शिमला : कुमारसैन के दो युवको को पुलिस ने शिमला शहर में 29 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है । शिमला की एसआईयू टीम के हाथ आए यह दोनो युवक सोलन से शिमला आ रही पथ परिवहन निगम की बस में सवार थे । हुंआ यूं कि शिमला पुलिस की एसआईयू टीम गाडिय़ों की चैकिंग कर रही थी। इस दौरान सोलन से आने वाली पथ परिवहन निगम बस की भी तलाशी ली गई। पुलिस ने इस दौरान बस में सवार चंदन और अक्षय नाम के 2 युवकों की तलाशी ली तो उनके पास से चिट्टा बरामद हुआ । पुलिस के मुताबिक बस में सवार यह दोनों युवक चैकिंग के दौरान डर गए थे। जब उनकी तलाशी ली गई तो इनके पास चिट्टा मिला। पुलिस ने दोनो युवको के खिलाफ बालुगंज थाना में मामला दर्ज किया है और दोनो आरोपी युवको से पुछताछ की जा रही है ।
एसजेवीएन ने कारपोरेट मुख्यालय, शिमला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया, 200 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र
शिमला: भूपेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने बताया कि एसजेवीएन ने शिमला स्थित कारपोरेट मुख्यालय में अपने सामाजिक...
Read more









