागू होगा ALfA Programme

July 26, 2026
9 HAS अधिकारियों को अतिरिक्त दायित्व, देखें अधिसूचना…..

9 HAS अधिकारियों को अतिरिक्त दायित्व, देखें अधिसूचना…..

July 26, 2026
हिमाचल प्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले: आशा वर्करों का मानदेय बढ़ा, 400 पंचायत मल्टी टास्क वर्कर और 200 जेओए भर्ती को मंजूरी, देखिए क्या महत्वपूर्ण निर्णय लिए…….

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले: आशा वर्करों का मानदेय बढ़ा, 400 पंचायत मल्टी टास्क वर्कर और 200 जेओए भर्ती को मंजूरी, देखिए क्या महत्वपूर्ण निर्णय लिए…….

July 20, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

एसजेवीएन ने बिहार में 75 मेगावाट जमुई सौर विद्युत परियोजना की सीओडी हासिल की

एसजेवीएन ने बिहार में 75 मेगावाट जमुई सौर विद्युत परियोजना की सीओडी हासिल की

August 12, 2026
कुमारसैन में 5 किलो पोस्त के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

कुमारसैन में 5 किलो पोस्त के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

August 1, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In