• Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
Friday, February 13, 2026
  • Login
Himachal Now
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे
No Result
View All Result
Himachal Now
No Result
View All Result
Home Himachal

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड द्वारा आयोजित “ओपन नेशनल कैनोइंग स्प्रिंट सीनियर (पुरुष और महिला) चैंपियनशिप और 37वें राष्ट्रीय खेल-2023” के क्वालीफायर का समापन

Himachal Now by Himachal Now
September 18, 2023
in Himachal
0
टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड द्वारा आयोजित “ओपन नेशनल कैनोइंग स्प्रिंट सीनियर (पुरुष और महिला) चैंपियनशिप और 37वें राष्ट्रीय खेल-2023”  के क्वालीफायर का समापन
0
SHARES
57
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ऋषिकेष: टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड द्वारा टिहरी झील में आयोजित चार दिवसीय “टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप-2023” का समापन समारोह 17 सितंबर 2023 को मुख्य अतिथि सतपाल महाराज, कैबिनेट मंत्री (पर्यटन, सिंचाई एवं  संस्कृति), उत्तराखंड सरकार की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ। जे. बेहेरा, निदेशक (वित्त), टीएचडीसीआईएल, एल. पी. जोशी, परियोजना प्रमुख (टिहरी कॉम्प्लेक्स), डॉ. ए. एन. त्रिपाठी, अपर महाप्रबंधक (मा.सं. एवं केन्द्रीय संचार), प्रशांत कुशवाह, अध्यक्ष, भारतीय कयाकिंग और कैनोइंग एसोसिएशन, डॉ. डी.के. सिंह, महासचिव, उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन, सहित अन्य प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए सतपाल महाराज, माननीय कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड सरकार ने टीएचडीसी इंडिया लि. के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि टीएचडीसी ऊर्जा दोहन के सभी क्षेत्रों में हमेशा अग्रणी रहा है और राष्ट्र के विकास में लगातार योगदान दे रहा है और साथ ही देश के सामाजिक-आर्थिक उत्थान में सक्रिय रूप से भाग ले रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे खेल आयोजनों से प्रदेश में खेल-पर्यटन की संभावनाएं भी उभर कर आई हैं । माननीय मंत्री ने भारत में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए युवा खिलाड़ियों को ऐसी खेल गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रेरित करने के महत्व पर जोर दिया व सभी विजयी प्रतिभागियों और एथलीटों को जीत की बधाई दी ।

जे. बेहेरा, निदेशक(वित्त), ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने भारतीय कयाकिंग एंड कैनोइंग एसोसिएशन, उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन और आईटीबीपी के तकनीकी सहयोग से ओपन नेशनल कैनोइंग स्प्रिंट सीनियर (पुरुष और महिला) चैंपियनशिप और 37वें राष्ट्रीय खेल-2023 के लिए क्वालीफायर का 14 से 17 सितंबर, 2023 तक सफलतापूर्वक आयोजन किया। उन्होंने बताया कि इस रोमांचक प्रतियोगिता में 22 राज्यों के कुल 450 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया | इस प्रतियोगिता में कुल आठ सर्वश्रेष्ठ टीमें चुनी गई जो अक्टूबर, 2023 में गोवा में आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी |

इस अवसर पर बात करते हुए आर.के. विश्नोई, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने देश के अग्रणी विद्युत उत्पादक के रूप में टीएचडीसीआईएल की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला, जो सामाजिक विकास के लिए दृढ़ता से समर्पित है। उन्होंने युवा पीढ़ी को खेल प्रतियोगिताओं में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करने में इस प्रकार के खेल आयोजनों की परिवर्तनकारी क्षमता पर जोर दिया, ताकि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर  देश का ध्वज सम्मान के साथ लहराता रहे।  विश्नोई ने उत्तराखंड के युवाओं को कयाकिंग और कैनोइंग जैसे साहसिक खेलों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

विश्नोई ने इन आयोजनों के बहुआयामी प्रभाव को भी रेखांकित किया साथ ही रोजगार सृजन, पर्यटन को बढ़ावा देने और राज्य के भीतर एक सुदृढ़ खेल संस्कृति को बढ़ावा देने में उनकी भूमिका पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि इस प्रकार की प्रतिष्ठित खेल गतिविधियों के परिणामस्वरूप टिहरी झील उत्तरोत्तर अंतरराष्ट्रीय पहचान हासिल कर रही है। साथ ही कहा कि, टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड सक्रिय रूप से खेल एवं साहस की भावना को बढ़ावा देते हुए देश की प्रगति एवं विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने की अपनी प्रतिबद्धता पर दृढ़ है।

एल. पी. जोशी, परियोजना प्रमुख (टिहरी कॉम्प्लेक्स) ने इस राष्ट्रीय स्तर की जल क्रीड़ा प्रतियोगिता की सफल मेजबानी में समग्र मार्गदर्शन और समर्थन के लिए टीएचडीसीआईएल प्रबंधन का धन्यवाद व्यक्त किया।

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड 1587 मेगावाट की प्रचालनात्मक क्षमता के साथ देश का प्रमुख विद्युत उत्पादक बना हुआ है। इसमें उत्तराखंड में टिहरी बांध और एचपीपी (1000 मेगावाट), कोटेश्वर एचईपी (400 मेगावाट),  गुजरात के पाटन में 50 मेगावाट एवं द्वारका में 63 मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजना, उत्तर प्रदेश के झाँसी में 24 मेगावाट की ढुकुवां लघु जल विद्युत परियोजना  और केरल के कासरगोड में 50 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना  की सफलतापूर्वक कमिशनिंग को इसका श्रेय जाता है।

Previous Post

कांग्रेस राज में कानून व्यवस्था राम भरोसे : बिंदल

Next Post

हिमाचल प्रदेश नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, शिमला द्वारा जी 20 के तहत इंट्रा-क्विज़ इवेंट आयोजित

Himachal Now

Himachal Now

Next Post
हिमाचल प्रदेश नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, शिमला द्वारा जी 20 के तहत इंट्रा-क्विज़ इवेंट आयोजित

हिमाचल प्रदेश नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, शिमला द्वारा जी 20 के तहत इंट्रा-क्विज़ इवेंट आयोजित

Latest News

दुविधा में भाजपा, राजस्व घाटा अनुदान पर रुख स्पष्ट नहीं कर पाएः मुख्यमंत्री
Himachal

रोज बैठकें बुला रहे मुख्यमंत्री, लेकिन उन्हें खुद नहीं पता कि करना क्या है : जयराम ठाकुर का सरकार पर जुबानी हमला

by Himachal Now
February 13, 2026
0

सरकार ओछी राजनीति के बजाय वित्त आयोग और केंद्र के सामने तर्कपूर्ण बातें रखती तो हालात बेहतर होते अपनी नाकामी...

Read more
दुविधा में भाजपा, राजस्व घाटा अनुदान पर रुख स्पष्ट नहीं कर पाएः मुख्यमंत्री

दुविधा में भाजपा, राजस्व घाटा अनुदान पर रुख स्पष्ट नहीं कर पाएः मुख्यमंत्री

February 13, 2026
हिमाचल में टोल टैक्स बैरियर और एक्साइज पॉलिसी को  मंजूरी, प्रदेश मंत्रिमंडल ने लिए कई अहम फैसले, जानिए भर्ती और OPS को लेकर क्या लिया निर्णय…

हिमाचल में टोल टैक्स बैरियर और एक्साइज पॉलिसी को मंजूरी, प्रदेश मंत्रिमंडल ने लिए कई अहम फैसले, जानिए भर्ती और OPS को लेकर क्या लिया निर्णय…

February 12, 2026
राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा 12 फरवरी को शिमला में महिला सुरक्षा पर स्टेट लेवल कंसल्टेशन का आयोजन

राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा 12 फरवरी को शिमला में महिला सुरक्षा पर स्टेट लेवल कंसल्टेशन का आयोजन

February 11, 2026
जिला शिमला में गैस सिलेंडर की सुचारू आपूर्ति हेतु रूट चार्ट निर्धारित

जिला शिमला में गैस सिलेंडर की सुचारू आपूर्ति हेतु रूट चार्ट निर्धारित

February 10, 2026

Popular News

  • हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    हिमाचल में 3 तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद तैनाती, देखिए किसे कहां दी तैनाती…

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखिए किसे कहां लगाया….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग:- प्रदेश के कर्मचारियों को पहली तारीख को मिलेगा वेतन, पेंशनरों को 9 को मिलेगी पेंशन….

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सुक्खू ने अपने ड्राइवर को नहीं सोने दिया डोरमेट्री में, दिलवाया कमरा, कहा था सारथी है तो हम है, जानिए पूरा घटनाक्रम……

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हिमाचल (कोटगढ़) की आस्था शर्मा ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
No Result
View All Result

Categories

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Browse by Category

  • Breaking
  • Election
  • Employment
  • Entertainment
  • Helpline
  • Himachal
  • Himachal Properties
  • National
  • Politics
  • Religious
  • states
  • Uncategorized
  • घरेलू नुस्खे

Recent News

दुविधा में भाजपा, राजस्व घाटा अनुदान पर रुख स्पष्ट नहीं कर पाएः मुख्यमंत्री

रोज बैठकें बुला रहे मुख्यमंत्री, लेकिन उन्हें खुद नहीं पता कि करना क्या है : जयराम ठाकुर का सरकार पर जुबानी हमला

February 13, 2026
दुविधा में भाजपा, राजस्व घाटा अनुदान पर रुख स्पष्ट नहीं कर पाएः मुख्यमंत्री

दुविधा में भाजपा, राजस्व घाटा अनुदान पर रुख स्पष्ट नहीं कर पाएः मुख्यमंत्री

February 13, 2026
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking
  • Himachal
  • National
  • Employment
  • Religious
  • Helpline
  • Himachal Properties
  • Travel
  • घरेलू नुस्खे

© 2021 Himachal Now - Website Developed By Sharma InfoSys.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In